Xiaomi Mijia Tower AC (Source. Xiaomi) 
टेक्नॉलजी

अब नहीं होगी बिजली बिल की परेशानी, Xiaomi का सुपर कूल Tower AC लॉन्च, 30 सेकेंड में कमरा ठंडा

Xiaomi Mijia Tower AC Launched: AC का बढ़ता बिजली बिल। लेकिन अब इस चिंता को खत्म करने के लिए Xiaomi ने एक खास और एडवांस एयर कंडीशनर लॉन्च किया है। जो शानदार फीचर्स वाला है।

सिमरन सिंह

Xiaomi Mijia Tower AC Cooling Capacity: गर्मी बढ़ते ही हर मिडिल क्लास परिवार की सबसे बड़ी टेंशन होती है AC का बढ़ता बिजली बिल। लेकिन अब इस चिंता को खत्म करने के लिए टेक कंपनी Xiaomi ने एक खास और एडवांस एयर कंडीशनर लॉन्च किया है। कंपनी का नया Xiaomi Mijia Tower AC अपने स्टाइलिश डिजाइन, दमदार कूलिंग और स्मार्ट फीचर्स के कारण चर्चा में बना हुआ है।

कीमत भी प्रीमियम, लेकिन फीचर्स दमदार

Xiaomi कंपनी ने इस टॉवर AC को फिलहाल चीन के Youpin प्लेटफॉर्म पर लॉन्च किया है। इसे दो वेरिएंट्स में पेश किया गया है, ताकि यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से मॉडल चुन सकें।

  • 2 HP वेरिएंट: करीब ₹56,500
  • 3 HP वेरिएंट: करीब ₹66,000

इस प्राइस रेंज में कंपनी ने इसे हाई-परफॉर्मेंस AC के तौर पर पेश किया है, जो कीमत के मुकाबले ज्यादा वैल्यू देने का दावा करता है।

30 सेकेंड में कूलिंग गर्मी से तुरंत राहत

कंपनी का दावा है कि यह AC सिर्फ 30 सेकेंड में कूलिंग शुरू कर देता है। इसमें 1760 m³/h का हाई एयरफ्लो दिया गया है, जिससे ठंडी हवा तेजी से पूरे कमरे में फैलती है। इतना ही नहीं, यह AC लगभग 13 मीटर तक हवा फेंक सकता है, जिससे बड़े कमरे भी जल्दी ठंडे हो जाते हैं। इसके अलावा 120mm का क्रॉस-फ्लो फैन और बड़ा हीट एक्सचेंजर इसे और ज्यादा पावरफुल बनाते हैं। 115° वाइड एंगल एयरफ्लो के कारण कमरे का हर कोना ठंडा हो जाता है।

स्मार्ट फीचर्स से भरपूर मोबाइल से कंट्रोल

Xiaomi अपने स्मार्ट होम इकोसिस्टम के लिए जानी जाती है और इस AC में भी कई एडवांस फीचर्स दिए गए हैं।

  • ऑटोमैटिक सेल्फ क्लीनिंग
  • डर्ट और फिल्टर ब्लॉकेज अलर्ट
  • मोबाइल ऐप कंट्रोल
  • रिमोट डायग्नोस्टिक और सॉफ्टवेयर अपडेट

यह AC HyperOS के साथ काम करता है, जिससे इसे अन्य स्मार्ट डिवाइस के साथ कनेक्ट किया जा सकता है।

क्या भारत में मिलेगा यह AC?

फिलहाल कंपनी ने भारत में इसके लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। हालांकि, Xiaomi पहले भी भारत में कई स्मार्ट होम प्रोडक्ट्स लॉन्च कर चुकी है, इसलिए उम्मीद है कि अगर डिमांड बढ़ी तो यह टॉवर AC जल्द ही भारतीय बाजार में भी दस्तक दे सकता है।

मिडिल क्लास के लिए क्यों खास है ये AC?

कम बिजली खपत, तेज कूलिंग और स्मार्ट फीचर्स ये तीनों चीजें इसे मिडिल क्लास परिवारों के लिए एक आकर्षक विकल्प बनाती हैं।

भूटान में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई तीव्रता

तेलंगाना में फिर छाया बिहारी DNA का मुद्दा, रेवंत रेड्डी ने KCR पर बोला हमला, कहा- बाहर से आकर लूट रहे हैं

DUSU चुनाव में ABVP का दबदबा, 4 में से 3 पदों पर जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

ड्रग्स तस्करी और PACL फ्रॉड पर ED का शिकंजा, हैदराबाद-मंदसौर में संपत्ति कुर्क, करोड़ों के शेयर जब्त