IPL 2027: अमित मिश्रा बने दिल्ली कैपिटल्स के स्पिन बॉलिंग कोच, गांगुली-युवराज के साथ संभालेंगे टीम की कमान

Delhi Capitals Coach: दिल्ली कैपिटल्स ने IPL 2027 के 20वें सीजन के आगाज होने से पहले एक बड़ा फैसला लेते हुए अमित मिश्रा अपने टीम का स्पिन बॉलिंग कोच बनाया है। आइए नजर डालते है उनके करियर पर।
Delhi Capitals Coach
अमित मिश्रा बने दिल्ली कैपिटल्स के स्पिन बॉलिंग कोच सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • दिल्ली कैपिटल्स ने अमित मिश्रा को स्पिन बॉलिंग कोच बनाया है।

  • आईपीएल 2027 का आगाज संभावित रूप से 10 मार्च से हो सकता है।

  • आईपीएल 2027 के लिए मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को होगा।

Amit Mishra Delhi Capitals Coach: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व लेग स्पिनर अमित मिश्रा को IPL 2027 के 20वें सीजन के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने टीम का नया स्पिन बॉलिंग कोच बनाया है। इस तरह से दिल्ली की फ्रेंचाइजी ने आगामी सीजन के लिए अपनी सपोर्ट स्टाफ टीम को बेहद मजबूत कर लिया है।

बता दें कि कुछ ही दिनों पहले फ्रेंचाइजी ने दिग्गज सौरव गांगुली को टीम का हेड कोच और पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह को असिस्टेंट कोच नियुक्त किया था। वहीं, श्रीलंका के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज चामिंडा वास को फास्ट बॉलिंग कोच की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

दिल्ली कैपिटल्स से पुराना और गहरा नाता

आपको बता दें कि अमित मिश्रा का दिल्ली की फ्रेंचाइजी के साथ बहुत पुराना और भावुक रिश्ता रहा है। उन्होंने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत इसी फ्रेंचाइजी से की थी, जिसे तब 'दिल्ली डेयरडेविल्स' के नाम से जाना जाता था। मिश्रा एक खिलाड़ी के तौर पर दिल्ली के लिए कुल 10 सीजन खेल चुके हैं। अब वे एक नई भूमिका में अपनी पुरानी टीम के स्पिनर्स को तराशते हुए नजर आएंगे।

Delhi Capitals Coach
Under-19 Asia Cup 2026: 5 नवंबर से अंडर-19 एशिया कप का आगाज, जानें कब होगा भारत-पाकिस्तान का महा-मुकाबला

आईपीएल इतिहास के इकलौते 'हैट्रिक किंग'

अमित मिश्रा के नाम आईपीएल इतिहास का एक ऐसा अनोखा रिकॉर्ड दर्ज है जिसे आज तक कोई नहीं तोड़ पाया है। वे इस चमचमाती लीग में 3 हैट्रिक लेने वाले इकलौते गेंदबाज हैं।

2008: दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए पहली हैट्रिक ली।

2011: डेक्कन चार्जर्स की तरफ से खेलते हुए दूसरी हैट्रिक चटकाई।

2013: सनराइजर्स हैदराबाद की जर्सी में तीसरी हैट्रिक पूरी की।

दरअसल, मिश्रा बतौर खिलाड़ी कुल 16 सीजन तक इस लीग का हिस्सा रहे। उन्होंने साल 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपना आखिरी आईपीएल मैच खेला था।

कैसा रहा अमित मिश्रा का अंतरराष्ट्रीय करियर?

टेस्ट क्रिकेट में अमित मिश्रा ने 22 मैचों में 3.19 की इकोनॉमी से 76 विकेट झटके। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 71 रन देकर 5 विकेट रहा।

वनडे क्रिकेट में उन्होंने 36 मैचों में 4.73 की इकोनॉमी के साथ 64 विकेट चटकाए, जिसमें दो बार 5 विकेट लेने का कारनामा शामिल है। उनका बेस्ट 48 रन देकर 6 विकेट है। वहीं टी-20 इंटरनेशनल में 10 मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए 6.32 की शानदार इकोनॉमी से 16 विकेट अपने नाम किए।

Delhi Capitals Coach
IND vs NZ Highlights: भारत ने पहले टी-20 में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, संजू सैमसन बने प्लेयर ऑफ द मैच

जानें कब से शुरू होगा IPL 2027

आईपीएल 2027 का आगाज संभावित रूप से 10 मार्च, 2027 को हो सकता है और इसका फाइनल मुकाबला 15 मई, 2027 को खेले जाने की उम्मीद है। आईपीएल 2027 के लिए मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर, 2026 को गोवा में आयोजित किया जाएगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com