One UI 9 का रोलआउट हुआ शुरू। Source. Gemini
टेक्नॉलजी

Samsung Galaxy यूजर्स के लिए आया One UI 9 में AI के धांसू फीचर्स, अब वीडियो से लेकर सिक्योरिटी तक सब होगा आसान

Galaxy AI Features: Samsung ने Galaxy स्मार्टफोन में One UI 9 का रोलआउट शुरू कर दिया है। जो Galaxy S26, Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है।

सिमरन सिंह

Galaxy AI Features: Samsung ने Galaxy स्मार्टफोन यूजर्स के लिए One UI 9 का रोलआउट शुरू कर दिया है। बता दें कि 16 सितंबर से जारी हुआ यह अपडेट शुरुआत में Galaxy S26, Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं इससे पहले One UI 9 को Galaxy Z Fold8 Ultra, Galaxy Z Fold8 और Galaxy Z Flip8 पर पेश किया गया था। ऐसे में नए अपडेट में Galaxy AI को पहले से ज्यादा पर्सनल और उपयोगी बनाया गया है।

वीडियो एडिटिंग से लेकर रोजमर्रा के काम होंगे आसान

One UI 9 को लेकर बताया जा रहा है कि इसमें My FanCam नाम का फीचर दिया गया है जो वीडियो में चुने गए व्यक्ति को ऑटोमैटिकली ट्रैक करता है और उसे फ्रेम के बीच में बनाए रखता है। जिसका सीधा मतलब है कि बच्चे की परफॉर्मेंस, दोस्त की डांस वीडियो या स्पोर्ट्स के किसी खास पल में मैनुअल एडिटिंग की जरूरत कम होगी। वहीं Now Brief में Generative और Editable Cards जोड़े गए हैं। जिससे यूजर्स हेल्थ, मौसम और वीडियो जैसी कैटेगरी से अपनी जरूरत के मुताबिक कार्ड चुन और कस्टमाइज कर सकते है।

फोन की केयर और AI फीचर्स में भी बदलाव

जानकारी में बताया गया है कि Samsung ने Warranty and Care को सीधे Settings में शामिल किया है। यहां यूजर्स वारंटी की जानकारी चेक करने, डिवाइस का सेल्फ-डायग्नोसिस करने, रिपेयर का अनुमान देखने और Samsung Care+ या सर्विस अपॉइंटमेंट मैनेज करने जैसे काम कर सकता है। इसके अलावा Now Nudge संदर्भ के हिसाब से सुझाव देगा। उदाहरण के लिए चैट में किसी प्लान की चर्चा होने पर रिजर्वेशन डिटेल या शेयर की गई लोकेशन को सेव करने का विकल्प मिल सकता है।

वहीं Creative Studio भी आने वाले इवेंट के आधार पर इमेज बनाने के सुझाव देना भी शामिल है। वहीं Interpreter में Thread View जोड़ा गया है जिससे यूजर्स ट्रांसलेटेड बातचीत के पुराने हिस्सों को आसानी से देखा जा सकता है।

स्कैनिंग और रिकॉर्डिंग में भी मिलेगी मदद

One UI 9 का Document Scan फीचर मुड़े हुए पन्नों और कोने से मुड़े कागजों को बेहतर तरीके से डिजिटल करने में मदद करेगा। वहीं Voice Recorder अब रिकॉर्डिंग के सारांश को हेडिंग और टेबल जैसे स्ट्रक्चर में दिखाएगा जिससे जरूरी जानकारी जल्दी समझी जा सकती है।

सिक्योरिटी और प्राइवेसी पर भी फोकस

इस फीचर्स के अपडेट में Security Brief और Privacy Alerts जैसे फीचर्स भी शामिल किए हैं। जिसमें Privacy Alerts ऑन-डिवाइस AI की मदद से संभावित प्राइवेसी रिस्क की पहचान करने की कोशिश की जाती है। वहीं Scam Detection का विस्तार भारत समेत जापान और कनाडा तक किया गया है। जिसको लेकर Samsung का कहना है कि One UI 9 धीरे-धीरे दूसरे Galaxy डिवाइसेज तक भी पहुंचेगा। लेकिन फीचर्स की उपलब्धता मॉडल, देश, भाषा और OS वर्जन के आधार पर अलग हो सकती है।

जस्टिस विक्रम नाथ होंगे देश के अगले सीजेआई, लाइव-स्ट्रीमिंग शुरू करने वाले पहले जज का दिलचस्प न्यायिक सफर

धामी सरकार के फैसले पर भड़के मुरली मनोहर जोशी! बद्रीनाथ में संगीत कार्यक्रम पर बोले- धाम की पवित्रता पर आघात

अप्रूवर बन जाइए तो बचेंगे...CEC पर बरसे पवन खेड़ा, बोले- न मोदी बचेंगे, न शाह और न ज्ञानेश बाबू

लैंडस्लाइड के बाद सिक्किम के दर्जनों परिवार पर आफत, लगातार भारी बारिश के बीच आशियाना तलाश रहे लोग

अनिल अंबानी की रिलायंस पावर को बड़ा झटका, बोर्ड मेंबर सचिन महापात्रा ने दिया इस्तीफा, जानिए क्या बताई वजह