Gemini का नया AI आया। Source. Google
टेक्नॉलजी

Google Gemini 4 Argon लॉन्च, 10 लाख आउटपुट टोकन की क्षमता, साइबर सिक्योरिटी पर खास फोकस

Google ने Gemini 4 Argon लॉन्च कर दिया है। यह मॉडल सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, कानूनी और वित्तीय जैसे एंटरप्राइज कामों के साथ साइबर सिक्योरिटी जैसे जटिल टास्क को संभालने के लिए तैयार किया गया है।

सिमरन सिंह

Gemini 4 Argon Launched India: Google ने अपना नया AI मॉडल Gemini 4 Argon लॉन्च कर दिया है। बता दें कि कंपनी के मुताबिक यह मॉडल सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, कानूनी और वित्तीय जैसे एंटरप्राइज कामों के साथ साइबर सिक्योरिटी जैसे जटिल टास्क को संभालने के लिए तैयार किया गया है। इसकी सबसे खास बात इसका 1 मिलियन आउटपुट टोकन सपोर्ट है जो पिछले 64,000 टोकन की सीमा से काफी ज्यादा है। लेकिन अभी के लिए Google इसे आम लोगों के लिए उपलब्ध कराने के बजाय सीमित एक्सेस के साथ टेस्ट कर रहा है।

पहले साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स को मिलेगा एक्सेस

Gemini 4 Argon को अभी के लिए Google के Fairwind Program के तहत चुनिंदा trusted cyber defenders को दिया जा रहा है। जिसको लेकर Google का कहना है कि इतने शक्तिशाली मॉडल को व्यापक रूप से उपलब्ध कराने से पहले उसके सुरक्षा उपायों की जांच जरूरी है। वहीं कंपनी अमेरिकी सरकार की pre-release model access प्रक्रिया में भी शामिल है। इसके बाद मॉडल को डेवलपर्स, एंटरप्राइज और कंज्यूमर्स तक पहुंचाने की योजना है। जिसको लेकर Google का कहना है कि शुरुआती व्यापक एक्सेस paid API customers और Google AI Ultra subscribers से शुरू होगा।

10 लाख टोकन की क्षमता क्यों खास?

टोकन को आसान भाषा में AI के लिए टेक्स्ट की छोटी-छोटी इकाइयां समझ सकते हैं। बता दें कि Argon का 1 मिलियन आउटपुट टोकन लिमिट का मतलब है कि यह बहुत लंबे और multi-step कामों पर एक ही प्रक्रिया में काफी ज्यादा आउटपुट तैयार कर सकता है। इसको लेकर Google ने कहा है कि Argon ने DeepSWE v1.1 पर 77.9% स्कोर किया है जो लंबे सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग टास्क से जुड़ा बेंचमार्क है। कंपनी ने इसे अपने आंतरिक कोडिंग और रिसर्च कामों में भी इस्तेमाल किया है।

साइबर सिक्योरिटी में क्या कर सकता है?

Google ने बताया है कि Gemini 4 Argon सॉफ्टवेयर की कमजोरियों को ढूंढने, उनकी पुष्टि करने और उन्हें ठीक करने में मदद कर सकता है। CWE-bench v1 पर इसने 68% स्कोर किया और Google के अनुसार यह इस बेंचमार्क पर टॉप स्कोर के बराबर है। Google ने यह भी बताया कि Argon ने उसके libgav1 वीडियो डिकोडर के Rust पोर्ट को ऑप्टिमाइज करने में मदद की। वहीं कंपनी के मुताबिक तैयार वर्जन मौजूदा Rust पोर्ट की तुलना में 2.7 गुना तेज चला और वीडियो आउटपुट समान रहा।

Gemini 4 Argon की कीमत कितनी है?

Google ने शुरुआती API कीमत $2 प्रति 10 लाख इनपुट टोकन और $10 प्रति 10 लाख आउटपुट टोकन रखी है। कंपनी के मुताबिक introductory period के बाद यह कीमत क्रमशः $4 और $20 प्रति 10 लाख टोकन हो जाएगी। हालांकि अभी आम यूजर्स के लिए मॉडल उपलब्ध नहीं है।

Jantar Mantar Protest LIVE: दिल्ली पुलिस ने अनुराग ढांडा और आतिशी को जंतर-मंतर से हिरासत में लिया

Gandhian Freedom Struggle: महात्मा गांधी के वो आंदोलन जिन्होंने हिला दी थी ब्रिटिश हुकूमत की नींव

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची याचिका, SIT जांच से फॉरेंसिक ऑडिट तक, 5 अक्टूबर को होगी सुनवाई

आकाश आनंद ने फिर खेला बुआ कार्ड, मायावती से मांगी माफी, कहा- कभी किसी और पार्टी में नहीं जाऊंगा

अलनीनो के कहर से देश के 282 जिलों में सूखे का खतरा, महाराष्ट्र और कर्नाटक होंगे सबसे अधिक प्रभावित