IPL Expansion News: क्या 2028 में 12 टीमों का होगा आईपीएल? BCCI का बड़ा बयान आया सामने

IPL 2028 12 Teams BCCI Statement: IPL के 2028 सीजन में टीमों की संख्या 10 से बढ़ाकर 12 करने की अटकलों पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने विराम लगा दिया है। आइए जानते है क्या है अपडेट।
IPL 2028 12 Teams BCCI Statement
2028 में 12 टीमों का नहीं होगा आईपीएलसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • BCCI सचिव ने IPL 2028 में 12 टीमों और 150 करोड़ के पर्स की खबरों को बताया अटकलें

  • बोर्ड ने अभी तक टीम विस्तार या पर्स बढ़ाने पर कोई बात नहीं की है।

  • मौजूदा साइकिल का आखिरी IPL मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को होगा।

BCCI Secretary Devajit Saikia: पिछले कुछ दिनों से यह चर्चा तेज हो गई थी कि IPL 2028 में 10 की जगह अब 12 टीमें खेलती नजर आ सकती हैं। इस पर BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में स्थिति साफ कर दी है।

उन्होंने कहा कि बोर्ड ने 2028 में IPL को 12 टीमों का टूर्नामेंट बनाने की संभावना पर न तो औपचारिक और न ही अनौपचारिक रूप से कोई बात की है। सैकिया के अनुसार, वैश्विक क्रिकेट बाजार में IPL की लोकप्रियता काफी अधिक है, लेकिन फिलहाल लीग में 2 नई टीमों को शामिल करने की कोई गुंजाइश या योजना नहीं है।

IPL 2027 के 20वें संस्करण पर बोर्ड का पूरा ध्यान

BCCI देवजीत सचिव ने बताया कि बोर्ड का पूरा ध्यान अभी आगामी सीजन यानी IPL 2027 पर केंद्रित है। मार्च 2027 में शुरू होने वाला यह टूर्नामेंट IPL का ऐतिहासिक 20वां संस्करण होगा। सैकिया ने कहा कि यह एक बहुत बड़ा आयोजन होने जा रहा है और बोर्ड फिलहाल इसी की तैयारियों में जुटा है, इसलिए इससे आगे की कोई योजना नहीं बनाई जा रही है।

IPL 2028 12 Teams BCCI Statement
IND vs NZ: चौथे वनडे से पहले न्यूजीलैंड ने चला बड़ा दांव, 31 साल के इस अनकैप्ड घातक तेज गेंदबाज की कराई एंट्री

क्या 125 करोड़ से बढ़कर 150 करोड़ होगा टीमों का पर्स?

मेगा ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजियों के बजट को 125 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 150 करोड़ रुपये करने की खबरों को भी देवजीत सैकिया ने निराधार बताया। उन्होंने कहा कि मीडिया में चल रही ऐसी खबरें केवल कुछ लोगों की कल्पनाओं पर आधारित अटकलें हैं और इनकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है। उन्होंने साफ किया कि खिलाड़ियों के वेतन के लिए निर्धारित राशि बढ़ाने का अभी कोई प्रस्ताव बोर्ड के सामने नहीं है।

IPL 2028 12 Teams BCCI Statement
Punjab Cricket Association: पंजाब टीम का ऐलान, रमनदीप सिंह बने कप्तान, उमेश यादव की भी हुई एंट्री

16 दिसंबर को होगी IPL की अगली नीलामी

आगामी ऑक्शन की जानकारी देते हुए सैकिया ने पुष्टि की कि IPL की अगली नीलामी 16 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। यह मौजूदा चक्र का आखिरी साल है और इस बार बड़ी नीलामी (मेगा ऑक्शन) नहीं होगी।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बड़ी नीलामी अगले साल यानी 2027 के सीजन के लिए होगी, और उस नीलामी से पहले ही टीमों की वेतन राशि में बढ़ोतरी को लेकर कोई अंतिम फैसला लिया जाएगा।