GTA 6 लॉन्च से पहले ही मचा रहा दुनिया में तहलका, इंटरनेट से लेकर स्पोर्ट्स और ऑफिस तक दिखा गेम का असर

GTA 6 Launch Date: 19 नवंबर 2026 को लॉन्च गेम के प्री-लोड ने ब्रिटेन में ब्रॉडबैंड ट्रैफिक के पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। Xfinity ग्राहकों को 15 दिनों के लिए 2Gbps तक की डाउनलोड स्पीड दे रही है।
GTA 6 stir worldwide even game impact internet to the world of sports
GTA 6 के आने को लेकर कंपनी में छूटी।Source. Playstation
Published on: 
Updated on: 

Highlight:

  • Grand Theft Auto 6 (GTA 6) की रिलीज में अब कुछ ही दिन बाकी हैं।

  • 19 नवंबर को लॉन्च से पहले प्री-लोड ने ब्रिटेन में ब्रॉडबैंड ट्रैफिक के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

  • करीब 1.25 करोड़ अमेरिकी गेमर्स गेम खेलने के लिए काम, पढ़ाई को शेड्यूल कर रहे हैं।

GTA 6 Weather System: दुनिया के सबसे चर्चित वीडियो गेम्स में शामिल Grand Theft Auto 6 (GTA 6) की रिलीज में अब कुछ ही दिन बाकी हैं लेकिन गेम का क्रेज अभी से पूरी दुनिया में दिखाई देने लगा है। वहीं 19 नवंबर 2026 को लॉन्च होने वाले इस गेम के प्री-लोड ने ब्रिटेन में ब्रॉडबैंड ट्रैफिक के पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। वहीं अमेरिका की इंटरनेट कंपनी Xfinity ग्राहकों को 15 दिनों के लिए 2Gbps तक की डाउनलोड स्पीड दे रही है।

इसमें दिलचस्प बात यह है कि करीब 1.25 करोड़ अमेरिकी गेमर्स गेम खेलने के लिए अपने काम या पढ़ाई का शेड्यूल बदलने की योजना बना रहे हैं। टेक कंपनी Logitech ने भी कर्मचारियों के लिए गेम खेलने के नाम पर खास छुट्टी की शुरुआत की है। यानी GTA 6 का असर अब गेमिंग की दुनिया से बाहर भी नजर आने लगा है।

GTA 6 डाउनलोड से इंटरनेट कंपनियों पर बढ़ा दबाव

GTA 6 के बारे में बताए तो इसका प्री-लोड 10 नवंबर से शुरू हुआ था। इसके तहत गेम का प्री-ऑर्डर करने वाले खिलाड़ी रिलीज से पहले अपने PS5 और Xbox Series X|S पर गेम डाउनलोड कर सकते हैं।

वहीं ब्रिटेन की इंटरनेट कंपनी Virgin Media O2 इसके बारे में बताया है कि 10 नवंबर को उसके ब्रॉडबैंड नेटवर्क ने अब तक का सबसे ज्यादा ट्रैफिक दर्ज किया। शाम के समय नेटवर्क ट्रैफिक पिछले रिकॉर्ड से 3.8 फीसदी ज्यादा रहा। वहीं पूरे दिन डाउनलोड हुए डेटा की मात्रा पिछले रिकॉर्ड से 4 फीसदी अधिक थी। कंपनी ने यह भी बताया कि प्री-लोड शुरू होने के पहले घंटे में ट्रैफिक में 51.6 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।

अमेरिका में Xfinity ने पात्र ग्राहकों को 15 दिनों के लिए मुफ्त इंटरनेट स्पीड अपग्रेड दिया है। इसके तहत लोकेशन के हिसाब से 2Gbps तक की डाउनलोड स्पीड मिल सकती है। कंपनी का दावा है कि इस स्पीड पर गेम डाउनलोड करने में करीब 30 मिनट लग सकते हैं। लेकिन वास्तविक समय इंटरनेट कनेक्शन और डिवाइस पर निर्भर करेगा।

