Instagram के हेक होने पर क्या करें। (सौ. Design) 
टेक्नॉलजी

आपके नाम से Instagram पर पैसों की मांग? ऐसे करें रिपोर्ट और बचाव

Hacked account demands money: सोशल मीडिया अकाउंट्स पर साइबर अपराधियों की नजर होती है खासकर Instagram पर हैकिंग की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। यूजर्स के अकांउट को हेक कर पैसे भी मागें जाते है।

सिमरन सिंह

Instagram account hack: आज के डिजिटल दौर में सोशल मीडिया अकाउंट्स पर साइबर अपराधियों की नज़र बनी रहती है। खासकर इंस्टाग्राम (Instagram) जैसे लोकप्रिय प्लेटफॉर्म पर हैकिंग की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। कई बार यूज़र्स का अकाउंट हैक हो जाने पर उनके नाम से दोस्तों और फॉलोअर्स से पैसों की मांग की जाती है। ऐसे हालात में घबराने के बजाय सही कदम उठाना बेहद ज़रूरी है।

अकाउंट हैक होने पर सबसे पहले क्या करें?

  • अगर आपका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है और अब आपके पास उसका कोई एक्सेस नहीं है, तो तुरंत कार्रवाई करें।
  • सबसे पहले इंस्टाग्राम लॉगिन पेज पर जाकर ‘Forgot Password’ ऑप्शन के ज़रिए अकाउंट रिकवरी की कोशिश करें।
  • अगर पासवर्ड बदलने का विकल्प न मिले, तो ‘Need more help?’ पर क्लिक कर इंस्टाग्राम सपोर्ट टीम से संपर्क करें।
  • इंस्टाग्राम अक्सर ईमेल या SMS के जरिए अकाउंट वेरिफिकेशन के विकल्प देता है।

दोस्तों और फॉलोअर्स को सतर्क करें

हैकर्स अकाउंट का इस्तेमाल कर आपके नाम से पैसे मांग सकते हैं। ऐसे में तुरंत अपने दोस्तों और फॉलोअर्स को किसी दूसरे प्लेटफॉर्म (WhatsApp, FaceBook या Call) के ज़रिए अलर्ट करें। उन्हें साफ बता दें कि “मेरे इंस्टाग्राम अकाउंट से आने वाला कोई भी मैसेज असली नहीं है।” इससे आपके करीबियों के धोखे का शिकार होने की संभावना कम हो जाएगी।

इंस्टाग्राम को रिपोर्ट करें

  • हैकिंग की स्थिति में आप इंस्टाग्राम पर जाकर ‘Report Account’ विकल्प चुन सकते हैं।
  • इंस्टाग्राम को स्क्रीनशॉट और डिटेल्स भेजकर बताएं कि आपका अकाउंट किसी और के कंट्रोल में है।
  • इंस्टाग्राम टीम वेरिफिकेशन के बाद आपका अकाउंट रिकवर करने में मदद करती है।

भविष्य में अकाउंट को कैसे सुरक्षित रखें?

  • एक बार अकाउंट वापस मिलने या नया अकाउंट बनाने के बाद सुरक्षा उपाय अपनाना बेहद ज़रूरी है।
  • टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) ऑन करें।
  • पासवर्ड मजबूत रखें और समय-समय पर बदलते रहें।
  • अनजान लिंक या थर्ड-पार्टी ऐप्स से बचें।
  • ईमेल और मोबाइल नंबर हमेशा अपडेट रखें।

ध्यान दें

Instagram अकाउंट हैक होना तनावपूर्ण स्थिति हो सकती है, लेकिन सतर्क रहकर और सही कदम उठाकर इसे संभाला जा सकता है। याद रखें कि दोस्तों को चेतावनी देना और इंस्टाग्राम सपोर्ट से तुरंत संपर्क करना सबसे पहला कदम होना चाहिए। साइबर अपराधियों से बचने के लिए सुरक्षा सेटिंग्स का पालन करना अनिवार्य है।

श्रमिकों की सुविधा के लिए EPFO ने शुरू किया WhatsApp चैनल, एक क्लिक में हर छोटी जानकारी

DUSU Election Result 2026 LIVE: ABVP को बड़ा झटका! DUSU रिजल्ट में विजय मीणा आगे, यश डबास पीछे; हर अपडेट यहां

शराबबंदी से बढ़ता है जहर का व्यापार! सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र का पुराना नियम रद्द कर कही यह बात

PM नरेंद्र मोदी ने 51,000 से ज्यादा युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- FTA से खुल रहे करियर के नए अवसर

तीन कंपनियों में सेंधमारी की Google Gemini, टेस्ट के दौरान चौकाने वाले दावे