विराट कोहली ने परिवार संग सिंहाचलम मंदिर में किए दर्शन (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

विराट कोहली ने परिवार संग सिंहाचलम मंदिर में किए दर्शन, वॉशिंगटन सुंदर भी पहुंचे, देखें वीडियो

Simhachalam Temple: भारत के स्टार विराट कोहली और वॉशिंगटन सुंदर ने विशाखापट्टनम के सिंहाचलम मंदिर में पूजा की। साउथ अफ्रीका के खिलाफ ODI सीरीज के बाद ये दोनों खिलाड़ी यहां पर दिखें हैं।

संजय सिंह बिष्ट

Virat Kohli in Simhachalam Temple: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली रविवार को विशाखापट्टनम स्थित प्रसिद्ध सिंहाचलम मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने अपने परिवार और टीम इंडिया के ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर के साथ दर्शन किए। लगभग 2 मिनट 36 सेकंड के वीडियो में विराट पारंपरिक पूजा-पाठ में शामिल होते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान वह विशेष धार्मिक अनुष्ठान कप्पस्थम्भम अलिंगनम, यानी पवित्र स्तंभ को आलिंगन करने वाली विधि का पालन करते नजर आए।

अनुष्का और बच्चे वीडियो में नहीं दिखें

मंदिर प्रशासन ने बताया कि विराट कोहली दर्शन के लिए अपने पूरे परिवार के साथ पहुंचे थे, लेकिन जारी हुए फोटो और वीडियो में अनुष्का शर्मा और बच्चे कहीं भी नजर नहीं आए। बताया गया कि यह दौरा पूर्णतः धार्मिक और निजी था। विराट हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खत्म हुई वनडे सीरीज में शानदार फॉर्म में दिखाई दिए। उन्होंने तीन मैचों की सीरीज में दो शतक जड़े और 151.00 की औसत से 302 रन बनाए। तीसरे वनडे में कोहली ने नाबाद 66 रन बनाए और भारत को 9 विकेट से जीत दिलाने में अहम योगदान दिया।

मंदिर में हुआ वेद आशीर्वाद और सम्मान समारोह

दर्शन के बाद मंदिर के पुजारियों ने विराट कोहली और वॉशिंगटन सुंदर को वेद मंत्रों के आशीर्वाद के साथ सम्मानित किया। नादस्वरम की पवित्र ध्वनि के बीच उन्हें मंदिर का पवित्र वस्त्र, भगवान का चित्र और प्रसाद भेंट किया गया। मंदिर परिसर में दोनों खिलाड़ियों की मौजूदगी से भक्तों में भी काफी उत्सुकता देखने को मिली।

पहले भी कई बार धार्मिक यात्राओं पर दिखे विराट

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा धार्मिक स्थलों पर दर्शन करते हुए अक्सर देखे जाते हैं। इसी साल 25 मई को दोनों अयोध्या पहुंचे थे, जहां उन्होंने सुबह 7 बजे रामलला के दर्शन किए और गर्भगृह में करीब 10 मिनट तक मौजूद रहे। इसके बाद वे हनुमानगढ़ी मंदिर भी गए, जहाँ उन्होंने लगभग 20 मिनट तक पूजा-अर्चना की। उस दौरान भी मंदिर प्रशासन ने उन्हें माला पहनाकर सम्मानित किया।

टेस्ट रिटायरमेंट के बाद प्रेमानंद महाराज से की थी मुलाकात

टेस्ट फॉर्मेट से रिटायरमेंट की घोषणा के बाद विराट कोहली का झुकाव आध्यात्मिकता की ओर और बढ़ा है। वह 13 मई को तीसरी बार वृंदावन पहुंचे थे, जहां उन्होंने प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की। इससे पहले भी वह 4 जनवरी 2023 और 10 जनवरी 2025 को यहां आ चुके हैं। विराट और अनुष्का ने आश्रम में लगभग ढाई घंटे बिताए और लगभग 15 मिनट तक महाराज से आध्यात्मिक बातचीत की।

Firecracker Ban: पटाखों पर बैन के पक्ष में नहीं SC, विराट कोहली का जिक्र कर क्या कहा?

विधान परिषद चुनाव में केवल एक सीट पर कांग्रेस की विजय, जानें भाजपा के गढ़ में अभिजीत की जीत के 10 बड़े कारण

PM आवास के पास स्थित रेस कोर्स मस्जिद पर नहीं चलेगा बुलडोजर, हाई कोर्ट में केंद्र सरकार ने क्या कहा?

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू यादव को राहत, दिल्ली हाई कोर्ट ने ED को जारी किया नोटिस

पुलिस की लाठियों की चिंता मत करो, राहुल गांधी की जनता से अपील, कहा- 1 नवंबर को दिल्ली चलो मार्च में शामिल हो