IND vs NZ ODI: वनडे सीरीज से बाहर हुए प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज और नीतीश रेड्डी पर भी आया बड़ा अपडेट

India vs New Zealand ODI Squad: भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को प्रसिद्ध कृष्णा के रूप में बड़ा झटका लगा है। BCCI ने मोहम्मद सिराज-नीतीश कुमार रेड्डी को लेकर भी अपडेट जारी किया है।
 India vs New Zealand ODI Squad
भारत बनाम न्यूजीलैंड सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले वनडे सीरीज से बाहर हुए प्रसिद्ध कृष्णा

बीसीसीआई ने तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को लेकर भी बड़ा दिया अपडेट

नीतीश कुमार रेड्डी को भी लेकर आया बड़ा अपडेट

Prasidh Krishna Ruled Out IND vs NZ: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 4 नवंबर से होने जा रहा है। इस रोमांचक सीरीज के शुरू होने से ठीक पहले शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा है।

टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा इस सीरीज से पूरी तरह बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई ने आज यानी शुक्रवार, 30 अक्टूबर को आधिकारिक रिलीज जारी कर इसकी घोषणा की।

क्यों बाहर हुए प्रसिद्ध कृष्णा?

दरअसल, दाएं हाथ के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा इस समय हैमस्ट्रिंग की चोट से उबर रहे हैं। वनडे सीरीज के लिए उनका चयन फिटनेस क्लियरेंस पर निर्भर था। बीसीसीआई के मुताबिक, उन्हें अंतरराष्ट्रीय मैचों के वर्कलोड को संभालने और पूरी तरह मैच-फिट होने के लिए अभी थोड़े और समय की जरूरत है।

हालांकि, अगर प्रसिद्ध कृष्णा अपना 'रिटर्न टू प्ले' (RTP) असेसमेंट क्लियर कर लेते हैं, तो उन्हें मैच प्रैक्टिस देने के लिए न्यूजीलैंड A के खिलाफ तीसरे और आखिरी चार-दिवसीय मैच के लिए इंडिया A स्क्वाड में शामिल किया जाएगा। इससे उन्हें आगामी टेस्ट सीरीज की तैयारी का मौका मिलेगा।

मोहम्मद सिराज की 'इंडिया A' टीम में एंट्री

इसके अलावा बीसीसीआई ने तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को लेकर भी बड़ा फैसला लिया है। सिराज 31 अक्टूबर, 2026 से न्यूजीलैंड A के खिलाफ शुरू होने वाले दूसरे चार-दिवसीय मैच के लिए इंडिया A टीम का हिस्सा बनेंगे।

 India vs New Zealand ODI Squad
Under-19 Asia Cup 2026: 5 नवंबर से अंडर-19 एशिया कप का आगाज, जानें कब होगा भारत-पाकिस्तान का महा-मुकाबला

इंडिया A बनाम न्यूजीलैंड A: दूसरा 4-दिवसीय मैच (अपडेटेड टीम)

यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, यश राठौड़, आर. स्मरण, ध्रुव जुरेल (कप्तान/विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, शिखर मोहन, मुकेश चौधरी, मुकेश कुमार, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर)।

नीतीश कुमार रेड्डी को लेकर BCCI का खास प्लान

आपको बता दें कि ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को लेकर बोर्ड ने वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत खास प्लान बनाया है। नीतीश 04 नवंबर को खेले जाने वाले पहले वनडे मैच के लिए भारतीय टीम के साथ रहेंगे।

इसके बाद, वह न्यूजीलैंड A के खिलाफ तीसरे चार-दिवसीय मैच के लिए इंडिया A टीम से जुड़ जाएंगे, ताकि 19 नवंबर से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले उन्हें लाल गेंद से अच्छी मैच प्रैक्टिस मिल सके।

पहले तीन वनडे के लिए भारत की अपडेटेड टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बरार, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी (सिर्फ पहले वनडे के लिए)।

 India vs New Zealand ODI Squad
न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया तैयार, शुभमन गिल-श्रेयस अय्यर संभालेंगे कप्तानी, जानें कहां देखें मैच?

चौथे और पांचवें वनडे के लिए भारत की अपडेटेड टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर/उपकप्तान), अक्षर पटेल, नमन धीर, औकिब नबी, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर और कुलदीप यादव।