बच्चे का Instagram अकाउंट चेक करना है? सीधे नहीं कर पाएंगे Login, Meta ने बनाए ये नियम

Instagram Teen Account: क्या माता पिता अपने बच्चों के Instagram को खुल सकते है। यह सवाल कभी न कभी माता पिता के मन में आता होगा। ऐसे में इसको लेकर Instagram ने नियमों को साफ किया है।
Want to check your child Instagram account Meta introduced these rules
Instagram पर मां बाप का कंट्रोल।Source. Gemini
Published on: 
Updated on: 

Instagram Parental Supervision: अगर आपका बच्चा Instagram इस्तेमाल करता है और आप उसकी ऑनलाइन एक्टिविटी पर नजर रखना चाहते हैं तो Meta के कुछ नियम जानना आपके लिए जरूरी होने वाला है। बता दें कि कई माता-पिता यह मानते हैं कि नाबालिग बच्चे के Instagram अकाउंट को वे सीधे खोलकर उसकी पूरी जानकारी देख सकते हैं लेकिन ऐसा नहीं है। इसके लिए Instagram की पॉलिसी बताती है कि 18 साल से कम उम्र के Teen के अकाउंट का माता-पिता सीधे एक्सेस नहीं कर सकते।

13 साल की उम्र के बाद Teen खुद माना जाता है Account Holder

Instagram के आधिकारिक FAQ में बताया गया है कि प्राइवेसी कानूनों के कारण कंपनी किसी ऐसे व्यक्ति को अकाउंट का अनधिकृत एक्सेस नहीं दे सकती जो उस अकाउंट का मालिक नहीं है। ऐसे में Instagram पर 13 साल या उससे ज्यादा उम्र के यूजर्स को अपने अकाउंट का अधिकृत अकाउंट होल्डर माना जाता है। वहीं Instagram का कहना है कि माता-पिता सीधे अपने Teen के अकाउंट को एक्सेस नहीं कर सकते। लेकिन कुछ देशों और क्षेत्रों में स्थानीय कानून पेरेंट्स को अतिरिक्त Supervision फीचर्स इस्तेमाल करने की अनुमति देते हैं।

Supervision से बच्चों की सुरक्षा पर रख सकते हैं नजर

जानकारी के लिए बता दें कि Instagram का Supervision फीचर माता-पिता और गार्जियन को 18 साल से कम उम्र के Teens को प्लेटफॉर्म सुरक्षित तरीके से इस्तेमाल करने में मदद करता है। इसके जरिए पेरेंट्स Teen Account की कुछ सेटिंग्स देख सकते हैं। वहीं अगर बच्चा ऐसी सेटिंग बदलना चाहता है जिससे अकाउंट की सुरक्षा कम हो सकती है तो कुछ मामलों में माता-पिता उस बदलाव को मंजूर या अस्वीकार भी कर सकते हैं। लेकिन इससे बच्चे के पूरे Instagram अकाउंट में सीधे प्रवेश का अधिकार नहीं मिलता।

Want to check your child Instagram account Meta introduced these rules
18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए Social Media पर बड़ा बदलाव, अकाउंट बनाने पर लग सकती है रोक

इन देशों में मिलती है Extra Supervision सुविधा

Meta कि जानकारी के अनुसार Instagram की Extra Supervision सुविधाएं कुछ खास देशों और क्षेत्रों में उपलब्ध हैं। इनमें Florida, Connecticut, Texas, Puerto Rico, Indonesia, European Union, Vietnam और Brazil शामिल हैं। अगर Teen संबंधित क्षेत्र में कानून के तहत तय उम्र की शर्तों को पूरा करता है तो माता-पिता Extra Supervision फीचर सेट कर सकते हैं। इसके लिए Facebook और Messenger, Instagram और Meta Horizon जैसे ऐप्स में विकल्प दिए जाते हैं। वहीं कुछ मामलों में फीचर सेट करने से पहले पेरेंट्स को अपनी पहचान साबित करनी जरूरी होता है।

ID से लेकर बच्चे की मंजूरी तक

इस प्रक्रिया में पहचान की पुष्टि के लिए Meta वैध सरकारी ID या दो गैर-सरकारी पहचान पत्र मांग सकता है। कंपनी इसको लेकर बताती है कि यह प्रक्रिया पूरी होने में 48 घंटे तक लग सकते हैं। इसमें पेरेंट की ID सुरक्षित तरीके से स्टोर की जाती है और पहचान की पुष्टि पूरी होने के 30 दिनों के भीतर उसे डिलीट कर दिया जाता है। इसका इस्तेमाल विज्ञापन दिखाने जैसे किसी दूसरे काम के लिए नहीं किया जाता।

इसके बाद पेरेंट अपने Teen को Supervision सेट करने का इनविटेशन भेज सकते हैं। वहीं Teen को यह कन्फर्म करना होता है कि सामने वाला व्यक्ति उसका माता-पिता या गार्जियन है। अगर Teen रिक्वेस्ट स्वीकार नहीं करता या 7 दिनों तक जवाब नहीं देता तो पेरेंट दोबारा इनवाइट भेज सकते हैं। कुछ परिस्थितियों में Meta बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र जैसी अतिरिक्त जानकारी भी मांग सकता है।

Want to check your child Instagram account Meta introduced these rules
TV खरीदने का सही समय अभी या Sale में? 32 से 65 इंच तक ये धांसू Deals, 1 अक्टूबर से बढ़ सकते हैं दाम
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com