जायसवाल ने तोड़ा गावस्कर का रिकॉर्ड, सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले पहले भारतीय बने

भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहा दूसरा टेस्ट मैच जायसवाल का भारत के लिए 21वां टेस्ट मैच है। उन्होंने 23 टेस्ट मैचों में भारत के लिए 2000 रन पूरे करने का सुनील गावस्कर का रिकॉर्ड तोड़ा।
यशस्वी ने तोड़ा गावस्कर का रिकॉर्ड, सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले पहले भारतीय बने
यशस्वी जायसवाल (फोटो-सोशल मीडिया)
Updated on

बर्मिंघम: भारत के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। शुक्रवार (4 जुलाई) को बर्मिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन के खेल के दौरान उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 2000 रन पूरे करने वाले भारतीय बल्लेबाज़ बनकर नया कीर्तिमान स्थापित किया।

जयसवाल को टेस्ट में 2000 रन पूरे करने के लिए दूसरी पारी में 10 रन चाहिए थे और उन्होंने छठे ओवर की पहली गेंद पर ब्रायडन कार्से को चौका लगाकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया। हालांकि, जायसवाल दूसरी पारी में 28 रन बनाकर जोश टंग की गेंद पर आउट हो गए।

भारत-इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच यशस्वी का भारत के लिए 21वां टेस्ट मैच है। उनसे पहले टेस्ट मैचों में सबसे तेज 2000 रन बनाने का रिकॉर्ड सुनील गावस्कर के नाम था। गावस्कर ने 2000 रन का आंकड़ा अपने 23वें टेस्ट मैच में पार किया था। जो 1976 में 7 से 12 अप्रैल के बीच पोर्ट ऑफ स्पेन में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला गया था। गौतम गंभीर 24 टेस्ट मैचों के साथ तीसरे नंबर पर हैं, जबकि राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग ने भारत के लिए अपने 25वें टेस्ट में 2000 रन पूरे किए थे।

सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज (मैचों के हिसाब से)

  • यशस्वी जायसवाल – 21
  • सुनील गावस्कर – 23
  • गौतम गंभीर – 24
  • राहुल द्रविड़ – 25
  • वीरेंद्र सहवाग – 25
  • विजय हजारे – 26
  • चेतेश्वर पुजारा – 26
  • सौरव गांगुली – 27
  • शिखर धवन – 28
  • एमएके पटौदी – 28
  • अजिंक्य रहाणे – 29

टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 2000 रन बनाने का रिकॉर्ड महान डॉन ब्रैडमैन के नाम है। ब्रैडमैन ने ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए अपने 15वें टेस्ट में 2000 रन का आंकड़ा पार किया था।

टेस्ट मैचों में सबसे तेज 2000 रन (मैचों के हिसाब से)

  • डॉन ब्रैडमैन (ऑस्ट्रेलिया) – 15 टेस्ट
  • जॉर्ज हेडली (वेस्टइंडीज) – 17 टेस्ट
  • माइकल हसी (ऑस्ट्रेलिया) – 20 टेस्ट
  • मार्नस लाबुशेन (ऑस्ट्रेलिया) – 20 टेस्ट
  • यशस्वी जायसवाल (भारत) – 21 टेस्ट
  • विव रिचर्ड्स (वेस्टइंडीज) – 21 टेस्ट
  • हर्बर्ट सुटक्लिफ (इंग्लैंड) – 22 टेस्ट
  • डग वाल्टर्स (ऑस्ट्रेलिया) – 22 टेस्ट
  • ब्रायन लारा (वेस्टइंडीज) – 22 टेस्ट
  • फ्रैंक वॉरेल (वेस्टइंडीज) – 22 टेस्ट
  • हैरी ब्रूक (इंग्लैंड) – 22 टेस्ट

पारी के मामले में जायसवाल ने राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। अपने खेल के दिनों में द्रविड़ और सहवाग ने भी 40वीं टेस्ट पारी में 2000 रन का आंकड़ा पार किया था। मोहम्मद सिराज का कीर्तिमान, भारत के लिए ऐसा कारनामा करने वाले पहले गेंदबाज बने

सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज (पारी के आधार पर)

  • यशस्वी जायसवाल – 40
  • राहुल द्रविड़ – 40
  • वीरेंद्र सहवाग – 40
  • विजय हजारे – 43
  • गौतम गंभीर – 43
  • सुनील गावस्कर – 44
  • सचिन तेंदुलकर – 44
  • सौरव गांगुली – 45
  • चेतेश्वर पुजारा – 46
  • शिखर धवन – 47
  • मोहम्मद अजहरुद्दीन – 48

अपनी 40वीं पारी में 2000 रन का आंकड़ा पार करके, जायसवाल ने WTC में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज होने के रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली। रोहित ने भी अपनी 40वीं पारी में WTC में 2000 रन का आंकड़ा पार किया।

Navbharat Live
navbharatlive.com