यानिक सिनर और कार्लोस अल्काराज (फोटो- सोशल मीडिया) 
खेल

US Open 2025: अल्काराज और सिनर के बीच होगी खिताबी जंग, नंबर-1 रैंकिंग पर टिकी दोनों की नजर

Jannik Sinner vs Carlos Alcaraz: जैनिक सिनर और कार्लोस अल्कारेज के बीच का ये मुकाबला अहम है, क्योंकि जो भी इस मैच को जीतेगा वो रैंकिंग में नंबर-1 की पोजिशन को हासिल कर लेगा।

संजय सिंह बिष्ट

US Open 2025: इटली के यानिक सिनर ने यूएस ओपन पुरुष एकल फाइनल का टिकट कटा लिया है। सेमीफाइनल में उन्होंने 25वीं सीड फेलिक्स ऑगर-अलियासिम को 6-1, 3-6, 6-3, 6-4 से हराकर खिताबी जंग में जगह बनाई। अब निर्णायक मुकाबले में उनका सामना स्पेन के कार्लोस अल्कारेज से होगा, जिन्होंने आर्थर ऐश स्टेडियम में 24 ग्रैंड स्लैम जीत चुके नोवाक जोकोविच को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।

यूएस ओपन के फाइनल मुकाबले में सबकी नजरें रहने वाली हैं। जैनिक सिनर और कार्लोस अल्कारेज के बीच का ये मुकाबला अहम है, क्योंकि जो भी इस मैच को जीतेगा वो रैंकिंग में नंबर-1 की पोजिशन को हासिल कर लेगा। जैनिक और कार्लोस के बीच मौजूदा टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 7 सितंबर को आर्थर ऐश स्टेडियम में खेला जाएगा।

मुकाबले में दोनों खिलाड़ियों के बीच हुआ संघर्ष

अगर बात करें इस मुकाबले की तो यानिक सिनर को सेमीफाइनल मैच के पांचवें गेम में थोड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने तेजी से लय हासिल की और सर्विस बचाते हुए पहला सेट आसानी से अपने नाम कर लिया। कनाडाई खिलाड़ी फेलिक्स ऑगर-अलियासिम दूसरी बार यूएस ओपन सेमीफाइनल में उतरे थे। उन्होंने दूसरे सेट में वापसी करते हुए 5-3 की बढ़त लेकर सेट जीता और स्कोर बराबर कर दिया।

तीसरे सेट के बाद सिनर को मिला मोमेंटम

तीसरे सेट में दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, लेकिन यहां से मोमेंटम फिर से सिनर की ओर मुड़ गया। मेडिकल टाइमआउट लेने के बाद सिनर ने दोबारा लय हासिल कर ली और तीसरा सेट जीतकर बढ़त बनाई। चौथे सेट में भी उन्होंने अहम मौकों पर शानदार सर्विस करते हुए अलियासिम की वापसी की कोशिशों को नाकाम किया और मुकाबला जीतकर फाइनल में जगह पक्की कर ली।

अपनी सटीकता के लिए मशहूर सिनर भले ही कुछ मौकों पर लड़खड़ाए, लेकिन आखिर तक मजबूती से टिके रहे। इसी के साथ उन्होंने लगातार तीसरे ग्रैंड स्लैम फाइनल में स्पेनिश स्टार अल्काराज से भिड़ने का मौका हासिल कर लिया। इस जीत के साथ यानिक सिनर ओपन एरा में ऐसे चौथे खिलाड़ी बने, जिन्होंने एक ही सीजन में सभी चार ग्रैंड स्लैम फाइनल में जगह बनाई। सिनर से पहले यह उपलब्धि रॉड लेवर, रोजर फेडरर और नोवाक जोकोविच ने हासिल की थी।

ये सीजन कमाल का रहा- यानिक सिनर

यानिक सिनर ने जीत के बाद खुशी जताते हुए कहा, "यह सीजन कमाल का रहा है। ग्रैंड स्लैम हमारे लिए सबसे अहम टूर्नामेंट होते हैं। शानदार दर्शकों के बीच खुद को एक और फाइनल में देखना, खासकर इस सीजन के आखिरी फाइनल में, इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता।"

एजेंसी इनपुट के साथ

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें