टॉप 5 AI-पावर्ड स्मार्टफोन, स्मार्टनेस और बजट का परफेक्ट कॉम्बो

Top 5 Phones 2025: AI स्मार्ट फोन जो आपकी जेब पर भी भारी नहीं होगे साथ ही कई सारे फीचर्स का भी फायदा देंगा। यह कुछ ऑप्सन है जो आपके लिए सही होने वाली है।
टॉप 5 AI-पावर्ड स्मार्टफोन, स्मार्टनेस और बजट का परफेक्ट कॉम्बो
5 फोन जो आपके लिए है AI के साथ। (सौ. Pixabay)
Published on
Updated on

AI Smartphone: अगर आप ऐसा स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं जो सिर्फ स्मार्ट नहीं बल्कि 'AI स्मार्ट' हो और आपकी जेब पर भी भारी न पड़े, तो मार्केट में मौजूद ये 5 बेहतरीन AI-पावर्ड स्मार्टफोन आपके लिए सही चुनाव साबित हो सकते हैं। इन डिवाइसेज़ में आपको फ्लैगशिप-लेवल फीचर्स, धांसू कैमरा क्वालिटी और एडवांस्ड AI टूल्स मिलते हैं वो भी ₹40,000 से कम कीमत में।

1. iQOO Neo 9 Pro

iQOO Neo 9 Pro अपने पावरफुल प्रोसेसर और एडवांस AI फीचर्स के लिए यूज़र्स के बीच बेहद लोकप्रिय है। इसमें 6.78 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ अल्ट्रा स्मूद विजुअल अनुभव देता है। इसका 50MP OIS कैमरा शानदार फोटोग्राफी करता है, वहीं इन-बिल्ट AI वॉयस चेंजर फीचर गेमर्स और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए इसे खास बनाता है। इस स्मार्टफोन की कीमत ₹37,999 है।

2. Redmi Note 13 Pro

Redmi Note 13 Pro में 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसका 200MP OIS कैमरा AI इमेज प्रोसेसिंग के साथ हर फोटो में डिटेल्स को बखूबी कैप्चर करता है। अपने प्राइस सेगमेंट में यह फोन कैमरा और परफॉर्मेंस दोनों में बेस्ट है। इसकी कीमत ₹22,547 रखी गई है।

3. OPPO Reno 12 Pro

अगर आप प्रोफेशनल-लेवल फोटोग्राफी या एडिटिंग के शौकीन हैं, तो OPPO Reno 12 Pro आपके लिए परफेक्ट विकल्प है। इसमें दिए गए AI Eraser 2.0, AI Studio और स्मार्ट एडिटिंग टूल्स फोटोज़ को प्रोफेशनल टच देते हैं। इसका प्रीमियम डिज़ाइन और स्मूद परफॉर्मेंस यूज़र्स को फ्लैगशिप फील देता है। कीमत: ₹36,990।

4. Realme P1 Speed

कम बजट में हाई परफॉर्मेंस चाहने वालों के लिए Realme P1 Speed एक दमदार विकल्प है। इसमें 6.67 इंच का OLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 50MP का मेन कैमरा दिया गया है। साथ ही, 5000mAh बैटरी लंबे समय तक स्मूद एक्सपीरियंस सुनिश्चित करती है। यह शानदार स्मार्टफोन मात्र ₹17,999 में उपलब्ध है।

5. Vivo V40 5G

Vivo V40 5G में मौजूद AI Aura Light Portrait और AI Portrait Suite जैसे फीचर्स हर फोटो को बेहतरीन बना देते हैं। AI इंजन की बदौलत यह फोन न सिर्फ फोटोग्राफी बल्कि मल्टीटास्किंग में भी शानदार परफॉर्मेंस देता है। इसकी कीमत ₹34,999 है।

ध्यान दें

अगर आप 40 हजार रुपये से कम बजट में ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जो स्टाइलिश भी हो और स्मार्ट भी, तो ये पांचों AI-पावर्ड डिवाइस आपको परफॉर्मेंस, कैमरा और टेक्नोलॉजी तीनों का परफेक्ट कॉम्बिनेशन प्रदान करते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com