WhatsApp के इस फीचर को जान लें। (सौ. Design) 
टेक्नॉलजी

WhatsApp की Delete For Everyone ट्रिक, अब डिलीट किए गए मैसेज भी पढ़ पाएंगे यूजर्स

Recover WhatsApp deleted chats: WhatsApp आज दुनिया के सबसे पॉपुलर मैसेजिंग ऐप्स है। इसने लोगों के काम को न सिर्फ आसान बनाया है, बल्कि कई नए फीचर्स से चैटिंग अनुभव को भी बेहतर किया है।

सिमरन सिंह

WhatsApp Delete Messages: WhatsApp आज दुनिया के सबसे पॉपुलर मैसेजिंग ऐप्स में से एक बन चुका है। इसने लोगों के काम को न सिर्फ आसान बनाया है, बल्कि कई नए फीचर्स से चैटिंग अनुभव को भी बेहतर किया है। ऐसा ही एक फीचर है 'Delete For Everyone', जिसके जरिए यूजर्स किसी भी गलती से भेजे गए मैसेज को डिलीट कर सकते हैं। इस सुविधा ने जहां कई लोगों की मदद की है, वहीं कुछ यूजर्स के लिए यह परेशानी का कारण भी बन जाती है, क्योंकि वे डिलीट किए गए मैसेज को पढ़ नहीं पाते।

डिलीटेड मैसेज पढ़ने का स्मार्ट तरीका

हालांकि WhatsApp ने अब तक ऐसा कोई ऑफिशियल फीचर जारी नहीं किया है जिससे डिलीट किए गए मैसेज को पढ़ा जा सके, लेकिन एंड्रॉयड यूजर्स के पास एक खास ट्रिक मौजूद है। इस ट्रिक के जरिए आप उन मैसेजेस को भी देख सकते हैं जो सेंडर ने आपके चैट से डिलीट कर दिए हों।

Notification History से खुल जाएगा राज

Android स्मार्टफोन्स में मौजूद 'Notification History' फीचर के जरिए यह संभव है। इस फीचर के जरिए आपके फोन पर आने वाले सभी नोटिफिकेशन्स सेव हो जाते हैं जिसमें WhatsApp के डिलीट किए गए मैसेज भी शामिल हो सकते हैं। अगर यह फीचर आपके फोन में पहले से ही Enabled है, तो आप आसानी से डिलीट किए गए मैसेज पढ़ सकते हैं।

डिलीट मैसेज पढ़ने के आसान स्टेप्स

यदि आप भी यह जानना चाहते हैं कि कैसे करें इस फीचर का इस्तेमाल, तो नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:

  • सबसे पहले अपने फोन की Settings में जाएं।
  • अब Notifications सेक्शन में जाकर Advanced settings पर क्लिक करें।
  • यहां आपको Notification history का विकल्प मिलेगा, इसे Enable कर दें।
  • अब जब भी कोई व्यक्ति मैसेज भेजकर उसे डिलीट करेगा, तो आप उसे Notification history में जाकर देख सकेंगे।
  • ध्यान रखें कि इस ट्रिक के काम करने के लिए आपके फोन में यह फीचर पहले से ऑन होना जरूरी है।

यूजर्स के लिए फायदेमंद ट्रिक

यह ट्रिक खासतौर पर उन यूजर्स के लिए उपयोगी है जो यह जानना चाहते हैं कि आखिर उन्हें कौन-सा मैसेज भेजकर डिलीट किया गया। हालांकि, यह फीचर सभी एंड्रॉयड डिवाइस में उपलब्ध नहीं होता, इसलिए यह देखना जरूरी है कि आपके फोन की सेटिंग्स में Notification History मौजूद है या नहीं।

क्या CEC अकेले ले सकते हैं बड़े फैसले? मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC

संभल हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, मुल्ला अफरोज की NSA हिरासत रद्द, UP पर 10 लाख जुर्माना

दिल्ली के इंदिरा भवन में CWC की बैठक, CEC को 'मोदी सरकार की कठपुतली' कहा; इस्तीफे की मांग की

भारत को मिला अफगानिस्तान का नया रास्ता, 730 किमी चाबहार-जहेदान रेल लिंक पूरा, 3-4 महीने में दौड़ेगी ट्रेन

देश के कई हिस्सों में NIA की ताबड़तोड़ कार्रवाई; असम, बंगाल और केरल में तलाशी अभियान