CM योगी ने अपने माता-पिता का नाम चुनावी हलफनामे में क्यों नहीं लिखा? आज उनकी मां दुनिया छोड़कर चली गईं

CM Yogi Mother News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने चुनावी हलफनामे में अपने माता और पिता का नाम क्यों दर्ज नहीं कराया? जानिए उन्होंने किसका नाम दर्ज कराया है?
CM Yogi with his mother at the hospital.jpg
सीएम योगी और अपनी मां के साथ।सोर्स: फेसबुक
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • उत्तराखंड के पंचूर गांव में सीएम योगी की मां सावित्री देवी का निधन।

  • 2022 के विधानसभा चुनाव के हलफनामे में माता पिता का नाम दर्ज नहीं कराया।

CM Yogi Mother Dead: सीएम योगी की मां सावित्री का 91 साल की उम्र में आज 20 नवंबर 2026 को निधन हो गया। CM योगी की मां ने उत्तराखंड के पौड़ी जिले में स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में आज अंतिम सांस ली। लेकिन क्या आपको पता है? सीएम योगी ने अपने चुनावी हलफनामे में माता और पिता में किसी का भी नाम नहीं लिखा है। आइए जानते हैं इसके पीछे क्या वजह है? 

CM योगी ने पिता की जगह किसका लिखा नाम ?

योगी आदित्यनाथ का असली नाम अजय सिंह बिष्ट है। CM योगी का जन्म 5 जून 1972 को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव में हुआ था। उनके पिता का नाम आनंद सिंह बिष्ट और माता का नाम सावित्री देवी था। संन्यास लेने के बाद CM योगी ने सांसारिक जीवन और पारिवार के लोगों से दूरी बना ली थी।

CM Yogi Election Affidavit
सीएम योगी के चुनावी हलफनामे की फोटो।सोर्स: भारतीय चुनाव आयोग
CM Yogi with his mother at the hospital.jpg
Gold-Silver Price Today: सोने और चांदी के भाव में भारी गिरावट, जानें 20 नवंबर को क्या है रेट

योगी आदित्यनाथ ने साल 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में गोरखपुर शहर सीट से नामांकन दाखिल करते समय अपने हलफनामे में पिता के नाम वाले कॉलम में स्वर्गीय महंत अवैद्यनाथ का नाम दर्ज कराया था। उन्होंने हलफनामे में लिखा था- “मैं आदित्यानाथ पुत्र स्वर्गीय अवैद्यनाथ”। 

CM योगी अवैद्यनाथ को मानते हैं अपना आध्यात्मिक पिता

महंत अवैद्यनाथ गोरखनाथ मंदिर के पीठाधीश्वर थे। उन्होंने ही उत्तराखंड में जन्में अजय सिंह बिष्ट को गुरू दीक्षा देकर योगी आदित्यनाथ बनाया था। बाद में महंत अवैद्यनाथ ने योगी आदित्यनाथ को अपना उत्तराधिकारी भी घोषित किया। संन्यास की परंपरा में गुरु को आध्यात्मिक पिता का स्थान दिया जाता है और इसी वजह से योगी आदित्यनाथ ने अपने चुनावी दस्तावेजों में माता और पिता के नाम पर महंत अवैद्यनाथ का नाम दर्ज कराया।

CM Yogi with his mother at the hospital.jpg
दुनिया के किस देश के पास सबसे ज्यादा परमाणु बम? भारत पाकिस्तान में कौन आगे