ChatGPT Wallet लॉन्च, अब AI एजेंट खुद करेंगे ऑनलाइन शॉपिंग और पेमेंट, जानें कैसे करेगा काम

ChatGPT Wallet: OpenAI ने अब इसे ऑनलाइन शॉपिंग की दुनिया में भी आगे बढ़ा दिया है। वहीं कंपनी ने ChatGPT Wallet लॉन्च किया है जिसकी मदद से AI एजेंट यूजर की तरफ से ऑनलाइन खरीदारी और पेमेंट कर सकते है।
ChatGPT Wallet launched AI agents will now handle online shopping and payments
ChatGPT Wallet क्या है?Source. ChatGPT
Published on: 
Updated on: 

Highlight:

  • OpenAI ने ऑनलाइन शॉपिंग की दुनिया में ChatGPT Wallet लॉन्च किया है।

  • AI एजेंट यूजर की तरफ से ऑनलाइन खरीदारी और पेमेंट कर सकते है।

  • AI एजेंट को यूजर के असली क्रेडिट या डेबिट कार्ड की जानकारी नहीं मिलेगी।

ChatGPT Online Payment: अब तक ChatGPT का इस्तेमाल सवालों के जवाब पाने, जानकारी जुटाने और प्रोडक्ट्स की तुलना करने के लिए किया जाता था। लेकिन OpenAI ने अब इसे ऑनलाइन शॉपिंग की दुनिया में भी आगे बढ़ा दिया है। वहीं कंपनी ने ChatGPT Wallet लॉन्च किया है जिसकी मदद से AI एजेंट यूजर की तरफ से ऑनलाइन खरीदारी और पेमेंट कर सकते है। इसकी खास बात यह है कि इसके लिए AI एजेंट को यूजर के असली क्रेडिट या डेबिट कार्ड की जानकारी नहीं मिलेगी। हर खरीदारी से पहले यूजर को ट्रांजैक्शन की मंजूरी और सिक्योरिटी चेक पूरा करना होगा। आइए जानते हैं कैसे काम करेगा यह नया फीचर।

क्या है ChatGPT Wallet और कैसे करेगा काम?

ChatGPT Wallet के बारे में बताए तो यह OpenAI का नया डिजिटल पेमेंट फीचर है। इसकी मदद से यूजर अपना योग्य पेमेंट कार्ड वॉलेट में सेव कर सकते है। इसके बाद ChatGPT के AI एजेंट यानी Dot को किसी प्रोडक्ट की तलाश करने और उसे खरीदने के लिए कह सकते हैं। वहीं खरीदारी के समय एजेंट यूजर के लिए चेकआउट की प्रक्रिया पूरी करेगा। पेमेंट करने से पहले स्क्रीन पर प्रोडक्ट, कुल कीमत और चुने गए कार्ड की जानकारी दिखाई जाएगी। इसके बाद यूजर की मंजूरी मिलने पर ही पेमेंट आगे बढ़ेगा।

फेस आईडी और फिंगरप्रिंट से होगी पेमेंट की मंजूरी

OpenAI ने इस फीचर में पेमेंट सिक्योरिटी के लिए टोकनाइजेशन तकनीक का इस्तेमाल किया है। जिसको आसान भाषा में समझें तो पेमेंट के समय यूजर के असली कार्ड नंबर की जगह एक डिजिटल टोकन इस्तेमाल होगा। इससे AI एजेंट और विक्रेता को असली कार्ड की जानकारी नहीं मिलेगी। इसके अलावा हर खरीदारी से पहले Face ID या फिंगरप्रिंट जैसे सिक्योरिटी चेक के जरिए यूजर को मंजूरी देनी होगी। लेकिन केवल मंजूरी मिलने से ऑर्डर कन्फर्म नहीं होता। यह अंतिम स्वीकृति विक्रेता पर निर्भर करेगी।

ChatGPT Wallet launched AI agents will now handle online shopping and payments
दुकानदारों के लिए NPCI की नई UPI योजना, QR कोड लगवाने पर ₹300 और साउंडबॉक्स पर ₹750 का इंसेंटिव

Visa, Mastercard और American Express का मिला साथ

ChatGPT Wallet को तैयार करने के लिए OpenAI ने American Express, Mastercard और Visa के साथ साझेदारी की है। कंपनी ने बताया है कि इस सिस्टम में मौजूदा कार्ड रिवॉर्ड और योग्य विवादों में मिलने वाली सुरक्षा भी बरकरार रहेगी। वहीं OpenAI का दावा है कि हर हफ्ते 1.2 अरब लोग ChatGPT का इस्तेमाल करते हैं। यह फीचर प्रोडक्ट रिसर्च से लेकर खरीदारी तक की प्रक्रिया को एक ही जगह लाने की दिशा में कदम है।

ChatGPT Wallet launched AI agents will now handle online shopping and payments
सरकारी अधिकारियों को मिलेगा 1.8 लाख रुपये तक का लैपटॉप, 4 साल बाद मुफ्त में रख सकेंगे अपने पास, जानें नए नियम

अमेरिका के यूजर्स को मिलेगा फीचर

ChatGPT Wallet की शुरुआत 13 नवंबर 2026 से अमेरिका में सीमित स्तर पर हुई है। वहीं अभी के लिए यह 18 साल या उससे अधिक उम्र के ChatGPT Pro सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके लिए योग्य अमेरिकी बैंक द्वारा जारी कार्ड और अमेरिकी बिलिंग एड्रेस जरूरी है। वहीं भारत में इसकी उपलब्धता को लेकर अभी कोई आधिकारिक तारीख सामने नहीं आई है। इसलिए भारतीय यूजर्स को फिलहाल इसके लॉन्च का इंतजार करना होगा।