ODI में रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पांचवें खिलाड़ी बने

Rohit Sharma: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए तीन वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने कई उपलब्धि हासिल कर ली। रोहित ने इस मुकाबले में अपना 20000 इंटरनेशनल रन के साथ घर में 5000 वनडे रन भी पूरा किया।
ODI में रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पांचवें खिलाड़ी बने
रोहित शर्मा (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Rohit Sharma Score 5,000 ODI Runs In Home Venues: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए तीन मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर मुकाबले के साथ सीरीज भी अपने नाम किया। विशाखापत्तनम में खेले गए मुकाबले में रोहित शर्मा ने कई उपलब्धि हासिल कर ली है।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे में रोहित शर्मा ने 73 गेंदों में 75 रनों की पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने 7 चौके और 3 छक्के लगाए। इस पारी के दौरान उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना 20,000 रन पूरा किया। वहीं उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय छक्के लगाने के डेविड वॉर्नर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

भारत में 5000 से ज्यादा वनडे रन बनाने वाले तीसरे भारतीय बने

इसके अलावा रोहित शर्मा ने भारत में वनडे में 5000 रन पूरे करने वाले तीसरे भारतीय बन गए हैं। वहीं घर में 5000 से ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं। भारत में 5000 से ज्यादा वनडे रन बनाने वालों में सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली का नाम था। अब इस लिस्ट में रोहित शर्मा भी शामिल हो गए हैं।

घर में 5000 वनडे रन पूरे करन वाले पांचवें बल्लेबाज बने

वहीं अगर घर में 5000 से ज्यादा वनडे रन बनाने वाले की बात करें तो वह सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, रिकी पोंटिंग और जैक्स कैलिस के बाद दुनिया के पांचवें बल्लेबाज़ बने। विशाखापत्तनम का यह मुकाबला रोहित के करियर का भारत में 97वां वनडे था, और अब उनके नाम 5013 घरेलू वनडे रन हो गए हैं।

घरेलू मैदानों पर सबसे ज़्यादा ODI रन

खिलाड़ी देश मैच रन सर्वश्रेष्ठ स्कोर शतक/अर्धशतक
सचिन तेंदुलकर भारत 164 6976 200* 20/38
विराट कोहली भारत 127 6627 166* 26/35
रिकी पोंटिंग ऑस्ट्रेलिया 153 5406 134* 13/32
जैक कैलिस दक्षिण अफ्रीका 142 5178 139 6/20
रोहित शर्मा भारत 97 5013 264 14/24
कुमार संगकारा श्रीलंका 142 4724 169 4/33
एम.एस. धोनी भारत 127 4351 183* 7/25
मार्टिन गप्टिल न्यूज़ीलैंड 102 4285 237* 11/22
क्रिस गेल वेस्ट इंडीज़ 120 4217 162 7/25
रॉस टेलर न्यूज़ीलैंड 110 4104 181* 12/22

रोहित दिग्गजों की लिस्ट में हुए शामिल

भारत में घरेलू मैदानों पर सबसे ज़्यादा वनडे रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है, जिन्होंने 164 मुकाबलों में 6796 रन बनाए। उनके बाद दूसरे स्थान पर विराट कोहली हैं, जो अब तक खेले गए 127 घरेलू वनडे में 6627 रन बना चुके हैं। रिकी पोंटिंग (5406 रन) और जैक कैलिस (5178 रन) इस सूची में शामिल हैं।

कप्तान रोहित शर्मा अब इस एलीट लिस्ट में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। जनवरी 2026 में भारत में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली घरेलू वनडे सीरीज में रोहित के पास पोंटिंग और कैलिस दोनों को पीछे छोड़कर शीर्ष-3 में जगह बनाने का सुनहरा मौका होगा। वहीं विराट कोहली भी एक और ऐतिहासिक उपलब्धि के बेहद करीब हैं। वे घरेलू मैदानों पर 7000 वनडे रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज़ बनने की दहलीज पर खड़े हैं, और आगामी घरेलू मुकाबलों में यह बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं।

कोहली की नाबाद पारी ने दिलाई जीत

रोहित के आउट होने के बाद क्रीज़ पर आए विराट कोहली ने भी शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 45 गेंदों पर नाबाद 65 रन बनाए। उनकी पारी में 6 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। कोहली और यशस्वी की नाबाद साझेदारी ने भारत को लक्ष्य आसानी से पार करने में मदद की और सीरीज़ जीत पर मुहर लगाई।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com