आयुष म्हात्रे ने रचा इतिहास, रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़कर ऐसा करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने

Ayush Mhatre: अंडर-19 एशिया कप के कप्तान और मुंबई के युवा खिलाड़ी आयुष म्हात्रे ने विदर्भ के खिलाफ शतक लगाकर इतिहास रच दिया। वो तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं।
आयुष म्हात्रे ने रचा इतिहास, रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़कर ऐसा करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने
आयुष म्हात्रे और रोहित शर्मा (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Ayush Mhatre scripted history: मुंबई के युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे ने सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में शतक जड़ते ही एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। म्हात्रे ने 18 साल की उम्र में विदर्भ के खिलाफ शतक लगाकर इतिहास रच दिया। उन्होंने शतक लगाकर मुंबई की जीत सुनिश्चित की और इसके साथ ही कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।

इस शतक के साथ आयुष म्हात्रे ने 18 साल 135 दिन की उम्र में तीनों फॉर्मेट में शतक लगा चुके हैं। आयुष म्हात्रे फर्स्ट-क्लास, लिस्ट-A और T20 तीनों फॉर्मेट में सेंचुरी लगाने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय खिलाड़ी बन गए। उन्होंने यह उपलब्धि हासिल कर रोहित शर्मा के 19 साल 339 दिन वाले रिकॉर्ड को तोड़ दिया। इसके साथ ही वे वैभव सूर्यवंशी और विजय ज़ोल के बाद पुरुष क्रिकेट में तीसरी सबसे कम उम्र की T20 सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाज बने।

आयुष म्हात्रे की नाबाद शतकीय पारी

विदर्भ के खिलाफ सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट के दूसरे मुकाबले में नाबाद 110 रनों की पारी खेली। इस दौरान आयुष ने 53 गेंदों पर 8 छक्के और 8 चौके लगाए। इस दौरान उन्होंने 207.55 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। 193 रनों का पीछा करते हुए म्हात्रे के 53 गेंदों पर नाबाद 110 रन और इंडिया के ऑलराउंडर शिवम दुबे के नाबाद 39 रन की मदद से मुंबई ने शुक्रवार को सैयद मुश्ताक अली T20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप A मैच में विदर्भ पर सात विकेट से अहम जीत हासिल की।

ऐसा रहा मुकाबले का हाल

193 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की शुरुआत खराब रही। दर्शन नलकांडे ने अजिंक्य रहाणे (0) और हार्दिक तमोर (1) को जल्दी आउट कर टीम को 21/2 पर ला दिया। लेकिन इसके बाद म्हात्रे ने कमान संभाली। उन्होंने 8 चौके और 8 छक्कों की मदद से 207.55 के स्ट्राइक रेट से विस्फोटक पारी खेली।

सूर्यकुमार यादव ने फॉर्म के संकेत देते हुए 30 गेंदों पर 35 रन बनाए और म्हात्रे के साथ 88 रन की साझेदारी करके टीम को स्थिरता दी।आख़िर में शिवम दुबे ने मात्र 19 गेंदों पर नाबाद 39 रन (3 चौके, 3 छक्के) ठोकते हुए म्हात्रे के साथ 85 रन की साझेदारी कर मुंबई को 17.5 ओवर में ही 194/3 तक पहुँचा दिया।

विदर्भ की मजबूत शुरुआत

इससे पहले विदर्भ ने अथर्व तायडे (64) और अमन मोखाड़े (61) की 115 रन की तेज साझेदारी के दम पर 192/9 का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था। मुंबई की तरफ़ से शिवम दुबे (3/31) और साईराज पाटिल (3/33) ने बीच के ओवरों में बढ़िया गेंदबाज़ी कर विदर्भ की गति पर ब्रेक लगाया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com