रोहित, विराट, गिल, अय्यर और राहुल (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

Year Ender 2025: विराट से लेकर रोहित तक...वनडे क्रिकेट में इन 5 भारतीय खिलाड़ियों को रहा जलवा

Year Ender 2025: साल 2025 में भारतीय टीम के पांच बल्लेबाजों ने वनडे में बेहतरीन प्रदर्शन किया। विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 651 रन बनाए, जबकि रोहित शर्मा ने 650 रन बनाए।

उज्जवल सिन्हा

Most ODI Run for India in 2025: भारतीय टीम ने इस साल 2025 में वनडे क्रिकेट में कई उपलब्धि हासिल की। भारत ने लगभग 12 सालों के बाद चैंपियंस ट्रॉफी के खिताब पर कब्जा जमाया। वहीं कई सीरीज भी अपने नाम किया। इस साल भारतीय क्रिकेट टीम ने कई बड़े मुकाबले खेले और कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। इस साल भारत के लिए कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

साल 2025 खत्म होने को है और क्रिकेट प्रेमी अब पूरे साल की उपलब्धियों का आकलन कर रहे हैं। कई खिलाड़ियों का प्रदर्शन ने दिला जीता तो कुछ खिलाड़ियों का प्रदर्शन निराशाजनक भी रहा। साल का आखिरी वनडे टूर्नामेंट भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 30 नवंबर से 6 दिसंबर के बीच खेला। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन कर जीत दर्ज की। अब जब इस साल सभी वनडे मुकाबले खत्म हो चुके हैं। आइए देखते है इस साल भारत के लिए कौन से बल्लेबाज ने सबसे ज्याद रन बनाए।

साल 2025 में वनडे क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

बल्लेबाज का नाम 2025 में बनाए रन
विराट कोहली 651
रोहित शर्मा 650
श्रेयस अय्यर 496
शुभमन गिल 490
केएल राहुल 367
  • विराट कोहली

विराट कोहली इस साल भारतीय टीम के सबसे सफल बल्लेबाज रहे। उन्होंने कुल 13 वनडे मैच खेले और 13 पारियों में 65.10 की औसत से 651 रन बनाए। कोहली के बल्ले से 3 शतक और 4 अर्धशतक निकले, जिन्होंने फैंस को बार-बार उत्साहित किया। उनकी निरंतरता और फॉर्म ने भारत के लिए मैचों को आसान बनाने में मदद की। हालांकि, इस दौरान उनका ऑस्ट्रेलिया दौरा उतना अच्छा नहीं गुजरा था। वो लगातार दो पारियों में जीरो पर आउट भी हो गए थे। लेकिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ घर में तीन मैचों में 300 से ज्यादा रन बनाकर इस सूची में पहले नंबर पर पहुंच गए हैं।

  • रोहित शर्मा

भारतीय टीम के लिए वनडे क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा रन रोहित शर्मा ने बनाया है। 'हिटमैन' ने 14 मैचों में 14 पारियों में 50.00 की औसत से 650 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 4 अर्धशतक जड़े। उनकी नाबाद 121 रनों की पारी सबसे ज्यादा यादगार रही। रोहित शर्मा ने इस साल वनडे क्रिकेट में अलग ही अंदाज से बल्लेबाजी की है और टीम को कई मुकाबले में जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। ऑस्ट्रेलिया में शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया।

  • श्रेयस अय्यर

इस लिस्ट में श्रेयस अय्यर तीसरे नंबर पर हैं। श्रेयस अय्यर ने इस साल 11 मैचों की 10 पारियों में 49.60 की औसत से कुल 496 रन बनाए। उनके बल्ले से 5 अर्धशतक निकले। अय्यर ने कई मैचों में टीम को संकट से बाहर निकाला। अय्यर ने चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने भारतीय टीम को चैंपियंस ट्रॉफी का चैंपियन बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था।

  • शुभमन गिल

इस लिस्ट में भारतीय वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल भी शामिल है। शुभमन गिल के नाम रहा ये साल 2025। इसी साल शुभमन गिल को टेस्ट टीम की कप्तानी मिली। उसके बाद उन्हें वनडे टीम का कप्तान बनाया गया। गिल ने इस साल 11 वनडे मुकाबले में 49.00 की औसत से कुल 490 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 2 अर्धशतक निकले। गिल की तकनीक और आक्रामक शैली ने टीम को कई मौके दिलाए।

  • केएल राहुल

भारत के लिए वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने की लिस्ट में विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल भी शामिल है। केएल राहुल इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर मौजूद है। केएल राहुल ने 14 मैचों की 11 पारियों में 52.42 की औसत से 367 रन बनाए। राहुल ने 2 अर्धशतक जड़े और कई बार टीम को मजबूत स्थिति में लाने में योगदान दिया। राहुल ने अपनी शानदार पारियों से टीम को कई मौके पर जीत भी दिलाया है।

साल 2025 में इन बल्लेबाजों की लगातार और शानदार प्रदर्शन ने भारतीय टीम को मजबूत आधार दिया। कोहली, रोहित और गिल की शतकीय पारियों से टीम के बल्लेबाजी क्रम को मजबूती मिली, जबकि अय्यर और राहुल ने महत्वपूर्ण क्षणों में टीम का साथ दिया।

BRICS Summit 2026 LIVE: नई दिल्ली से चीन के लिए रवाना शी जिनपिंग; ब्रिक्स नेताओं के साथ की अहम बैठक

Hindi Diwas 2026: 14 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है हिंदी दिवस? 77 साल पहले इस समझौते के बाद तय हुई थी तारीख

BRICS Summit के बाद चीन रवाना हुए शी जिनपिंग, भारत-चीन रिश्तों पर दिए 4 सुझाव

BRICS Summit 2026: मायावती ने की नई दिल्ली घोषणापत्र की तारीफ, कहा- कूटनीति के मोर्चे पर भारत को मिली कामयाबी

Nandigram Bypoll 2026: क्या नंदीग्राम से फिर चुनाव लड़ेंगी ममता? TMC के नाम और सिंबल पर छिड़ी जंग