PlayStation और Xbox पर प्री-ऑर्डर के रिकॉर्ड

GTA 6 की लोकप्रियता का अंदाजा इसके प्री-ऑर्डर से भी लगाया जा सकता है। Sony ने इसे PlayStation Store के इतिहास का सबसे ज्यादा प्री-ऑर्डर पाने वाला गेम बताया है। Microsoft ने भी इसे अपने डिजिटल स्टोर का अब तक का सबसे ज्यादा प्री-ऑर्डर पाने वाला टाइटल कहा है।

साथ ही मार्केट रिसर्च फर्म Sensor Tower ने 10 नवंबर तक करीब 96.9 लाख डिजिटल प्री-ऑर्डर का अनुमान लगाया था। लेकिन यह आधिकारिक बिक्री आंकड़ा नहीं है। GTA 5 की 2013 में मिली बड़ी सफलता भी इसके सीक्वल को लेकर उत्साह की एक बड़ी वजह है।

GTA 6 stir worldwide even game impact internet to the world of sports
OPPO Reno 17 Pro लॉन्च, 200MP कैमरा और 7,250mAh बैटरी के साथ आया फोन, जानें कितनी है कीमत

1.25 करोड़ गेमर्स बदल सकते हैं अपना शेड्यूल

PCMag और YouGov के सर्वे ने बताया है कि अमेरिका के करीब 8 फीसदी वयस्क गेमर्स GTA 6 खेलने के लिए छुट्टी लेने या काम और पढ़ाई का समय बदलने की योजना बना रहे हैं। इसका अनुमानित आंकड़ा करीब 1.25 करोड़ है। Logitech ने भी Logi Game Day नाम से कर्मचारियों के लिए एक खास छुट्टी की शुरुआत की है। कर्मचारी 10 नवंबर 2027 तक अपनी पसंद के किसी वीडियो गेम को खेलने के लिए इस छुट्टी का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह सुविधा केवल GTA 6 तक सीमित नहीं है।

Miami में भी दिख रहा GTA 6 का क्रेज

GTA 6 की काल्पनिक दुनिया Leonida अमेरिकी राज्य फ्लोरिडा से प्रेरित है जबकि गेम का Vice City मायामी की याद दिलाता है। इसी लोकप्रियता को देखते हुए Miami-Dade County ने गेम की रिलीज से पहले करीब 39 लाख डॉलर का मार्केटिंग और विज्ञापन पैकेज घोषित किया है। इसके अलावा Miami Heat बास्केटबॉल टीम 18 नवंबर को Milwaukee Bucks के खिलाफ मुकाबले में खास Vice City Heat थीम के साथ नजर आएगी। इसमें विशेष जर्सी और कोर्ट डिजाइन शामिल होंगे।

GTA 6 stir worldwide even game impact internet to the world of sports
अब खिड़कियों से भी बनेगी बिजली, वैज्ञानिकों ने तैयार की ऐसी पारदर्शी सोलर टेक्नोलॉजी, बिना रोशनी रोके होगा काम

GTA 6 में दिखेगा पहले से ज्यादा असली मौसम

16 नवंबर को The Weather Channel ने Rockstar Games के साथ मिलकर GTA 6 के मौसम सिस्टम की झलक दिखाई। इसके लिए गेम के छह नए स्क्रीनशॉट जारी किए गए। Rockstar के वाइस प्रेसिडेंट Owen Shepherd ने बताया है कि गेम का वेदर सिस्टम पहले से ज्यादा लोकलाइज्ड लगातार बदलने वाला और डायनामिक बनाया गया है। इसमें अलग-अलग इलाकों में बारिश, समुद्री कोहरा, तूफानी बादल और नमी के कारण धुंध जैसे मौसम देखने को मिलेंगे। लेकिन मौसम का गेमप्ले पर कितना असर पड़ेगा इसकी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

इसका सीधा मतलब है कि GTA 6 की रिलीज से पहले ही इंटरनेट, कारोबार, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की दुनिया में हलचल शुरू हो गई है। अब 19 नवंबर को गेम लॉन्च होने के बाद ही पता चलेगा कि Rockstar अपने इस बड़े प्रोजेक्ट से खिलाड़ियों की उम्मीदों पर कितना खरा उतरता है।