सिमरन सिंह
फोन नंबर, ईमेल, पता या दूसरी निजी जानकारी ऑनलाइन होने से स्पैम कॉल, फिशिंग और धोखाधड़ी का खतरा बढ़ सकता है।
Google का Results About You फीचर Search में आपका फोन नंबर, ईमेल और घर का पता दिखने वाले रिजल्ट खोजने में मदद करता है।
Google Account में साइन इन करके अपनी जानकारी दर्ज करें। इसके बाद ईमेल या Google ऐप नोटिफिकेशन के जरिए नए Search Results की जानकारी मिल सकती है।
जिस Search Result में आपकी निजी जानकारी है, उसके पास दिए तीन डॉट पर क्लिक करें। इसके बाद Remove result चुनकर मांगी गई जानकारी भरें और Request सबमिट करें।
Google की Removal प्रक्रिया में सरकारी ID नंबर, बैंक अकाउंट या क्रेडिट कार्ड डिटेल, पासवर्ड, निजी हस्ताक्षर और कुछ मेडिकल रिकॉर्ड जैसी जानकारी शामिल हो सकती है।
Google के Personal Content Removal पेज पर जाकर संबंधित कैटेगरी चुनें। जरूरत पड़ने पर Search Result, वेबपेज URL और समस्या से जुड़ी जानकारी या सबूत देना पड़ सकता है।
Search Result हटने के बाद भी आपकी जानकारी मूल वेबसाइट पर मौजूद रह सकती है। उसे हटाने के लिए वेबसाइट के Contact Page या Support Email के जरिए सीधे Removal Request भेजनी होगी।
अगर वेबसाइट से जानकारी हट चुकी है लेकिन Google Search में पुराना रिजल्ट दिखाई दे रहा है, तो Remove Outdated Content टूल का इस्तेमाल किया जा सकता है।
Google Request की समीक्षा करता है और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त जानकारी मांग सकता है। Approval या Rejection की जानकारी दी जाती है। ध्यान रखें, Search से हटने के बाद भी कंटेंट दूसरे Search Engines या मूल वेबसाइट पर मौजूद हो सकता है।