अक्षर पटेल  सोर्स- सोशल मीडिया
खेल

दिल्ली कैपिटल्स को मिलेगा नया कप्तान, अक्षर पटेल छोड़ सकते हैं कमान, केएल राहुल और ऋषभ पंत में कड़ी टक्कर

Delhi Capitals New Captain IPL 2027: दिल्ली कैपिटल्स के मौजूदा कप्तान अक्षर पटेल कप्तानी छोड़ने के इच्छुक हैं, जिसके बाद केएल राहुल और टीम में लौटे ऋषभ पंत को कमान मिलने की चर्चा तेज हो गई है।

राहुल उपाध्याय

Highlights:

  • लगातार दो सीजन प्लेऑफ में न पहुंचने के बाद अक्षर पटेल कप्तानी छोड़ने के इच्छुक हैं।

  • अनुभव के चलते केएल राहुल अगले कप्तान बनने की रेस में सबसे आगे हैं।

  • फ्रेंचाइजी दिसंबर के मिनी ऑक्शन के बाद नए कप्तान पर अंतिम मुहर लगाएगी।

Axar Patel Captaincy IPL 2027: आईपीएल 2027 के 20वें सीजन के आगाज से पहले दिल्ली कैपिटल्स के खेमे से बड़ी खबर सामने आ रही है। फ्रेंचाइजी अगले सीजन में नए कप्तान के साथ मैदान पर उतरने की तैयारी कर रही है।

सूत्रों के मुताबिक, मौजूदा कप्तान अक्षर पटेल कप्तानी की जिम्मेदारी छोड़ना चाहते हैं और उनकी जगह अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल को टीम की कमान सौंपी जा सकती है। हालांकि, फ्रेंचाइजी की ओर से अभी तक इस बदलाव को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

कप्तानी छोड़ने के मूड में हैं अक्षर पटेल

दिल्ली कैपिटल्स के अंदरूनी सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार, अक्षर पटेल आईपीएल 2027 में कप्तानी जारी रखने के इच्छुक नहीं हैं। उन्होंने टीम मैनेजमेंट के सामने खुद इस पद से हटने की इच्छा जताई है।

दूसरी तरफ, टीम मैनेजमेंट अभी भी अक्षर को इस फैसले पर पुनर्विचार करने के लिए मनाने की कोशिश कर रहा है। अगर अक्षर अपने फैसले पर अड़े रहते हैं, तो केएल राहुल कप्तानी की रेस में सबसे आगे हैं।

अक्षर की कप्तानी में लगातार दो बार चूकी दिल्ली

अक्षर पटेल को आईपीएल 2025 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान नियुक्त किया गया था। उनके नेतृत्व में टीम का प्रदर्शन मिला-जुला रहा:

IPL 2025: दिल्ली ने शानदार शुरुआत करते हुए पहले 6 में से 5 मैच जीते, लेकिन बाद में लय भटकने के कारण टीम अंक तालिका में पांचवें स्थान पर रही।

IPL 2026: इस सीजन में भी टीम की किस्मत नहीं बदली। दिल्ली 7 जीत और 7 हार के साथ छठे स्थान पर रही।

इस तरह अक्षर पटेल की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स लगातार दो सीजन प्लेऑफ में जगह बनाने से चूक गई।

केएल राहुल के पक्ष में उनका शानदार कप्तानी रिकॉर्ड

दिल्ली की कप्तानी की दौड़ में केएल राहुल का नाम सबसे ऊपर इसलिए है क्योंकि उनके पास आईपीएल में नेतृत्व करने का लंबा अनुभव है। राहुल इससे पहले पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की कप्तानी कर चुके हैं।

2022 में लखनऊ की कमान संभालते हुए राहुल ने पहले ही सीजन में टीम को प्लेऑफ तक पहुंचाया था। 2023 में भी उनकी कप्तानी में टीम ने दमदार खेल दिखाया, हालांकि चोट के कारण उन्हें बीच टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था और क्रुणाल पांड्या ने बाकी मैचों में कमान संभाली थी। 2024 में लखनऊ का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी। अब सवाल यह है कि क्या राहुल अपने अनुभव से दिल्ली को उसकी पहली आईपीएल ट्रॉफी दिला पाएंगे?

रेस में ऋषभ पंत भी शामिल

दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी के दूसरे बड़े दावेदार ऋषभ पंत हैं। आईपीएल 2027 से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुई एक बड़ी ट्रेड डील के तहत पंत की घर वापसी हुई है, जबकि स्पिनर कुलदीप यादव लखनऊ की टीम में चले गए हैं।

पंत का दिल्ली के साथ पुराना कप्तानी रिकॉर्ड भी रहा है। उनकी कप्तानी में दिल्ली 2021 के लीग स्टेज में शीर्ष पर रही थी, लेकिन फाइनल में नहीं पहुंच सकी। इसके बाद 2022 में टीम पांचवें और 2024 में छठे स्थान पर रही, जबकि 2023 का सीजन वह चोट के कारण नहीं खेल पाए थे। लखनऊ में खराब दौर के बाद अब दिल्ली में वापसी करने वाले पंत भी कप्तानी के मजबूत विकल्प माने जा रहे हैं।

अमूल और मदर डेयरी दूध की कीमतें बार-बार क्यों बढ़ाती है? जानें 5 बड़े कारण

इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन पर बढ़ा 5 साल का बैन, जानें क्यों केंद्र सरकार ने जाकिर नाइक के IRF पर फिर कसा शिकंजा

आधी बर्थ के लिए पूरा किराया क्यों? रेलवे खत्म करेगा RAC टिकट सिस्टम! बर्थ शेयरिंग पर मिल सकते हैं नए विकल्प

पंजाब में AAP ने एक मंत्री समेत 7 विधायकों के टिकट क्यों काटे? जानें इसके पीछे का कारण

Chhath Puja 2026: छठ पर घर लौटने की होड़, ट्रेनें फुल, फ्लाइट का किराया 44 हजार पार; 77 बसें भी पड़ रही कम