ChatGPT ने लाया नया प्लान। Source. Pixabay
टेक्नॉलजी

ChatGPT से रिसर्च करना होगा आसान, भारतीय शोधकर्ताओं को 12 महीने मुफ्त मिलेगा Plus सब्सक्रिप्शन

ChatGPT Program: ChatGPT for Academic Researchers प्रोग्राम का विस्तार किया है। संस्थानों से जुड़े योग्य रिसर्च फैकल्टी और पोस्टडॉक्टरल शोधकर्ताओं को 12 महीने तक मुफ्त ChatGPT Plus मिलेगा।

सिमरन सिंह

Highlight:

  • भारत में ChatGPT for Academic Researchers प्रोग्राम का विस्तार किया है।

  • रिसर्च फैकल्टी और पोस्टडॉक्टरल को 12 महीने तक ChatGPT Plus इस्तेमाल करने को मिलेगा।

  • OpenAI दुनियाभर में ऐसे 50,000 नए ग्रांट देने जा रही है।

Free ChatGPT Plus for Researchers: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से रिसर्च करने वाले भारतीय शोधकर्ताओं के लिए अच्छी जानकारी आई है। बताया जा रहा है कि OpenAI ने भारत में ChatGPT for Academic Researchers प्रोग्राम का विस्तार किया है। इसके तहत चुनिंदा संस्थानों से जुड़े योग्य रिसर्च फैकल्टी और पोस्टडॉक्टरल शोधकर्ताओं को 12 महीने तक मुफ्त ChatGPT Plus इस्तेमाल करने का मौका मिलेगा।

इस पहल की खास बात यह है कि एक ग्रांट के तहत सिर्फ एक व्यक्ति नहीं बल्कि पूरी रिसर्च टीम के तीन सदस्य इस सुविधा का लाभ उठा सकती है। वहीं OpenAI दुनियाभर में ऐसे 50,000 नए ग्रांट देने जा रही है। कंपनी का लक्ष्य इस प्रोग्राम के जरिए कुल 2 लाख शोधकर्ताओं तक मुफ्त ChatGPT एक्सेस पहुंचाना है।

भारत में शुरू हुई ChatGPT for Academic Researchers पहल

OpenAI की इस पहल का उद्देश्य विज्ञान, गणित, इंजीनियरिंग और कंप्यूटर साइंस जैसे क्षेत्रों में काम करने वाले शोधकर्ताओं को AI की मदद से रिसर्च करने की सुविधा देना है। इसके लिए कंपनी दुनियाभर में 50,000 नए ग्रांट देगी। चयनित आवेदकों को पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर यह सुविधा मिलेगी।

वहीं हर ग्रांट के साथ एक रिसर्च वर्कस्पेस में तीन ChatGPT Plus सीटें मिलेंगी। जिसका सीधा मतलब है कि मुख्य शोधकर्ता के अलावा उनके दो सहयोगी भी 12 महीने तक मुफ्त सब्सक्रिप्शन इस्तेमाल कर सकते है। वहीं OpenAI का लक्ष्य इस कार्यक्रम के जरिए दुनियाभर में 2 लाख शोधकर्ताओं तक मुफ्त ChatGPT एक्सेस पहुंचाना है।

कौन कर सकता है मुफ्त ChatGPT Plus के लिए आवेदन?

इस प्रोग्राम का फायदा हर ChatGPT यूजर को नहीं मिलेगा। इसके लिए योग्य संस्थानों से जुड़े रिसर्च फैकल्टी और पोस्टडॉक्टरल शोधकर्ता आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों के पास पिछले तीन साल में अपने संबंधित रिसर्च क्षेत्र में प्रकाशित शोध कार्य होना चाहिए। इसके अलावा आवेदकों को अपनी संस्थागत पहचान सत्यापित करनी होगी और बताना होगा कि वे अकादमिक रिसर्च में ChatGPT का इस्तेमाल कैसे करेंगे। सहयोगियों को भी पात्रता की शर्तें पूरी करनी होंगी।

वहीं आवेदन की तारीख को लेकर OpenAI की 16 नवंबर की आधिकारिक घोषणा में अगला राउंड 23 नवंबर 2026 से शुरू होने की जानकारी दी गई है। आवेदन पात्रता पूरी करने वालों को पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर मिलेंगे।

रिसर्च के इन कामों में मदद करेगा ChatGPT

शोधकर्ता इस AI टूल का इस्तेमाल अपने काम के कई चरणों में कर सकेंगे। इसमें वैज्ञानिक रिसर्च पेपर पढ़ना, नई परिकल्पनाएं तैयार करना, डेटा का विश्लेषण करना और रिसर्च कोड लिखना शामिल है। इसके अलावा कोड की गलतियां ठीक करने, ग्रांट आवेदन तैयार करने और रिसर्च पेपर लिखने में भी ChatGPT मदद कर सकेगा।

वहीं OpenAI इस कार्यक्रम के तहत सिर्फ सब्सक्रिप्शन ही नहीं बल्कि ट्रेनिंग और व्यावहारिक सहायता भी उपलब्ध कराएगा। इससे शोधकर्ताओं को AI टूल का बेहतर इस्तेमाल सीखने और दूसरे शोधकर्ताओं के अनुभवों से जुड़ने का मौका मिलेगा।

शोधकर्ताओं के डेटा की सुरक्षा पर OpenAI का भरोसा

रिसर्च के दौरान संवेदनशील डेटा साझा करना पड़ सकता है। ऐसे में OpenAI ने स्पष्ट किया है कि इस प्रोग्राम के वर्कस्पेस में साझा किए गए डेटा का इस्तेमाल डिफॉल्ट रूप से AI मॉडल को ट्रेन करने के लिए नहीं किया जाएगा। इसमें बिजनेस-लेवल डेटा सुरक्षा भी शामिल है। लेकिन वर्कस्पेस एडमिन की डेटा सेटिंग्स और अनुमतियां भी लागू होंगी।

सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत को लगाई फटकार, कहा- माफी दिमाग से नहीं, दिल से आनी चाहिए

भारत समिट विवाद: सुप्रीम कोर्ट में याचिका, विदेशी नेता के वोट चोर, गद्दी छोड़ नारे की SIT जांच की मांग

कोलकाता में आज से सागर सुरक्षा 2026 का आगाज, तटीय सुरक्षा मजबूत करने के लिए जुटेंगे देशभर के वरिष्ठ अधिकारी

रिंकू सिंह ने प्रिया सरोज को प्यार के जाल में कैसे फंसाया? कैसे शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी

लाठियों से नहीं टूटा हौसला, देश के लिए दे दी जान; जानिए पंजाब केसरी लाला लाजपत राय की शौर्यगाथा