एशिया कप 2025 में भारत की विजेता पुरुष हॉकी टीम (फोटो- सोशल मीडिया) 
खेल

इधर टीम इंडिया ने जीता हॉकी एशिया कप का खिताब, उधर PM Modi खुशी से हुए गदगद, बोले- ये गौरव का क्षण

PM Modi on Indian Hockey Team: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को राजगीर में हुए एशिया कप फाइनल में मौजूदा चैंपियन दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराकर खिताब जीतने पर भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बधाई दी।

संजय सिंह बिष्ट

Hockey Asia Cup Final: भारतीय हॉकी टीम ने एशिया कप 2025 के खिताब पर कब्जा किया। खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराकर इसकी ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार 7 सितंबर को टीम इंडिया की जीत पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि ये जीत टीम और भारतीय खेलों के लिए गर्व का पल है।

हमारी पुरुष हॉकी टीम को बधाई- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए लिखा, "बिहार के राजगीर में आयोजित एशिया कप 2025 में शानदार जीत के लिए हमारी पुरुष हॉकी टीम को बधाई। यह जीत और भी खास है क्योंकि उन्होंने गत विजेता दक्षिण कोरिया को हराया है! यह भारतीय हॉकी और भारतीय खेलों के लिए गर्व का क्षण है। हमारे खिलाड़ी और भी ऊंचाइयों को छूते रहें और देश को और गौरवान्वित करें!" प्रधानमंत्री मोदी ने राजगीर में एक शानदार टूर्नामेंट आयोजित करने के लिए बिहार सरकार और लोगों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने आगे कहा, "मैं बिहार सरकार और लोगों की भी सराहना करना चाहूंगा, जिनके प्रयासों से राजगीर एक शानदार टूर्नामेंट की मेजबानी कर पाया और एक जीवंत खेल केंद्र बन गया है।"

टीम इंडिया को हार्दिक शुभकामनाएं- मनसुख मंडाविया

केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने भी विजेता टीम को अपनी शुभकामनाएं दीं। उन्हंने 'एक्स' पर लिखा, "शानदार प्रदर्शन! बिहार के राजगीर में आयोजित एशिया कप हॉकी के फ़ाइनल में कोरिया को 4-1 से हराकर चैंपियन का खिताब जीतने पर भारतीय हॉकी टीम को हार्दिक बधाई। आप सभी ने पूरे एशिया कप में बेहतरीन खेल की मिसाल कायम की है। सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।"

बेहद खुशी और गर्व का पल- प्रियंका गांधी वाड्रॉ

कांग्रेस महासचिव और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने इसे "पूरे देश के लिए बेहद खुशी और गर्व का पल" बताया। उन्होंने 'एक्स' पर लिखा, "भारत ने चौथी बार हॉकी एशिया कप जीतकर इतिहास रच दिया है। इसके साथ ही, भारत ने विश्व कप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। यह पूरे देश के लिए बेहद खुशी और गर्व का पल है। टीम इंडिया को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।"

बता दें कि भारत ने टूर्नामेंट में अपना अजेय रिकॉर्ड बरकरार रखा, जिसमें पांच जीत और एक ड्रॉ शामिल है। हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई में भारत ने लगातार तीन जीत के साथ पूल चरण में अपना दबदबा बनाए रखा। सुपर 4 में, उन्होंने मलेशिया (4-1) और चीन (7-0) पर शानदार जीत के साथ अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा, जबकि दक्षिण कोरिया के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ खेला।

इस जीत ने न केवल भारतीय पुरुष हॉकी टीम को एशिया में शीर्ष पर पहुंचाया, बल्कि अगले साल बेल्जियम और नीदरलैंड में होने वाले एफआईएच विश्व कप के लिए सीधे क्वालीफिकेशन भी सुनिश्चित किया। यह भारत की चौथी एशिया कप जीत है, इससे पहले टीम ने 2003, 2007 और 2017 में खिताब जीते थे। वहीं, दक्षिण कोरिया इस प्रतियोगिता के इतिहास में पांच खिताबों के साथ सबसे सफल टीम बनी हुई है। उन्होंने 1994, 1999, 2009, 2013 और 2022 में जीत दर्ज की है।

एजेंसी इनपुट के साथ

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी