India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन

India Chem 2026 Mumbai: इंडिया केम 2026 के 14वें संस्करण का मुंबई में होगा भव्य आयोजन। केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन। जानें इस वैश्विक रसायन और पेट्रोकेमिकल महाकुंभ की पूरी जानकारी।
india chem 2026 mumbai jp nadda inauguration
केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • मुंबई में आयोजित होने वाले इंडिया केम 2026 का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे।

  • यह प्रतिष्ठित आयोजन 22 से 24 अक्टूबर 2026 तक बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा।

  • एडवांटेज भारत थीम पर आधारित इस सम्मेलन में जापान पार्टनर कंट्री के रूप में शामिल होगा।

JP Nadda To Inaugrate India Chem 2026 Mumbai: भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में वैश्विक रसायन और पेट्रोकेमिकल उद्योग के दिग्गजों का एक बड़ा महाकुंभ आयोजित होने जा रहा है। भारत सरकार के रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के अंतर्गत रसायन और पेट्रोकेमिकल विभाग, भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (FICCI) के सहयोग से इंडिया केम 2026 के 14वें संस्करण का आयोजन कर रहा है।

यह प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय आयोजन 22 से 24 अक्टूबर 2026 तक मुंबई के बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर (NESCO) में आयोजित किया जाएगा।

एडवांटेज भारत थीम पर केंद्रित मुख्य उद्देश्य

यह फ्लैगशिप आयोजन एडवांटेज भारत: एन इमर्जिंग ग्लोबल केमिकल्स हब विषय पर आधारित एक अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी और सम्मेलन होगा। इसका प्राथमिक उद्देश्य वैश्विक स्तर पर भारत की तेजी से बढ़ती औद्योगिक क्षमता, तकनीकी नवाचारों और विश्वस्तरीय विनिर्माण व सोर्सिंग गंतव्य के रूप में उभरती छवि को प्रदर्शित करना है। यह मंच उद्योग जगत, सरकार, निवेशकों, शिक्षाविदों और प्रौद्योगिकी प्रदाताओं को एक साथ लाकर व्यापारिक संबंधों को प्रगाढ़ बनाएगा और नए निवेश को बढ़ावा देगा।

केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों का महाजुटान

इस तीन दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा करेंगे और मुख्य अतिथि के रूप में इसे संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक तथा स्वास्थ्य राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल विशेष अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी।

उद्घाटन सत्र में कई राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्र व राज्य सरकारों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। इनमें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल प्रमुख रूप से संबोधित करेंगे। रसायन एवं पेट्रोकेमिकल विभाग के सचिव तेजवीर सिंह क्षेत्रीय संदर्भ में विशेष जानकारी प्रस्तुत करेंगे।

वैश्विक स्तर पर भारी भागीदारी

भारत और जापान के बीच आर्थिक सहयोग को और मजबूत करते हुए इस 14वें संस्करण में जापान पार्टनर कंट्री के रूप में भाग ले रहा है। इसके अलावा सम्मेलन में अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, यूरोपीय संघ, लातिन अमेरिका, वियतनाम, दक्षिण कोरिया और आसियान (ASEAN) देशों के वैश्विक हितधारक, निवेशक और नीति निर्माता हिस्सा लेंगे।

इस विशाल आयोजन में 100 से अधिक प्रदर्शक और 50 से अधिक वैश्विक कंपनियों के सीईओ शामिल होंगे। इसके साथ ही दक्षिण अमेरिका, अमेरिका, यूरोपीय संघ, CIS देशों, पश्चिम यूरोप, मध्य पूर्व तथा दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशिया से buyers' delegations भाग लेंगे।

india chem 2026 mumbai jp nadda inauguration
मुकेश अंबानी की रिफाइनरी क्यों पहुंचे मार्को रुबियो? समझिए तेल का पूरा खेल

प्रमुख उद्योगपति, नॉलेज पेपर और निवेश क्षेत्र

कार्यक्रम के उद्घाटन दिवस पर FICCI और EY द्वारा संयुक्त रूप से तैयार किया गया एक विशेष नॉलेज PAPER जारी किया जाएगा। इसके साथ ही भारत में पेट्रोलियम, केमिकल्स एंड पेट्रोकेमिकल्स इन्वेस्टमेंट रीजन्स और रासायनिक केंद्र वाले प्रमुख राज्य गुजरात, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र अपनी औद्योगिक क्षमताओं और नए निवेश अवसरों का प्रदर्शन करेंगे।

उद्योग जगत की ओर से यूपीएल लिमिटेड के चेयरमैन एवं ग्रुप सीईओ जय श्रॉफ वैश्विक दृष्टिकोण रखेंगे, जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के कार्यकारी निदेशक निखिल आर. मेसवानी उद्योग का दृष्टिकोण प्रस्तुत करेंगे। इसके अलावा फिक्की पेट्रोकेमिकल्स समिति के अध्यक्ष एवं एचएमईएल के एमडी प्रभ दास, सनमार ग्रुप के चेयरमैन विजय संकर और डीएमसीसी स्पेशलिटी केमिकल्स के एमडी विमल एल. गोकुलदास भी अपने विचार साझा करेंगे।

india chem 2026 mumbai jp nadda inauguration
SBI ग्राहकों के डेटा में बड़ी सेंधमारी! डार्क वेब पर 3,897 कस्टमर की जानकारी होने की आशंका, अलर्ट मोड पर बैंक

उत्पादों और तकनीकों की विस्तृत श्रृंखला

यह प्रदर्शनी रसायनों, पेट्रोकेमिकल्स के साथ-साथ प्रोसेस प्लांट मशीनरी, नवीनतम तकनीकों और उपकरणों की एक विस्तृत श्रृंखला को कवर करेगी। यह आयोजन भारत के विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने में एक मील का पत्थर साबित होगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com