क्रिकेट

वियान मुल्डर ने तोड़ा 67 साल पुराना रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने

दक्षिण अफ्रीका के नए कप्तान वियान मुल्डर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ रिकॉर्ड 367 रन बनाए, जिससे उन्होंने हनीफ मोहम्मद के 337 रन को पीछे छोड़ दिया और हाशिम अमला के 311 रन के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया।

उज्जवल सिन्हा

बुलवायो: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में साउथ अफ्रीका के कप्तान वियान मुल्डर ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। वो जिम्बाब्वे के खिलाफ एक-एक करके सारे रिकॉर्ड्स ध्वस्त कर चुके हैं। वो बतौर कप्तान अपनी पहली पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ नाबाद 367 रनों की पारी खेली। इसके साथ ही वो साउथ अफ्रीका के लिए एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं।

वियान मुल्डर ने अपने इस प्रदर्शन से क्रिकेट इतिहास के कई रिकॉर्ड्स तोड़ दिया है। मुल्डर अब विदेशी धरती पर टेस्ट मैच में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बनाने के मामले में पाकिस्तान के हनीफ मोहम्मद को पीछे छोड़ दिया है। हनीफ मोहम्मद ने 1958 में वेस्टइंडीज में खेले गए टेस्ट मैच की एक पारी में 337 रन बनाया था। अब वियान मुल्डर ने उस रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया है।

विदेशी धरती पर टेस्ट में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर

बल्लेबाज़ (देश) रन विरोधी टीम मैदान वर्ष
वियान मुल्डर (दक्षिण अफ्रीका) 367** ज़िम्बाब्वे बुलावायो 2025
हनीफ मोहम्मद (पाकिस्तान) 337 वेस्टइंडीज बारबाडोस 1958
वॉली हैमंड (इंग्लैंड) 336* न्यूज़ीलैंड ऑकलैंड 1933
मार्क टेलर (ऑस्ट्रेलिया) 334* पाकिस्तान पेशावर 1998
डॉन ब्रैडमैन (ऑस्ट्रेलिया) 334 इंग्लैंड हेडिंग्ले 1930

वहीं वियान मुल्डर ने साउथ अफ्रीका के लिए एक पारी में सबसे अधिक व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। वियान मुल्डर ने 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ दिग्गज हाशिम अमला के 311 रन को पीछे छोड़ दिया और टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक लगाने वाले दूसरे दक्षिण अफ्रीकी बन गए। इसके साथ ही मुल्डर के नाम अब टेस्ट में दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सर्वोच्च स्कोर है, जिसने 2003 में एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ ग्रीम स्मिथ के 362 (277 और 85) रन को पीछे छोड़ दिया है।

WTC के फाइनल में भी की थी तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी

वियान मुल्डर ने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया, एक ऐसा स्थान जिसे उन्होंने पहली बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ संभाला था। उस मैच में उन्हें ज्यादा सफलता नहीं मिली थी। हालांकि दक्षिण अफ्रीका ने खिताब जीत लिया था,लेकिन उनके स्थान को लेकर सवाल बने रहे थे।

जिम्बाब्वे के खिलाफ उनके इस प्रदर्शन ने उन्हें एक नई दिशा दी है। मुल्डर ने पहले मैच की दो पारियों में 17 और 147 रन बनाए, साथ ही गेंदबाजी में 4/50 का शानदार प्रदर्शन किया। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान के रूप में अपनी पहली पारी में उन्होंने रिकॉर्ड तोड़ते हुए कई उपलब्धियां हासिल की।

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट