ICC Rankings: जसप्रीत बुमराह के बाद अब मार्को यानसन को पछाड़ा, नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज बने मिचेल स्टार्क

ICC Test Rankings: ICC की टेस्ट रैंकिंग में मिचेल स्टार्क दुनिया के नंबर-1 बॉलर बन गए हैं। वहीं, टी-20 में श्रेयस अय्यर और वनडे रैंकिंग में पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी व हारिस रऊफ को बड़ा फायदा हुआ है।
ICC Test Rankings
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • ICC की टेस्ट रैंकिंग में मिचेल स्टार्क दुनिया के नंबर-1 बॉलर बन गए हैं

  • स्टार्क ने मार्को यानसन को पीछे छोड़कर यह मुकाम हासिल किया है

  • स्टार्क ने अपने करियर में दूसरी बार टेस्ट रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया

Mitchell Starc No 1 Bowler: ऑस्ट्रेलिया के घातक तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क एक बार फिर आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने साउथ अफ्रीका के उभरते हुए खिलाड़ी मार्को यानसन को पीछे छोड़कर यह मुकाम हासिल किया है।

दरअसल, केपटाउन टेस्ट में 9 विकेट चटकाने का स्टार्क को जबरदस्त इनाम मिला है, जिससे वे दूसरे स्थान से सीधे शीर्ष पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा वनडे और टी-20 रैंकिंग में भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों को भी बड़ा फायदा हुआ है।

स्टार्क ने दूसरी बार हासिल किया नंबर-1 का स्थान

मिचेल स्टार्क ने अपने करियर में दूसरी बार टेस्ट रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया है। इससे पहले उन्होंने पहली बार अगस्त में भारतीय स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को पछाड़कर नंबर-1 की कुर्सी हासिल की थी।

हालांकि, इसके बाद साउथ अफ्रीका के मार्को यान्सन ने गकेबरहा टेस्ट में 6 विकेट लेकर स्टार्क को पीछे छोड़ दिया था। अब केपटाउन टेस्ट में यान्सन का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा और वे केवल 3 विकेट ही ले सके, जिसका फायदा उठाकर स्टार्क दोबारा शीर्ष पर काबिज हो गए हैं।

टी-20 में श्रेयस अय्यर का जलवा

भारतीय टीम के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के लिए भी रैंकिंग में अच्छी खबर आई है। अय्यर टी-20 इंटरनेशनल बल्लेबाजों की रैंकिंग में दो पायदान की छलांग लगाकर अब 7वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

ICC Test Rankings
IND vs NZ : विराट कोहली ने रचा इतिहास, वनडे में नंबर-3 पर 13,000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने

वनडे रैंकिंग: शाहीन और हारिस को बड़ा फायदा

पाकिस्तान में हाल ही में संपन्न हुई वनडे ट्राई-सीरीज के बाद आईसीसी वनडे रैंकिंग में बड़े उलटफेर देखने को मिले हैं:

शाहीन शाह अफरीदी: पाकिस्तान के कप्तान एक स्थान ऊपर चढ़कर अब वनडे गेंदबाजों की सूची में 5वें नंबर पर आ गए हैं।

हारिस रऊफ: रऊफ को रैंकिंग में सबसे बड़ा 5 स्थानों का फायदा हुआ है, जिससे वे 24वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

फखर जमान: पाकिस्तानी ओपनर फखर जमान ने बल्लेबाजों की रैंकिंग में 9 स्थानों की लंबी छलांग लगाई है और वे अब 37वें नंबर पर हैं।

अन्य खिलाड़ी: इंग्लैंड के बेन डकेट छठे और श्रीलंका के पवन रत्नायके 16वें नंबर पर पहुंच गए हैं।