यशस्वी जायसवाल और उनका प्रशंसक (फोटो- BCCI) 
क्रिकेट

एजबेस्टन में यशस्वी जायसवाल ने जीता दिल, 12 साल के फैन के साथ किया कुछ ऐसा कि...

एजबेस्टन टेस्ट की दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल का बल्ला नहीं चला, लेकिन वो वहां पर कुछ ऐसा कर गए, जिससे हर जगह उनकी तारीफ हो रही है। मैदान पर उन्होंने 12 साल के फैन के साथ मुलाकात की।

संजय सिंह बिष्ट

भारतीय टीम एजेबस्टन टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ भारी पड़ती हुई दिखाई दे रही है। मुकाबले में 4 दिन का खेल समाप्त हो चुका है और अभी तक इंडिया ने इंग्लिश टीम के खिलाफ भारी पड़ी है। पहली पारी में टीम इंडिया ने 180 रनों की बढ़त बनाई। जिसके बाद इंग्लैंड के जीत के लिए 608 रनों की जरूरत थी। चौथे दिन इंग्लैंड 3 विकेट के नुकसान पर 72 रन बना लिए हैं।

वहीं, टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल भी इंग्लैंड के खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। एजबेस्टन टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने 87 रन बनाए। हालांकि वो दूसरी पारी में जल्दी आउट हो गए, लेकिन उन्होंने इस दौरान ऐसा काम किया है, जिसके चलते उनकी अब हर कोई तारीफ कर रहा है। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।

12 साल के फैन से की मुलाकात

एजबेस्टन टेस्ट के चौथे दिन यशस्वी जायसवाल ने अपने छोटे फैन से मुलाकात की। उन्होंने अपने 12 साल के फैन रवि से बातचीत की। रवि आखों से देख नहीं सकते हैं, लेकिन उनकी क्रिकेट को लेकर काफी दिलचस्पी है। ये ही कारण था कि वो एजबेस्टन में जायसवाल से मिलना चाहते थे। जिसके बाद यशस्वी ने उन्हें अपना बल्ला गिफ्ट में दिया। जायसवाल ने रवि को बल्ला गिप्ट करते हुए कहा कि "मेरे पार आपके लिए एक गिफ्ट है और मैं आपको अपना बल्ला गिफ्ट देना चाहता हूं। इसको संभालकर रखना। मुझे आपसे मिलकर काफी अच्छा लगा है।" इसके बाद रवि ने जायसवाल को जवाब देते हुए कहा कि "मुझे आपसे मिलकर काफी अच्छा लगा है और बहुत-बहुत धन्यवाद। आप एक शानदार खिलाड़ी हैं और मैं आपका बल्ला लेने के काफी बेताब हूं।" रवि और जायसवाल के इस वीडियो को बीसीसीआई ने शेयर किया है।

चौथे दिन का हाल

भारत ने 427 रन बनाकर दूसरी पारी को घोषित कर दिया। इसके बाद इंग्लैंड ने चौथे दिन के खेल समाप्त होने तक 3 विकेट खो दिए हैं। इस दौरान जैक क्रॉली 0, बेन डटेक 25 और जो रूट 26 रन बनाकर आउट हुए। भारत के लिए चौथे दिन आकाश दीप ने 2 जबकि मोहम्मद सिराज ने 1 विकेट लिया। 6 जुलाई को टेस्ट का अंतिम दिन है। ऐसे में टीम इंडिया को जीत दर्ज करने के लिए 7 विकेट लेने हैं। वहीं, इंग्लैंड को दूसरे टेस्ट में जीत दर्ज करने के लिए 536 रन बनाने हैं।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z