SAFF चैंपियनशिप 2026 सोर्स- सोशल मीडिया
खेल

SAFF Championship 2026: भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला आज, बिना किसी चार्ज के VETO ऐप पर देखें लाइव स्ट्रीमिंग

IND vs PAK Football Match: फुटबॉल फैंस के लिए खुशखबरी। भारत बनाम पाकिस्तान का महामुकाबला आज दोपहर 3 बजे से सब्सक्रिप्शन-फ्री OTT प्लेटफॉर्म VETO पर लाइव देखें। जानें पूरा शेड्यूल और ग्रुप डिटेल्स।

राहुल उपाध्याय

Highlights:

  • VETO प्लेटफॉर्म पर SAFF चैंपियनशिप 2026 के सभी मैच बिना किसी सब्सक्रिप्शन के बिल्कुल फ्री देखे जा सकते हैं।

  • भारत और पाकिस्तान का हाई-वोल्टेज मुकाबला आज दोपहर 3:00 बजे खेला जाएगा।

  • यह प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंट आज से ही शुरू हो रहा है।

SAFF Championship 2026, IND vs PAK: फुटबॉल प्रेमियों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है। भारत के लोकप्रिय सब्सक्रिप्शन-फ्री OTT प्लेटफॉर्म VETO ने साउथ एशियन फुटबॉल फेडरेशन (SAFF) चैंपियनशिप 2026 के डिजिटल स्ट्रीमिंग अधिकार हासिल कर लिए हैं। इसका सीधा मतलब यह है कि आज यानी 5 नवंबर से शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट के सभी मैचों का आनंद फैंस बिना एक भी रुपया खर्च किए उठा सकते हैं।

दरअसल, टूर्नामेंट का सबसे हाई-वोल्टेज और चर्चित मुकाबला पारंपरिक प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान के बीच आज गुरूवार, 5 नवंबर को ही खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार यह मैच दोपहर 3:00 बजे से शुरू होगा, जिसका सीधा प्रसारण VETO प्लेटफॉर्म पर किया जाएगा।

भारत की मुख्य टीम नहीं खेल रही SAFF चैंपियनशिप?

भारतीय फुटबॉल टीम इस टूर्नामेंट में बतौर डिफेंडिंग चैंपियन उतर रही है, लेकिन इस बार भारत की मुख्य टीम SAFF चैंपियनशिप में हिस्सा नहीं ले रही है।

भारत की मुख्य टीम पहले से तय अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं के कारण 12 और 15 नवंबर को ऑकलैंड और क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच खेलने के लिए दौरे पर रहेगी। इसी वजह से सैफ चैंपियनशिप में भारत की दूसरी कतार (बेंच स्ट्रेंथ) को अपनी ताकत दिखाने का मौका मिलेगा।

दो ग्रुप में बंटी हैं 6 टीमें, 17 नवंबर को होगा फाइनल

5 नवंबर से 17 नवंबर तक आयोजित होने वाली इस प्रतिष्ठित साउथ एशियन फुटबॉल चैंपियनशिप में कुल 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें दो ग्रुपों में विभाजित किया गया है।

ग्रुप ए (Group A): भारत, पाकिस्तान और मालदीव

ग्रुप बी (Group B): भूटान, बांग्लादेश और श्रीलंका

टूर्नामेंट का नॉकआउट चरण और महामुकाबला यानी फाइनल मैच 17 नवंबर को खेला जाएगा।

क्या कहता है भारत बनाम पाकिस्तान का इतिहास?

फुटबॉल के मैदान पर भारत और पाकिस्तान के बीच हमेशा से ही रोमांचक जंग देखने को मिलती है। दोनों टीमों के बीच पिछला मुकाबला साल 2023 में बेंगलुरु में आयोजित सैफ चैंपियनशिप के दौरान हुआ था।

उस मैच में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 4-0 से करारी शिकस्त दी थी, जिसमें दिग्गज स्टार सुनील छेत्री ने शानदार हैट्रिक जमाई थी। तत्कालीन कोच इगोर स्टिमक के मार्गदर्शन में भारत ने उस साल का खिताब भी अपने नाम किया था। दूसरी ओर, पाकिस्तान का इस टूर्नामेंट में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन साल 1997 में रहा था, जब टीम तीसरे स्थान पर रही थी।

Weather Today: मुरासु तूफान का असर हुआ कम, देश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ; 7 राज्यों में येलो अलर्ट

साइबर अपराधियों के निशाने पर बैंक और नॉन-बैंकिग सॉफ्टवेयर! एजेंसी ने एडवाइजरी जारी कर अलर्ट रहने को कहा

Explainer: क्या वाकई ग्रीन हैं ग्रीन क्रैकर्स, प्रदूषण, सेहत और जेब पर कितना असर? आसान भाषा में समझें

ओडिशा सरकार का शिक्षकों को बड़ा तोहफा, प्रभारी प्रधानाचार्यों को हर महीने मिलेगा 10 हजार रुपये तक भत्ता

Festival Business: दिवाली पर देश में 7 लाख करोड़ रुपये का कारोबार, कैट ने 15-18% वृद्धि की जताई उम्मीद