महिला प्रीमियर लीग के शेड्यूल का ऐलान, 14 जनवरी से शुरू होगा रोमांच, ओपनिंग मैच में भिड़ेंगे RCB और MI

WPL 2027 Schedule: विमेंस प्रीमियर लीग 2027 के शेड्यूल का ऐलान हो गया है। 14 जनवरी से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन RCB और मुंबई इंडियंस के बीच वडोदरा में खेला जाएगा।
WPL 2027 Full Schedule
महिला प्रीमियर लीग 2027सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlight:

  • महिला प्रीमियर लीग यानी WPL 2027 के आधिकारिक शेड्यूल का ऐलान

  • विमेंस प्रीमियर लीग का यह पांचवां सीजन 14 जनवरी 2027 से शुरू होने जा रहा है

  • टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला यानी फाइनल मैच 7 फरवरी को मुंबई में खेला जाएगा

Womens Premier League 2027: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आगामी महिला प्रीमियर लीग यानी WPL 2027 के आधिकारिक शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। विमेंस प्रीमियर लीग का यह पांचवां सीजन होगा, जिसका रोमांच 14 जनवरी 2027 से शुरू होने जा रहा है।

दरअसल, टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला यानी फाइनल मैच 7 फरवरी को मुंबई में खेला जाएगा। इस बार कुल 5 टीमें मैदान पर ट्रॉफी के लिए एक-दूसरे को टक्कर देती नजर आएंगी।

RCB बनाम MI मुकाबले से होगी टूर्नामेंट की शुरुआत

दरअसल, WPL 2027 के पांचवें सीजन की शुरुआत बेहद धमाकेदार होने वाली है। लीग का पहला मुकाबला 14 जनवरी को डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और दो बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला जाएगा।

पिछले सीजन 2026 में आरसीबी ने खिताब अपने नाम किया था, ऐसे में स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली बेंगलुरु की टीम अपनी बादशाहत बरकरार रखने के इरादे से उतरेगी। दोनों धाकड़ टीमों के बीच यह ओपनिंग मैच वडोदरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

दो शहरों में आयोजित होंगे सभी 22 मुकाबले

BCCI ने इस बार टूर्नामेंट के लिए दो वेन्यू शहरों को चुना है, जिसमें मुंबई और वडोदरा शामिल हैं। नॉकआउट मैचों सहित पूरे टूर्नामेंट में कुल 22 मैच खेले जाएंगे, जिन्हें दोनों शहरों में बराबर-बराबर यानी 11-11 के अनुपात में बांटा गया है।

शुरुआती 11 मुकाबले 14 जनवरी से 24 जनवरी तक वडोदरा में आयोजित होंगे। इसके बाद 25 जनवरी को पहला रेस्ट डे रहेगा। फिर 26 जनवरी से नॉकआउट सहित बाकी के सभी 11 मैच मुंबई में खेले जाएंगे।

WPL 2027 Full Schedule
ICC Rankings: जसप्रीत बुमराह के बाद अब मार्को यानसन को पछाड़ा, नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज बने मिचेल स्टार्क

ऐसा रहेगा नॉकआउट और फाइनल का सफर

लीग स्टेज के सभी मैच 3 फरवरी 2027 तक चलेंगे, जिसका आखिरी मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और UP वॉरियर्स के बीच खेला जाएगा। इसके बाद 4 फरवरी को रेस्ट डे रहेगा। पॉइंट्स टेबल पर शीर्ष पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी,

जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमों के बीच 5 फरवरी को एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा। 6 फरवरी को टूर्नामेंट का तीसरा रेस्ट डे होगा और 7 फरवरी, रविवार को मुंबई के ऐतिहासिक ब्रेबोर्न स्टेडियम में खिताबी जंग लड़ी जाएगी।

जानें मैचों का समय और टॉस का टाइम

आपको बता दें कि प्रशंसकों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई ने सभी मैचों का समय एक समान रखा है। WPL 2027 के सभी 22 मुकाबले भारतीय समयानुसार (IST) शाम 7:30 बजे से शुरू होंगे। वहीं, मैचों के लिए टॉस का समय आधा घंटा पहले यानी शाम 7:00 बजे निर्धारित किया गया है।

WPL 2027 Full Schedule
शुभमन गिल के माथे पर चिपका दिखा ₹85,000 का Temple डिवाइस, जानिए दिमाग से जुड़ी कौन-सी चीजें करता है ट्रैक

यहां देखिए WPL 2027 का फुल शेड्यूल

गुरुवार 14 जनवरी 2027 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुंबई इंडियंस, वडोदरा

शुक्रवार 15 जनवरी 2027 गुजरात जायंट्स यूपी वॉरियर्स, वडोदरा

शनिवार 16 जनवरी 2027 दिल्ली कैपिटल्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, वडोदरा

रविवार 17 जनवरी 2027 यूपी वॉरियर्स मुंबई इंडियंस, वडोदरा

सोमवार 18 जनवरी 2027 गुजरात जायंट्स दिल्ली कैपिटल्स, वडोदरा

मंगलवार 19 जनवरी 2027 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यूपी वॉरियर्स, वडोदरा

बुधवार 20 जनवरी 2027 गुजरात जायंट्स मुंबई इंडियंस, वडोदरा

गुरुवार 21 जनवरी 2027 यूपी वॉरियर्स दिल्ली कैपिटल्स, वडोदरा

शुक्रवार 22 जनवरी 2027 गुजरात जायंट्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, वडोदरा

शनिवार 23 जनवरी 2027 दिल्ली कैपिटल्स मुंबई इंडियंस, वडोदरा

रविवार 24 जनवरी 2027 यूपी वॉरियर्स गुजरात जायंट्स, वडोदरा

मंगलवार 26 जनवरी 2027 मुंबई इंडियंस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मुंबई

बुधवार 27 जनवरी 2027 दिल्ली कैपिटल्स गुजरात जायंट्स, मुंबई

गुरुवार 28 जनवरी 2027 मुंबई इंडियंस यूपी वॉरियर्स, मुंबई

शुक्रवार 29 जनवरी 2027 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई

शनिवार 30 जनवरी 2027 मुंबई इंडियंस गुजरात जायंट्स, मुंबई

रविवार 31 जनवरी 2027 यूपी वॉरियर्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मुंबई

सोमवार 01 फरवरी 2027 मुंबई इंडियंस दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई

मंगलवार 02 फरवरी 2027 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु गुजरात जायंट्स, मुंबई

बुधवार 03 फरवरी 2027 दिल्ली कैपिटल्स यूपी वॉरियर्स, मुंबई

शुक्रवार 05 फरवरी 2027 एलिमिनेटर, मुंबई

रविवार 07 फरवरी 2027 फाइनल, मुंबई