भारतीय जूनियर हॉकी टीम (फोटो-सोशल मीडिया) 
खेल

Junior Hockey World Cup 2025 में भारत ने जीत के साथ की शुरुआत, चिली को 7-0 से रौंदा

India thrash Chile: जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने जीत के साथ शुरुआत कर दी है। भारत ने चिली को 7-0 से हराकर बड़ी जीत हासिल कर ली है। रोसन कुजूर और दिलराज सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया।

उज्जवल सिन्हा

Junior Hockey World Cup 2025: जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप की शुरुआत हो चुकी है। इस वर्ल्ड कप का आयोजन भारत में किया जा रहा है। जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप 28 नवंबर से 10 दिसंबर तक खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने जीत के साथ शुरुआत कर दी है। भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप के पहले मुकाबले में चिली को 7-0 से करारी शिकस्त दी।

भारत को वर्ल्ड कप में पुल बी ग्रुप में रखा गया है। पहले मुकाबले में भारत ने चिली को हराकर जीत हासिल कर ली है। इस मुकाबले में भारत के लिए रोसन कुजूर (16', 21'), दिलराज सिंह (25', 34'), अजीत यादव (35'), अनमोल एक्का (48'), और रोहित (59') ने गोल किए। पहले क्वार्टर की शुरुआत थोड़ी नर्वस थी। चिली टीम ने भारतीय टीम को ज्यादा मौके नहीं दिए। दूसरे क्वार्टर की शुरुआत भारत ने (16वें मिनट) गोल के साथ की।

रोसन कुजूर ने किया पहला गोल

रोसन कुजूर ने आसानी से यह गोल किया। गोल ने चेन्नई के दर्शकों को रोमांचित कर दिया। रोसन ने 21वें मिनट में फिर से गोल किया। भारतीय टीम का 2-0 की बढ़त के साथ दूसरे क्वार्टर में मैच पर नियंत्रण बन गया। दिलराज सिंह ने 25वें मिनट में एक गोल करके इंडिया को तीसरे क्वार्टर में जाने से पहले 3-0 की मजबूत बढ़त दिला दी।

भारत का चौथा गोल 34वें मिनट में आया जब अंकित पाल ने चिली के तीन डिफेंडरों को छकाते हुए दिलराज को सर्कल के अंदर पहुंचाया। दिलराज पहले से ही गोल करने के मूड में थे, उन्होंने तेजी से पीछे मुड़कर गोल करने का एक अच्छा मौका बनाया। अगले ही मिनट में, अजीत यादव ने एक शानदार गोल करते हुए भारत की बढ़त 5-0 कर दी। इसके बाद चिली के पास वापसी का कोई मौका नहीं था।

आखिरी क्वार्टर में अनमोल एक्का ने एक पीसी से गोल (48वें मिनट) किया। भारत ने अपना आखिरी और सातवां गोल 59वें मिनट में किया। इंडिया कोल्ट्स के कैप्टन रोहित ने पेनल्टी स्ट्रोक से गोल किया। इस गोल के साथ ही भारतीय टीम ने चिली पर 7-0 से बड़ी जीत दर्ज कर ली।

इस जीत के साथ भारत की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में हुई है। विश्व कप के अगले मैचों में फैंस भारतीय टीम से ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद करेंगे। भारत का अगला मैच ओमान से है। (एजेंसी इनपुट के साथ)

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी