पाकिस्तान ने ओमान को 93 रन से हराया, फोटो- सोशल मीडिया 
खेल

पाकिस्तान ने एशिया कप 2025 में की जीत से किया आगाज, ओमान को 93 रन से हराया

Asia Cup 2025 में पाकिस्तान ने अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की। दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने ओमान को 93 रन के बड़े अंतर से हराया।

प्रतीक पाण्डेय

Pakistan vs Oman T20 Match: पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने एशिया कप 2025 में अपने सफर का आगाज जीत के साथ किया है। दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए मैच में पाकिस्तान ने ओमान को 93 रन से हरा दिया। पाकिस्तान और ओमान के बीच खेला गया यह पहला अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच था।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 7 विकेट पर 160 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज मोहम्मद हारिस ने 43 गेंदों में 3 छक्के और 7 चौकों की मदद से 66 रन की शानदार पारी खेली और टीम की नींव मजबूत की। उनके अलावा साहिबजादा फरहान ने 29, फखर जमान ने नाबाद 23 और मोहम्मद नवाज ने 19 रन का योगदान दिया। अन्य बल्लेबाजों में सईम अयूब और कप्तान सलमान अली आगा खाता भी नहीं खोल सके। हसन नवाज ने 9, फहीम अशरफ ने 8 रन बनाए जबकि शाहीन अफरीदी 2 रन पर नाबाद रहे।

ओमान की गेंदबाजी रही धारदार

ओमान की ओर से आमिर कलीम और शाह फैजल ने किफायती और प्रभावशाली गेंदबाजी की। कलीम ने 4 ओवर में 31 रन देकर 3 विकेट झटके, जबकि फैजल ने 4 ओवर में 34 रन देकर 3 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। मोहम्मद नदीम ने एक विकेट लिया।

ओमान की बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही

161 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओमान की टीम कभी भी लय में नहीं दिखी। पूरी टीम 16.4 ओवर में मात्र 67 रन पर सिमट गई। हमाद मिर्जा ने सर्वाधिक 27 रन बनाए, जबकि आमिर कलीम ने 13 और शकील अहमद ने 10 रन का योगदान दिया। बाकी कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच सका।

पाकिस्तानी गेंदबाजों ने दबाव बनाए रखा

पाकिस्तान के स्पिन गेंदबाजों ने ओमान पर पूरी तरह हावी होकर मैच को एकतरफा बना दिया। सईम अयूब ने 2 ओवर में 8 रन देकर 2 विकेट लिए, वहीं सुफियान मुकिम ने 3 ओवर में केवल 7 रन देकर 2 विकेट चटकाए। अबरार अहमद और मोहम्मद नवाज को 1-1 सफलता मिली। फहीम अशरफ ने भी 2 ओवर में सिर्फ 6 रन देकर 2 विकेट लिए। तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी को भी 1 विकेट मिला।

मोहम्मद हारिस बने प्लेयर ऑफ द मैच

शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन के लिए मोहम्मद हारिस को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने जिस तरह पारी की शुरुआत में आक्रामक बल्लेबाजी की, उसी ने पाकिस्तान को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया और टीम की जीत की नींव रखी।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z