Highlight:
फर्जी तरीके से SIM कार्ड हासिल करने को लेकर सख्त कानूनी प्रावधान किए हैं।
टेलीकम्युनिकेशन एक्ट 2023 के सेक्शन 42(3)(e) ने इसको लेकर नियम बताए है।
Sanchar Saathi पोर्टल का इस्तेमाल कर सकते करके SIM के नाम का पता कर सकते है।
Laws Against Fake SIM Cards: इस डिजिटल दौर में आपका मोबाइल नंबर बैंकिंग, UPI और सोशल मीडिया जैसे कई जरूरी कामों से जुड़ा है। ऐसे में अगर आपके नाम पर कोई ऐसा SIM कार्ड जारी हो जाए जिसकी जानकारी आपको ही न हो तो यह बड़ी परेशानी बन सकता है। केंद्र सरकार ने फर्जी तरीके से SIM कार्ड हासिल करने और टेलीकॉम पहचान का गलत इस्तेमाल करने पर सख्त कानूनी प्रावधान किए हैं। Telecommunications Act, 2023 के तहत ऐसे अपराधों में तीन साल तक की जेल और 50 लाख रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है। इसलिए अपने नाम पर जारी मोबाइल कनेक्शन की जांच करना भी जरूरी है।
टेलीकम्युनिकेशन एक्ट 2023 के सेक्शन 42(3)(e) ने बताया है कि धोखाधड़ी, छल या किसी दूसरे व्यक्ति की पहचान का इस्तेमाल करके SIM कार्ड या अन्य टेलीकॉम पहचान हासिल करना अपराध है। ऐसा करने पर दोषी को तीन साल तक की जेल, 50 लाख रुपये तक का जुर्माना या दोनों सजाएं हो सकती हैं।
यह प्रावधान फर्जी पहचान के जरिए जारी किए गए मोबाइल कनेक्शन के इस्तेमाल से होने वाले साइबर फ्रॉड और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से बनाया गया है। ये अपराध संज्ञेय और गैर-जमानती भी हैं।
कानून का दायरा सिर्फ फर्जी SIM हासिल करने वाले व्यक्ति तक सीमित नहीं है। सेक्शन 42(6) में अपराध के लिए उकसाने, प्रयास करने या साजिश रचने पर भी सजा का प्रावधान है। लेकिन इस प्रावधान में संबंधित अपराध के परिणामस्वरूप होने की कानूनी शर्त भी शामिल है।
दूरसंचार विभाग ने नागरिकों को अपने नाम पर जारी SIM किसी दूसरे व्यक्ति को इस्तेमाल के लिए देने या ट्रांसफर करने से बचने की सलाह दी है। अगर उस कनेक्शन का गलत इस्तेमाल होता है तो मूल सब्सक्राइबर को भी कानूनी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
आपके नाम पर कितने मोबाइल कनेक्शन जारी हैं यह जानने के लिए सरकार के Sanchar Saathi पोर्टल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट https://www.sancharsaathi.gov.in पर जाएं।
Know Mobile Connections in Your Name विकल्प चुनें।
अपना मोबाइल नंबर डालकर OTP से लॉग-इन करें।
स्क्रीन पर आपके नाम पर जारी मोबाइल कनेक्शन की सूची दिखेगी।
कोई अनजान नंबर दिखने पर उसके सामने This is not my number चुनकर रिपोर्ट करें।
रिपोर्ट किए गए नंबर की टेलीकॉम ऑपरेटर की ओर से दोबारा जांच की जा सकती है। इसलिए समय-समय पर यह सूची देखना आपके लिए उपयोगी हो सकता है।