Gemini (Source. Pixabay) 
टेक्नॉलजी

अब AI में दिखेगा आपका ही चेहरा, Google ला रहा 3D Avatar फीचर, क्रिएटर्स के लिए गेम चेंजर

ChatGPT Competition: Google अपने AI चैटबॉट Gemini को पहले से ज्यादा स्मार्ट और पावरफुल बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है। हाल ही में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी नया फीचर लाने की तैयारी में है

सिमरन सिंह

3D Avatar Feature: टेक दुनिया में एक और बड़ा बदलाव होने जा रहा है। Google अपने AI चैटबॉट Gemini को पहले से ज्यादा स्मार्ट और पावरफुल बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है। हाल ही में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी एक ऐसा नया फीचर लाने की तैयारी में है, जिससे यूजर्स अपना खुद का 3D AI अवतार बना सकेंगे। यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है, जो सोशल मीडिया या डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर पर्सनल कंटेंट बनाते हैं।

आ रहा है 3D Avatar फीचर

Android Authority की रिपोर्ट के अनुसार, Google Gemini में "Avatar" नाम का एक नया फीचर जोड़ा जा सकता है। फिलहाल यह फीचर डेवलपमेंट स्टेज में है और अभी तक आम यूजर्स या बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध नहीं है। लीक हुए स्क्रीनशॉट्स से यह संकेत मिलता है कि यूजर्स को एक आसान स्टेप-बाय-स्टेप गाइड दी जाएगी, जिसकी मदद से वे अपना 3D अवतार तैयार कर सकेंगे। यह फीचर AI के साथ बातचीत को और ज्यादा पर्सनल और रियल बनाने में मदद करेगा। इससे यूजर्स को ऐसा अनुभव मिलेगा जैसे वे किसी वर्चुअल दुनिया में खुद मौजूद हों।

अब AI कंटेंट में दिखेगा आपका ही चेहरा

इस नए फीचर की मदद से यूजर्स AI द्वारा बनाई गई इमेज में खुद को शामिल कर सकेंगे। इसके लिए सिर्फ '@me' जैसे कमांड का इस्तेमाल करना होगा। सबसे खास बात यह है कि बार-बार अपनी फोटो अपलोड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, जिससे समय की बचत होगी और काम भी आसान हो जाएगा।

यह फीचर खासतौर पर कंटेंट क्रिएटर्स के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा, क्योंकि वे कुछ ही सेकंड में पर्सनलाइज्ड और आकर्षक विजुअल्स तैयार कर सकेंगे। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह सुविधा वीडियो AI टूल्स के साथ भी काम करेगी या नहीं।

ChatGPT और Claude को सीधी टक्कर

Google सिर्फ यहीं नहीं रुक रहा, बल्कि Gemini को AI की रेस में आगे लाने के लिए और भी कई बड़े अपडेट्स पर काम कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जल्द ही यूजर्स ChatGPT और Claude जैसे प्लेटफॉर्म्स से अपनी चैट हिस्ट्री सीधे Gemini में ट्रांसफर कर सकेंगे। इसके लिए "Import Memory" और "Import Chats" जैसे ऑप्शन्स दिए जा सकते हैं। यह फीचर उन यूजर्स के लिए बेहद उपयोगी होगा, जो अलग-अलग AI प्लेटफॉर्म्स के बीच आसानी से स्विच करना चाहते हैं।

क्या होगा फायदा आम यूजर्स को?

इस नए अपडेट से मिडिल क्लास यूजर्स और छोटे कंटेंट क्रिएटर्स को बड़ा फायदा मिलेगा। बिना ज्यादा खर्च और टेक्निकल नॉलेज के वे हाई-क्वालिटी, पर्सनलाइज्ड कंटेंट बना सकेंगे और डिजिटल दुनिया में अपनी अलग पहचान बना पाएंगे।

आज की ताजा खबर 12 अगस्त LIVE: FCRA पर JPC का प्रस्ताव पास, लोकसभा में हुआ स्वीकार

निजामाबाद में खौफनाक वारदात, दो मासूमों को मौसी के घर छोड़ा, फिर दंपती ने दी जान

हर सवाल का जवाब देंगे, अमित शाह ने विपक्ष को दी संसद में चर्चा की चुनौती, राहुल गांधी बोले- कोई दिलचस्पी नहीं

मेसी के केरल दौरे के विवाद में आया नया नाम, आखिर कौन हैं अमीरा आयशा बेगम? ईमेल में क्यों थी उनकी कॉपी?

शाह का लेक्चर नहीं सुनना... छात्रों पर एक्शन से गुस्से में विपक्ष, राहुल गांधी के 3 तीखे सवालों से गरमाई संसद