

Highlights:
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूजनीय माताजी सावित्री देवी जी का निधन।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर घटना को "अत्यंत दुखद और हृदय विदारक" बताया तथा बाबा केदारनाथ से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।
देश-प्रदेश के तमाम राजनीतिक नेताओं ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति देने की कामना की।
CM Yogi Mother Passes Away: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट किया, "उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की पूजनीय माताजी, सावित्री देवी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद और हृदय विदारक है। एक माँ का स्नेह, आशीर्वाद और ममता जीवन की सबसे अनमोल निधि होती है। उनका जाना परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है। मैं बाबा केदारनाथ से प्रार्थना करता हूँ कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और माननीय योगी जी तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।"
गोरखपुर में अपनी मां के निधन की खबर मिलने के बावजूद, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनसेवा और युवा कल्याण के प्रति समर्पित रहे। अपने निजी दुख को एक तरफ रखते हुए, मुख्यमंत्री ने युवाओं के साथ अपने पूर्व-निर्धारित कार्यक्रमों को प्राथमिकता दी, जो राज्य की जनता के प्रति उनके समर्पण को दर्शाता है।
खबर अपडेट की जा रही है...