यानिक सिनर ने जीता विंबलडन २०२५ का खिताब (फोटो- सोशल मीडिया) 
खेल

यानिक सिनर ने रचा इतिहास, अल्काराज को हराकर किया विंबलडन 2025 के खिताब पर कब्जा

यानिक सिनर ने कार्लोस अल्काराज से फ्रेंच ओपन का बदला लिया और उन्हें विंबलडन 2025 में उन्हें करारी शिकस्त देते हुए इसके खिताब पर कब्जा किया। उन्होंने ये मुकाबला 4-6, 6-4, 6-4, 6-4 से अपने नाम किया।

संजय सिंह बिष्ट

रविवार 13 जुलाई को विंबलडन 2025 का खिताबी मुकाबला खेला गया। ये महामुकाबला स्पेन के कार्लोस अल्काराज और इतालवी प्लेयर यानिक सिनर के बीच हुआ। जिसके बाद यानिस सिनर ने इतिहास रचते हुए कार्लोस अल्काराज को 4-6, 6-4, 6-4, 6-4 हराकर विंबलडन 2025 के खिताब पर कब्जा किया। इसके अलावा वो विंबलडन मेंस सिंगल का फाइनल अपने नाम करने वाले इटली के पहले खिलाड़ी बने। कुल मिलाकर यानिक के लिए ये एतिहासिक जीत साबित हुई।

दूसरी तरफ कार्लोस अल्काराज के लिए बड़ी शिकस्त थी, क्योंकि उन्होंने पहली बार ग्रैंडस्लैम फाइनल में हार का सामना किया। इस हार के साथ के साथ ही दूसरे वरीय प्राप्त अल्काराज का लगातार 24 मैचों की जीत का सिलसिला भी खत्म हो गया। खिताबी मुकाबले के पहले सेट में अल्काराज ने 6-4 से सेट अपने नाम किया। इसके बाद सिनर में शानदार वापसी करते हुए तीन सेट जीते और फाइनल मैच अपने नाम कर लिया। यानिक उनके करियर का चौथा ग्रैंड स्लैम साबित हुआ।

सिनर ने लिया फ्रेंच ओपन का बदला

विंबलडन 2025 के विजेता यानिक सिनर की उम्र महज 23 साल है। अब वो साल 1968 के बाद सेंटर कोर्ट पर खिताब उठाने वाले 23वें खिलाड़ी बन चुके हैं। इससे पहले अल्काराज और सिनर के बीच फ्रेंच ओपन के फाइनल में भिड़ंत हुई थी। वो मुकाबला 5 घंटे और 29 मिनट तक चला था। इस मैच में अल्काराज ने सिनर को शिकस्त दी थी। उन्होंने मुकाबले के आखिरी चरण में विंबलडन 2025 के विजेता को हराया था। लेकिन अब सिनर ने फ्रेंच ओपन की हार का बदला ले लिया है।

इससे पहले कार्लोस अल्काराज ने सेमीफाइनल मुकाबले में ट्रेलर फ्रिट्ज को शिकस्त दी थी। ये मैच शुक्रवार को खेला गया था। इस मैच को अल्काराज ने 6-4, 5-7, 7-6 (6) में हराकर तीसरी बार विंबलडन चैंपियनशिप के फाइनल में खुद की जगह पक्की की थी। दूसरी तरफ सिनर ने सेमीफाइनल मुकाबले में दिग्गज नोवाक जोकोविच को हराया था।

सेमीफाइनल में सिनर ने जोकोविच को 6-3, 6-3, 6-4 से शिकस्त देकर विंबलडन 2025 के फाइनल में जगह बनाई थी। विंबलडन 2025 में कार्लोस अल्काराज के पास जीत का अच्छा मौका था। यदि वो इस मुकाबले को अपने नाम कर लेते तो फिर ये उनके करियर का छठा ग्रैंडस्लैम खिताब होता। लेकिन वो ऐसा न कर सके और उन्हें सिनर हराने में कामयाब हो पाए।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें