-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- Google Launches Google Gemini App Know How Useful It
गूगल ने लॉन्च किया Google Gemini एप, जानें किस काम आएगा ये App
- Written By: साक्षी सिंह

नई दिल्ली: कुछ दिन पहले ही गूगल ने बार्ड का नाम Gemini कर दिया था। गूगल ने अब Gemini एप को रिलीज करना शुरू कर दिया है। Google Gemini का रोलआउट भारत में एंड्रॉयड यूजर्स के लिए शुरू हो चुका है, हालांकि iOS यूजर्स को इस एप के लिए इसका इंतजार करना पड़ सकता है, क्योंकि गूगल ने अभी ये नहीं बताया है कि iPhone यूजर्स के लिए Google Gemini एप कब रिलीज किया जाएगा।
Google Gemini 150 देशों में हुआ लॉन्च
गूगल के सपोर्ट पेज पर दी गई जानकारी के मुताबिक Google Gemini एप को भारत समेत 150 देशों में लॉन्च किया गया है। Gemin एप अंग्रेजी, जापानी और कोरियन भाषा में उपलब्ध है। Google Gemini को आईफोन यूजर्स एप के जरिए तो इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं, लेकिन गूगल एप में इसका एक्सेस दिया गया है, जहां से आईफोन यूजर्स भी इसे यूज कर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
आयुक्त जी. श्रीकांत का निर्देश: देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एलोरा में ठोस कचरे का हो प्रबंधन
‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ में समय रैना का सबसे तगड़ा पंच! मुनव्वर फारूकी की दूसरी शादी पर कही ऐसी बात
Anti Paper Leak Bill: लोकसभा में पास हुआ एंटी पेपर लीक बिल, ध्वनिमत से कराई गई वोटिंग
अमित शाह ने बल प्रयोग का दिया आदेश…राहुल गांधी के आरोप पर संसद में हंगामा, गृह मंत्री जवाब दो के लगे नारे
Google Gemini को 8 फरवरी को लॉन्च किया गया था, तब यह सिर्फ अमेरिका तक ही सीमित था। Gemini एप के लिए कम-से-कम 4 जीबी रैम वाले फोन की जरूरत होगी और फोन में एंड्रॉयड 12 या फिर इससे ऊपर के वर्जन का होना जरूरी है।
Google Gemini क्या है
गूगल जेमिनी ओपनएआई के चैटजीपीटी की तरह एक एआई चैटटूल है। गूगल ने Gemini को लेकर कहा है कि यह एक नए युग की शुरुआत है। इसका सीधा मुकाबला ओपनएआई के सबसे लेटेस्ट एआई टूल GPT-4 के साथ है। गूगल का Gemini मल्टीमॉडल एआई और बेसिक एआई का कॉम्बो वर्जन है।
AI मॉडल के मुकाबले 85% बेहतर
Gemini को लेकर ये भी दावा किया जा रहा है कि प्रोग्रामिंग में इसे महारत हासिल है। यह अपने कंपटीटर मॉडल के मुकाबले दोगुना फास्ट है और इसकी परफॉरमेंस मार्केट में मौजूद AI मॉडल के मुकाबले 85% बेहतर है।
ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले गूगल प्ले-स्टोर पर जाएं और Google Gemini टाइप करके सर्च करें।
- अब Gemini एप को इंस्टॉल करें।
- अब Gemini एप को ओपन करें और Get started पर क्लिक करें।
- इसके बाद पॉलिसी को स्वीकार करें।
- अब इसे इस्तेमाल कर सकते हैं और अपने सवाल पूछ सकते हैं।
- Gemini को डिफॉल्ट असिस्टेंट बनाने के लिए राइट साइड में टॉप पर दिख रही प्रोफाइल पिक्चर पर क्लिक करें।
- अब Settings में जाएं।
- अब Digital assistants from Google के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद Gemini आपके फोन के लिए डिफॉल्ट डिजिटल असिस्टेंट हो जाएगा।
- बाद में आप चाहें तो इसे इसी तरह डिफॉल्ट से हटा भी सकते हैं।
Gemini के हैं तीन मॉडल
गूगल ने अपने नए आई मॉडल Gemini के तीन वर्जन Ultra, Pro और Nano पेश किए हैं जो कि तीनों अलग-अलग इस्तेमाल के लिए हैं। Gemini एक सिंगल लैंग्वेज मॉडल नहीं है लेकिन Gemini Nano, Gemini Pro और Gemini Ultra की अपनी एक जरूरत है।
Gemini Ultra सबसे पावरफुल टूल
इनमें से Gemini Ultra सबसे बड़ा और सबसे पावरफुल टूल है, जिसे खासतौर पर हैवी टास्क के लिए डिजाइन किया गया है। इसका इस्तेमाल डाटा सेंटर जैसी जगहों पर होगा, वहीं Gemini Pro अल्ट्रा के बराबर तो नहीं है लेकिन छोटे डाटा सेंटर्स पर इसका इस्तेमाल हो सकता है।
सबसे छोटा मॉडल Gemini Nano
इनमें से सबसे छोटा मॉडल Gemini Nano जिसे एंड्रॉयड डिवाइस को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। इसे ऑफलाइन भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। मोबाइल डिवाइस में इसका इस्तेमाल करते हुए कई काम किए जा सकेंगे। जेमिनी नैनो का सपोर्ट सबसे पहले गूगल पिक्सल 8 प्रो के लिए जारी किया जाएगा। यह टूल व्हाट्सएप के मैसेज का रिप्लाई भी खुद ही कर देगा।
Google launches google gemini app know how useful it
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
आयुक्त जी. श्रीकांत का निर्देश: देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एलोरा में ठोस कचरे का हो प्रबंधन
Jul 29, 2026 | 03:35 PM‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ में समय रैना का सबसे तगड़ा पंच! मुनव्वर फारूकी की दूसरी शादी पर कही ऐसी बात
Jul 29, 2026 | 03:33 PMAnti Paper Leak Bill: लोकसभा में पास हुआ एंटी पेपर लीक बिल, ध्वनिमत से कराई गई वोटिंग
Jul 29, 2026 | 03:30 PMअमित शाह ने बल प्रयोग का दिया आदेश…राहुल गांधी के आरोप पर संसद में हंगामा, गृह मंत्री जवाब दो के लगे नारे
Jul 29, 2026 | 03:23 PMभोपाल में बढ़ती जा रही प्रदर्शनकारी किसानों की संख्या; सरकार के खिलाफ अपनी मांगो को लेकर डटे 5-6 हजार किसान
Jul 29, 2026 | 03:23 PMICC Rankings: शुभमन गिल ने छीना नंबर-1 का ताज, वैभव सूर्यवंशी ने भी मचाया गदर, लगाई 230 पायदान की छलांग
Jul 29, 2026 | 03:21 PMरेपिस्ट का समर्थन करने वाले को बनाया शिक्षा मंत्री! खोट PM की अक्ल में है, संजय राउत का तीखा हमला
Jul 29, 2026 | 03:19 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM










