भारतीय टीम (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

WTC 2025-27 Points Table: भारत तीसरे स्थान पर कायम, वेस्टइंडीज को अब भी पहली जीत का इंतजार

Updated WTC 2025-27 Points Table: भारत ने वेस्टइंडीज को दूसरे टेस्ट में 7 विकेट से हराया। इस जीत के साथ भारतीय टीम का जीत प्रतिशत में सुधार हुआ है लेकिन रैंकिंग में तीसरे स्थान पर बनी हुई है।

उज्जवल सिन्हा

Updated WTC 2025-27 Points Table after IND vs WI Match: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट मुकाबले में भारत ने 7 विकेट से जीत हासिल कर ली। इस जीत के साथ भारतीय टीम को पॉइंट्स टेबल में फायदा मिला है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के 2025-27 चक्र में भारतीय टीम का 52 अंक हो गया है।

रोस्टन चेज की अगुवाई वाली वेस्टइंडीज टीम पर जीत के बावजूद भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 की अंक तालिका में तीसरे स्थान पर बना हुआ है। लेकिन उनका PCT प्रतिशत अब 55.56 से बढ़कर 61.90 हो गया है। दूसरी ओर वेस्टइंडीज की टीम WTC 2025-27 की अंक तालिका में छठे स्थान पर बना हुआ है। कैरेबियाई टीम मौजूदा WTC चक्र में अब तक खेले गए सभी पांच मैच हार चुकी है।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025–27 की अंक तालिका

स्थान टीम मैच जीत हार ड्रॉ अंक पेनल्टी प्रतिशत (%)
1 ऑस्ट्रेलिया 3 3 0 0 36 0 100.00%
2 श्रीलंका 2 1 0 1 16 0 66.67%
3 भारत 7 4 2 1 52 0 61.90%
4 इंग्लैंड 5 2 2 1 26 2 43.33%
5 बांग्लादेश 2 0 1 1 4 0 16.67%
6 वेस्टइंडीज 5 0 5 0 0 0 0.00%
7 न्यूजीलैंड 0 0 0 0 0 0 0.00%
8 पाकिस्तान 0 0 0 0 0 0 0.00%
9 दक्षिण अफ्रीका 0 0 0 0 0 0 0.00
अगर लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रही दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला का पहला मुकाबला ड्रॉ हो जाता है, तो इसका सीधा असर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका पर पड़ेगा। इस स्थिति में भारत इस हफ्ते चौथे स्थान पर खिसक सकता है।यदि यह मुकाबला ड्रॉ रहता है, तो पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका दोनों टीमों के खाते में 33.33 प्रतिशत अंकों की हिस्सेदारी (PCT%) आएगी। इससे वे बांग्लादेश (16.67%) और वेस्टइंडीज (0%) को पीछे छोड़ते हुए क्रमशः पांचवें और छठे स्थान पर पहुंच जाएंगे।

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (2025-27) की अंक तालिका में ऑस्ट्रेलिया की शीर्ष स्थिति फिलहाल अडिग है। पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रही दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला का नतीजा कुछ भी हो, ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले स्थान पर बनी रहेगी। ऑस्ट्रेलिया ने अब तक तीन टेस्ट खेले हैं और तीनों में जीत दर्ज किया है। उनके खाते में 100 प्रतिशत अंक हैं। ऑस्ट्रेलिया अब अपना अगला टेस्ट मुकाबला 21 नवंबर से पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगा। जो एशेज सीरीज का हिस्सा होगा।

ऐसा रहा मुकाबले का हाल

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 518 रन बनाए। वहीं पहली पारी में वेस्टइडीज की टीम 248 रनों पर ढेर हो गई। पहली पारी के आधार पर भारत को 270 रनों का बढ़त मिला। जिसके बाद भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को फॉलोऑन दिया। फॉलोऑन में वेस्टइंडीज ने 390 रन बनाए। वेस्टइंडीज ने भारत को 121 रनों का लक्ष्य दिया। जिसे भारत ने 3 विकेट खोकर जीत लिया।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी