न्यूजीलैंड टेस्ट से सिराज को बाहर रखने पर कटा बवाल सोर्स: सोशल मीडिया
खेल

न्यूजीलैंड टेस्ट से सिराज को बाहर रखने पर कटा बवाल, इमरान मसूद ने कहा- नाम सिराज है इसलिए नहीं चुना गया

Imran Masood On Siraj: भारतीय गेंदबाज सिराज का चयन न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में नहीं हुआ है। इमरान मसूद ने कहा कि इस सिराज में सिराज को बाहर रखने का फैसला उनके नाम को देखते हुए किया गया ?

सुप्रिया रानी

HIGHLIGHTS

  • न्यूजीलैंड टेस्ट से सिराज को बाहर रखने पर सियासत गर्मायी

  • इमरान मसूद ने मुसलमान होने पर चयन न होने का आरोप लगाया

  • सुनील गावस्कर और रवि शास्त्री ने भी फैसले पर हैरानी जताई

Imran Masood And Siraj Conflict: भारतीय गेंदबाज मोहम्मद सिराज का चयन न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में न होने के बाद राजनीतिक विवाद छिड़ चुका है। कांग्रेस-बीजेपी एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप कर रही है। इस दौरान कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने इस पूरे मामले को धार्मिक भेदभाव से जोड़ा है। वहीं बीजेपी ने भी इमरान मसूद के बयान को शर्मनाक बताया है।

सांसद इमरान के बयान को बीजेपी ने बताया शर्मनाक

खेल पर राजनीतिक विवाद के दरमियां बीजेपी ने पलटवार करते हुए सांसद के इस बयान को शर्मनाक बताया है। बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कांग्रेस पर क्रिकेट टीम के चयन को लेकर भी वोट-बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया।

उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा कि कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए। कांग्रेस अब क्रिकेट टीम के चयन में भी वोट-बैंक की राजनीति कर रही है।

नाम सिराज है इसलिए नहीं चुना गया- इमरान मसूद

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा कि शानदार प्रदर्शन के बावजूद तेज गेंदबाज मोहम्मद इमरान को पीछे रखा गया है। अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद टीम में क्यों नहीं जगह दी गई? उनका नाम 'सिराज' है, और शायद इसीलिए उन्हें टीम में नहीं लिया गया। अगर आप एक खिलाड़ी को उसका नाम देखकर टीम से बाहर कर रहे हैं तो ये साफतौर पर धार्मिक भेदभाव है।

मुसलमानों के साथ धार्मिक भेदभाव का आरोप

कांग्रेस पार्टी ने सिराज को नहीं चुनने पर कहा कि बीजेपी उनके नाम को लेकर भेदभाव कर रही है। सिराज को इसलिए न्यूजीलैंड टेस्ट से बाहर रखा क्योंकि वो मुसलमान है। जबकि जडेजा को भी बाहर रखा गया था। हर क्रिकेटर भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली जर्सी पहनता है। वोट-बैंक और सांप्रदायिक राजनीति के लिए भारतीय क्रिकेट टीम को बांटना बंद करें।

जानें क्या है पूरा मामला

दरअसल, न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रहे पहले टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन से सिराज को बाहर रखा गया है। मोहम्मद सिराज एक तेज गेंदबाज के रूप में जाने जाते हैं। सिराज को बाहर रखने पर क्रिकेट जगत के सीनियर खिलाड़ियों ने भी हैरानी जताई है। सुनील गावस्कर और रवि शास्त्री ने भी इस फैसले पर सवाल उठाए। अब ये सियासी मोड़ ले चुका है।

Cyclone Akvan Live: चक्रवात अकवान तट से टकराया, अलर्ट के बावजूद जगन्नाथ मंदिर पहुंचे श्रद्धालु

लगा मानो प्रधानमंत्री विपक्ष के नेता हों... खरगे ने UPA दौर के आंकड़ों पर सरकार को घेरा, बोले- 12 साल बाद जागे

Rajasthan Panchayat Result LIVE: इस बार राजस्थान में कांग्रेस का हुआ कमबैक, बीजेपी चल रही काफी पीछे

CM योगी ने अपने माता-पिता का नाम चुनावी हलफनामे में क्यों नहीं लिखा? आज उनकी मां दुनिया छोड़कर चली गईं

CM योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, उत्तराखंड के CM धामी समेत तमाम नेताओं ने दी श्रद्धांजलि