विदेश यात्रियों को AIR INDIA की सौगात! मुफ्त ट्रैवल SIM कार्ड से सफर आसान, जाने कैसे मिलेगा लाभ

AIR INDIA: विदेश की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एयर इंडिया ने EasyRoam नाम से ट्रैवल SIM शुरू की है। इससे यात्रियों को विदेश में कॉलिंग और इंटरनेट की सुविधा में सहुलियत होगी। पढ़े पूरी खबर
AIR INDIA EasyRoam eSIM.jpg
एयर इंडिया की eSIMसोर्स-(AI)
Published on: 
Updated on: 

AIR INDIA EasyRoam SIM: जब कभी विदेश की यात्रा करते है तो दिमाग में मोबाइल की सिम को लेकर सवाल रहता है कि विदेश जाने पर अपने फोन से कैसे बात होगी। इस समस्या के समाधान के लिए एयर इंडिया ने अपने यात्रियों की सुविधा के लिहाज से नई पहल शुरू की है। AIR INDIA ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी देने के लिए EasyRoam नाम से ट्रैवल SIM सेवा शुरू की है।

इस सुविधा के तहत यात्रियों को विदेश में कॉलिंग और इंटरनेट की सुविधा के लिए अलग से स्थानीय SIM खरीदने की जरूरत कम हो सकती है। EasyRoam को एयर इंडिया ने Tata Communications के साथ मिलकर बनाया है।

फिजिकल SIM और E-SIM दोनों का विकल्प

EasyRoam एकब्रांडेड ट्रैवल SIM है, जिसे यात्री फिजिकल SIM कार्ड और E-SIM, दोनों रूपों में ले सकेंगे। इसे AIR INDIA के विशेष वेबपेज के जरिए खरीदा जा सकता है। कंपनी के मुताबिक, शुरू में SIM कार्ड बिना शुल्क उपलब्ध कराया जाएगा, हालांकि इसका इस्तेमाल करने के लिए चुने गए रोमिंग पैक का शुल्क देना होगा।

30 देशों में शुरू हुई EasyRoam की सुविधा

एयर इंडिया की EasyRoam की रोमिंग सुविधा फिलहाल 30 देशों में उपलब्ध होगी। इनमें उत्तरी अमेरिका, यूरोप, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, एशिया-प्रशांत और पश्चिम एशिया के प्रमुख देश शामिल हैं। रोमिंग पैक की शुरुआती कीमत 241 रुपये रखी गई है। इस पर लागू टैक्स अलग से देना होगा और अंतिम कीमत यात्री के गंतव्य तथा चुने गए प्लान पर निर्भर करेगी।

AIR INDIA EasyRoam eSIM.jpg
सोलर पैनल लगवाने का बना रहे हैं प्लान? पेमेंट से पहले जांच लें ये जरूरी दस्तावेज, वरना डूब सकता है पैसा!

डेटा प्लान पर अतिरिक्त डेटा

EasyRoam के तहत डेटा प्लान लेने वाले ग्राहकों को 1GB तक अतिरिक्त डेटा भी मुफ्त मिल सकता है। यह लाभ मालदीव और मॉरीशस को छोड़कर कवर किए गए देशों में उपलब्ध होगा। यात्रियों को अपनी जरूरत के अनुसार केवल डेटा वाला प्लान या वॉयस और डेटा दोनों वाला प्लान चुनने की सुविधा मिलेगी।

AIR INDIA EasyRoam eSIM.jpg
MDR चार्ज के बाद कम हो जाएगा UPI का इस्तेमाल? सामने आया RBI गवर्नर का बयान

190 देशों तक नेटवर्क बढ़ाने का लक्ष्य

AIR INDIA के अनुसार EasyRoam की कवरेज को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाकर 190 देशों तक ले जाने की योजना है। यात्री अपने गंतव्य के हिसाब से प्लान चुन सकेंगे या वर्ल्डवाइड प्लान का विकल्प भी ले सकेंगे। सेवा में डेटा इस्तेमाल की निगरानी के लिए नोटिफिकेशन और अलर्ट की सुविधा भी होगी, जिससे यात्री अपने खर्च और डेटा खपत पर नजर रख सकेंगे।

AIR INDIA का कहना है कि EasyRoam का उद्देश्य विदेश पहुंचने के बाद SIM या मोबाइल कनेक्टिविटी की व्यवस्था करने की परेशानी को कम करना है। सेवा फिलहाल एयर इंडिया की वेबसाइट पर उपलब्ध है और बाद में इसे मोबाइल ऐप पर भी उपलब्ध कराया जाएगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com