अब नहीं पड़ेगा महंगा कोचिंग का खर्च, Google Gemini देगा फ्री NEET मॉक टेस्ट

NEET UG Mock Test Free: Google ने अपने AI प्लेटफॉर्म Google Gemini के जरिए छात्रों को फ्री में NEET UG मॉक टेस्ट देने की सुविधा शुरू कर दी है। जिससे वो घर में ही तैयारी कर सकते है।
Google Gemini to offer free NEET mock tests
NEET UG (Source. Design)
Published on
Updated on

Google Gemini NEET Mock Test: देशभर के लाखों छात्रों के लिए बड़ी राहत भरी खबर है। अब मेडिकल एंट्रेंस की तैयारी करना पहले से ज्यादा आसान हो गया है। Google ने अपने AI प्लेटफॉर्म Google Gemini के जरिए छात्रों को फ्री में NEET UG मॉक टेस्ट देने की सुविधा शुरू कर दी है। इस नए फीचर के साथ छात्र बिना कोई फीस दिए असली परीक्षा जैसा अनुभव ले सकते हैं और अपनी तैयारी को मजबूत बना सकते हैं।

टॉप एजुकेशन कंपनियों के साथ तैयार हुए टेस्ट

Google ने इस पहल को और प्रभावी बनाने के लिए Physics Wallah और Careers360 जैसी प्रमुख एजुकेशन कंपनियों के साथ साझेदारी की है। कंपनी का दावा है कि ये मॉक टेस्ट असली NEET UG परीक्षा के पैटर्न और कठिनाई स्तर के बेहद करीब होंगे, जिससे छात्रों को रियल एग्जाम का सही अंदाजा मिलेगा।

एक ही प्लेटफॉर्म पर कई एग्जाम की तैयारी

Google Gemini पहले से ही SAT और JEE Main जैसे एंट्रेंस एग्जाम्स के लिए फुल-लेंथ मॉक टेस्ट उपलब्ध कराता है। अब NEET UG को जोड़कर यह प्लेटफॉर्म और भी पावरफुल बन गया है। इससे छात्रों को अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी सारी तैयारी एक ही जगह हो जाएगी।

कैसे दें NEET मॉक टेस्ट?

इस फीचर का इस्तेमाल करना बेहद आसान है। छात्रों को बस Gemini से कहना होगा "I want to take a NEET mock exam." इसके बाद AI आपको एक पूरा प्रश्न पत्र देगा, जो बिल्कुल असली एग्जाम के फॉर्मेट जैसा होगा। इससे आप घर बैठे ही परीक्षा जैसा माहौल महसूस कर सकते हैं।

फिलहाल सिर्फ इंग्लिश में उपलब्ध

अभी यह सुविधा केवल अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध है। हालांकि, उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में इसे हिंदी समेत अन्य भाषाओं में भी लॉन्च किया जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा छात्र इसका लाभ उठा सकें।

AI बताएगा आपकी गलती स्टेप बाय स्टेप समाधान

Google Gemini की सबसे खास बात यह है कि यह सिर्फ टेस्ट नहीं देता, बल्कि आपकी गलतियों को भी समझाता है। छात्र किसी भी सवाल का स्टेप-बाय-स्टेप समाधान जान सकते हैं और अपनी कमजोरियों को सुधार सकते हैं।

क्या यह फीचर पूरी तरह फ्री है?

Google के अनुसार, NEET UG मॉक टेस्ट सभी Gemini यूजर्स के लिए पूरी तरह फ्री हैं। चाहे आपका पर्सनल Google अकाउंट हो या Workspace अकाउंट हर कोई इसका फायदा उठा सकता है।

मिडिल क्लास छात्रों के लिए गेमचेंजर

यह फीचर खासतौर पर उन छात्रों के लिए वरदान साबित हो सकता है, जो महंगी कोचिंग या टेस्ट सीरीज अफोर्ड नहीं कर पाते। अब AI की मदद से वे घर बैठे ही स्मार्ट तरीके से तैयारी कर सकते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com