पीएम मोदी (फोटो-सोशल मीडिया) 
खेल

हॉकी एशिया कप 2025 बनेगा नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत, टूर्नामेंट से पहले पीएम मोदी का संदेश

PM Modi on Asia Cup 2025: राष्ट्रीय खेल दिवस पर राजगीर में हॉकी एशिया कप 2025 की शुरुआत होगी। पीएम मोदी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और टूर्नामेंट को प्रेरणादायक और ऐतिहासिक बताया।

उज्जवल सिन्हा

Narendra Modi on Asia Cup 2025: एशिया कप की शुरुआत 29 अगस्त से होने जा रही है। एशिया कप की शुरुआत नेशनल स्पोर्ट्स डे के दिन किया जा रहा है। मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन के कारण भारत में 29 अगस्त को नेशनल स्पोर्ट्स डे मनाया जाता है। नेशनल स्पोर्ट्स डे और एशिया कप शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी है। पीएम ने यह भी कहा कि यह टूर्नामेंट आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगा।

पीएम मोदी ने 'एक्स' पोस्ट करते हुए लिखा कि 29 अगस्त (जो राष्ट्रीय खेल दिवस और मेजर ध्यानचंद की जयंती भी है) से बिहार के ऐतिहासिक शहर राजगीर में पुरुष हॉकी एशिया कप 2025 का आगाज होने जा रहा है। मैं एशिया की सभी प्रतिभागी टीमों, खिलाड़ियों, अधिकारियों और समर्थकों को शुभकामनाएं देता हूं।

उन्होंने लिखा कि भारत और एशिया के लाखों लोगों के दिलों में हॉकी का हमेशा से एक खास स्थान रहा है। मुझे विश्वास है कि यह टूर्नामेंट रोमांचक मुकाबलों, असाधारण प्रतिभाओं के प्रदर्शन और यादगार पलों से भरपूर होगा, जो खेल प्रेमियों की आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगा।

खेल में बिहार हुआ है विकसित

बीते कुछ समय में बिहार ने कई बड़े टूर्नामेंट्स की मेजबानी की है। पीएम मोदी ने लिखा कि यह बेहद हर्ष का विषय है कि बिहार पुरुष हॉकी एशिया कप 2025 की मेजबानी कर रहा है। हाल के समय में बिहार ने एक वाइब्रेंट स्पोर्टिंग हब के रूप में अपनी पहचान बनाई है, जहां खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025, एशिया रग्बी अंडर-20 सेवन्स चैंपियनशिप 2025, सेपकटकरॉ वर्ल्ड कप 2024 और विमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 जैसे बड़े टूर्नामेंट आयोजित किए गए।

यह लगातार मिल रही गति बिहार के विकसित होते बुनियादी ढांचे, जमीनी स्तर पर बढ़ते उत्साह और विभिन्न खेल विधाओं में प्रतिभा को निखारने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। बिहार भी खेल की क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

29 अगस्त से भारतीय टीम अपने अभियान का करेगी शुरुआत

भारतीय टीम को जापान, चीन और कजाकिस्तान के साथ ग्रुप-ए में रखा गया है, जबकि ग्रुप-बी में बांग्लादेश के अलावा साउथ कोरिया, मलेशिया और चीनी ताइपे शामिल हैं। भारतीय टीम 29 अगस्त को चीन के खिलाफ मुकाबले के साथ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। 31 अगस्त को उसे जापान से भिड़ना है। 1 सितंबर को भारतीय टीम कजाकिस्तान को चुनौती देगी। (आईएएनएस)

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, चार लोगों की मौत, छह साल के बच्चे को भी लगी गोली

Hindi Diwas 2026: UN में हिंदी में भाषण देने वाले पहले भारतीय नेता कौन थे? जानें ऐतिहासिक पल का सच

2029 से पहले सभी 21 NDA शासित राज्यों में लागू होगा UCC! मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान

नशीले पदार्थों पर कसा जाएगा शिकंजा! अमित शाह और CM देवेंद्र फडणवीस की होगी एक दिवसीय अहम बैठक

बंगाल उपचुनाव: TMC ने उम्मीदवारों का किया ऐलान, नंदीग्राम पर किसे बनाया प्रत्याशी?