Samsung यूजर्स के लिए बड़ी जानकारी, अब ₹10,000 तक UPI पेमेंट बिना PIN, सिर्फ Fingerprint से होगा काम

Samsung Wallet UPI: Samsung Galaxy के सैमसंग वॉलेट के जरिए पेमेंट करते समय हर बार 4 या 6 डिजिट का UPI PIN टाइप करने की जरूरत नहीं होगी। इसमें यूजर्स फिंगरप्रिंट सेंसर से ही पेमेंट ऑथराइज कर सकते है।
Samsung wallet UPI payments ₹10,000 just a fingerprint without a PIN
Samsung Wallet में खास फीचर्स।Source. Social Media
Published on: 
Updated on: 

Fingerprint UPI Payment: Samsung Galaxy यूजर्स के लिए कंपनी ने एक ऐसा अपडेट रोल-आउट किया है जो रोजाना UPI पेमेंट करने वालों का काफी समय बचा सकता है। बता दें कि अब Samsung Wallet के जरिए पेमेंट करते समय हर बार 4 या 6 डिजिट का UPI PIN टाइप करने की जरूरत नहीं होगी। इसमें यूजर्स अपने फोन के फिंगरप्रिंट सेंसर से ही पेमेंट को ऑथराइज कर सकते है। जिसका सीधा मतलब है कि स्क्रीन पर PIN डालने की झंझट खत्म और पेमेंट का प्रोसेस पहले से ज्यादा आसान हो जाएगा।

₹10,000 तक बिना PIN होगा UPI पेमेंट

जानकारी में बताया गया है कि Samsung Wallet के नए फीचर की सबसे खास बात इसकी लिमिट है। जहां Paytm, PhonePe और CRED जैसे ऐप्स में बायोमेट्रिक पेमेंट की लिमिट आमतौर पर ₹5,000 तक बताई गई है वहीं Samsung Wallet में यह सीमा ₹10,000 रखी गई है। इसका मतलब है कि ₹10,000 या उससे कम का पेमेंट सिर्फ फिंगरप्रिंट से ऑथराइज किया जा सकता है। लेकिन ₹10,000 से ज्यादा की रकम के लिए सामान्य UPI PIN डालना जरूरी होगा।

पब्लिक प्लेस में PIN चोरी होने का डर कम

जैसा कि सभी को पता है कि भीड़भाड़ वाली जगहों पर UPI PIN डालना कई लोगों के लिए परेशानी वाला काम होता है। इसमें डर रहता है कि आसपास खड़ा कोई व्यक्ति स्क्रीन देखकर PIN न जान ले। इसे ही आम तौर पर Shoulder Surfing कहा जाता है। वहीं फिंगरप्रिंट ऑथेंटिकेशन के साथ स्क्रीन पर PIN टाइप करने की जरूरत नहीं रहती जिससे इस तरह के जोखिम को कम किया जा सकता है।

Samsung wallet UPI payments ₹10,000 just a fingerprint without a PIN
Samsung के इन 5G फोन की कीमत बढ़ी, ₹3,000 तक महंगे हुए यह फोन, जानें नई कीमत

Samsung Knox देगा सिक्योरिटी की एक्स्ट्रा लेयर

Samsung ने बताया है कि यह फीचर ऑन-डिवाइस बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन पर काम करता है। जिसमें फिंगरप्रिंट की वेरिफिकेशन फोन पर ही होती है। वहीं Samsung Wallet में कंपनी के Knox सिक्योरिटी प्लेटफॉर्म का भी इस्तेमाल किया जाता है जो संवेदनशील जानकारी को सुरक्षित रखने के लिए हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर आधारित सुरक्षा प्रदान करता है।

Wallet में सिर्फ UPI ही नहीं कई सुविधाएं

Samsung Wallet को सिर्फ UPI पेमेंट ऐप समझना सही नहीं माना जाएगा। इसकी मदद से Galaxy यूजर्स क्रेडिट और डेबिट कार्ड जोड़कर NFC के जरिए Tap-and-Pay भी कर सकते हैं। इसके अलावा बिल पेमेंट, मोबाइल रिचार्ज, डिजिटल कीज, बोर्डिंग पास और टिकट जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं। कुछ डिजिटल ID डॉक्यूमेंट्स को भी इसमें स्टोर किया जा सकता है। ऐसे में Fingerprint UPI फीचर जुड़ने के बाद Samsung Wallet रोजमर्रा के डिजिटल पेमेंट्स के लिए और उपयोगी हो सकता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com