Airtel यूजर्स को Duolingo से लेकर iPhone खरीदने तक मिल रहे ₹30,000 से ज्यादा के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

Airtel Offers: Airtel Insider प्रोग्राम के तहत अलग-अलग ब्रांड्स के साथ मिलकर ₹30,000 से ज्यादा मूल्य के रिवॉर्ड और ऑफर्स दे रही है। जिसमें कई फायदें शामिल किए गए है।
Airtel avail benefits worth over ₹30,000 Duolingo subscriptions to purchasing an iPhone
Airtel Insider में मिल रहे बड़े फायदें।Source. Airtel
Published on: 
Updated on: 

Highlight:

  • Airtel Insider अलग ब्रांड्स के साथ मिलकर ₹30,000 से ज्यादा के ऑफर्स दे रही है।

  • इसमें 12 महीने का Super Duolingo सब्सक्रिप्शन, Croma पर iPhone का फायदा के साथ कई फायदें हैं।

  • Airtel Postpaid ग्राहकों को Cinepolis पर मूवी टिकट और फूड डिस्काउंट भी है।

Airtel ₹30000 Rewards: अगर आप Airtel का मोबाइल, Wi-Fi या DTH कनेक्शन इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए सिर्फ इंटरनेट और कॉलिंग ही नहीं कई दूसरे फायदे भी उपलब्ध हैं। बता दें कि कंपनी अपने Airtel Insider प्रोग्राम के तहत अलग-अलग ब्रांड्स के साथ मिलकर ₹30,000 से ज्यादा मूल्य के रिवॉर्ड और ऑफर्स दे रही है। इसमें 12 महीने का Super Duolingo सब्सक्रिप्शन, Croma पर iPhone खरीदने के फायदे, Pocket FM Premium और Apollo 24|7 की मेंबरशिप शामिल हैं। इसके अलावा Airtel Postpaid ग्राहकों को Cinepolis पर मूवी टिकट और फूड डिस्काउंट भी मिल रहा है।

Airtel Insider में क्या-क्या मिल रहा है?

Airtel Insider कंपनी का एक रिवॉर्ड प्रोग्राम है जिसके जरिए पात्र ग्राहकों को पार्टनर ब्रांड्स की सेवाओं और प्रोडक्ट्स पर खास ऑफर मिलते हैं। इसमें सबसे खास 12 महीने का Super Duolingo सब्सक्रिप्शन है जिसकी बताई गई कीमत ₹3,120 है। इसकी मदद से यूजर्स बिना विज्ञापन के भाषा सीख सकते हैं। इसके अलावा Pocket FM Premium का तीन महीने का सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है। वहीं Apollo 24|7 के जरिए पात्र ग्राहकों को छह महीने की Apollo CIRCLE Membership मिल सकती है।

iPhone खरीदने और मूवी देखने पर भी फायदा

गैजेट खरीदने वालों के लिए Croma पर iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 के चुनिंदा मॉडल्स पर एक्सचेंज और अन्य पात्र ऑफर्स मिलाकर ₹23,000 तक का लाभ बताया गया है। लेकिन वास्तविक बचत पुराने फोन की कीमत, एक्सचेंज की शर्तों और उपलब्ध बैंक ऑफर्स पर निर्भर करेगी।

वहीं मनोरंजन पसंद करने वाले Airtel Postpaid यूजर्स को Cinepolis में दो मूवी टिकट खरीदने पर तीसरा टिकट मुफ्त मिल सकता है। इस पर अधिकतम ₹150 की छूट मिलेगी। वहीं ₹1,500 या उससे ज्यादा के फूड एंड बेवरेज ऑर्डर पर ₹300 की छूट भी उपलब्ध है।

Airtel avail benefits worth over ₹30,000 Duolingo subscriptions to purchasing an iPhone
अब खिड़कियों से भी बनेगी बिजली, वैज्ञानिकों ने तैयार की ऐसी पारदर्शी सोलर टेक्नोलॉजी, बिना रोशनी रोके होगा काम

Airtel Insider ऑफर कैसे क्लेम करें?

इन ऑफर्स का लाभ लेने के लिए Airtel Thanks ऐप खोलें और Rewards & OTTs सेक्शन में जाएं। यहां उपलब्ध Airtel Insider ऑफर्स दिखाई देंगे। अपनी पसंद का ऑफर चुनकर Claim Now और Proceed पर क्लिक करें। इसके बाद पार्टनर प्लेटफॉर्म के निर्देशों के मुताबिक रिडेम्पशन पूरा करें।

इसमें ध्यान रखें कि सभी ऑफर्स हर ग्राहक के लिए जरूरी नहीं कि उपलब्ध हों। Duolingo ऑफर 2 दिसंबर 2026 तक, Apollo ऑफर 13 दिसंबर 2026 तक और Cinepolis ऑफर 31 दिसंबर 2026 तक क्लेम किया जा सकता है। Apollo में ₹2 का भुगतान और AutoPay सेटअप जरूरी है। छह महीने बाद ₹149 की ऑटो-रिन्यूअल फीस लागू हो सकती है। इसलिए क्लेम करने से पहले नियम जरूर पढ़ें।