अंडर -19 एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान  सोर्स- BCCI
क्रिकेट

U19 एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, जूनियर सहवाग और जूनियर द्रविड़ को मिला मौका

India U19 vs Pakistan U19: BCCI ने U19 Asia Cup 2026 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया है। लक्ष्य रायचंदानी को कप्तान बनाया गया है। वहीं यशबर्धन सिंह चौहान को उपकप्तान बनाया गया है।

राहुल उपाध्याय

Highlights:

  • U19 Asia Cup 2026 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान

  • टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें 4-4 के दो ग्रुप में बांटा गया है

  • एशिया कप का यह टूर्नामेंट 5 से 14 नवंबर तक खेला जाएगा।

U19 Asia Cup 2026 India Squad: BCCI की जूनियर सिलेक्शन कमिटी ने ओमान के मस्कट में होने वाले ACC मेन्स U19 एशिया कप 2026 के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। इस 15 सदस्यीय टीम की कमान लक्ष्य रायचंदानी को सौंपी गई है, जबकि यशबर्धन सिंह चौहान को उपकप्तान बनाया गया है।

इस टीम में सबसे ज्यादा ध्यान दिग्गज क्रिकेटरों के बेटों ने खींचा है। पूर्व आक्रामक ओपनर वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग और पूर्व हेड कोच व कप्तान राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ इस टीम में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। यह टूर्नामेंट 5 से 14 नवंबर तक खेला जाएगा।

सहवाग और द्रविड़ के 'जूनियर्स' का दमदार प्रदर्शन

ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम के खिलाफ हाल ही में शानदार प्रदर्शन करने वाले ओपनर आर्यवीर सहवाग को उनके कंसिस्टेंट खेल का इनाम मिला है। आर्यवीर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू मैच में 28, दूसरे मैच में 47 और आखिरी मैच में 34 रनों की पारियां खेली थीं।

वहीं, विकेटकीपर बल्लेबाज अन्वय द्रविड़ ने ऑस्ट्रेलिया सीरीज के दो मैचों में 38 और 9 रन बनाए थे। अन्वय इससे पहले भी अंडर-19 टीम के लिए खेल चुके हैं, जहां उन्होंने श्रीलंका में 87 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी।

ग्रुप-ए में पाकिस्तान से महामुकाबला

दरअसल, इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें 4-4 के दो ग्रुप में बांटा गया है। भारत को ग्रुप-ए में चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान, यूएई और नेपाल के साथ रखा गया है। वहीं, ग्रुप-बी में बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान और मलेशिया की टीमें शामिल हैं। दोनों ग्रुप से टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी।

U19 एशिया कप 2026 के लिए पूरी भारतीय टीम

लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, वी.के. विनीत, यशबर्धन सिंह चौहान (उपकप्तान), कुशाग्र ओझा, अर्जुन राजपूत, मनाल चौहान, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), रजत बघेल (विकेटकीपर), वी. यशवीर, आर्यन सवसानी, मोहित उल्वा, काव्या पटेल, शविन विनोद, इशान सूद।

U19 Asia Cup 2026: टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 6 नवंबर को नेपाल के खिलाफ करेगी। इसके बाद 8 नवंबर को फैंस को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मैच देखने को मिलेगा।

  • 6 नवंबर: भारत बनाम नेपाल (पहला लीग मैच)

  • 8 नवंबर: भारत बनाम पाकिस्तान (दूसरा लीग मैच)

  • 10 नवंबर: भारत बनाम यूएई (तीसरा लीग मैच)

  • 12 नवंबर: सेमीफाइनल 1 और सेमीफाइनल 2

  • 14 नवंबर: फाइनल मुकाबला

समालखा के 79वें निरंकारी संत समागम: माता सुदीक्षा का संदेश लेकर लौटे नागपुर के श्रद्धालु

मै CM फडणवीस और उद्धव ठाकरे को हमेशा के लिए साथ ला सकता हूं, रामदास आठवले का बड़ा दावा

मनोज तिवारी ने यमुना के सोनिया विहार घाट पर मारी डुबकी, पराली को लेकर पंजाब की AAP सरकार पर कसा बड़ा तंज

बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर चमोली में क्रैश, 6 लोग थे सवार; सेना ने संभाला मोर्चा

नीतीश होते तो ये नौबत नहीं आती, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अनंत सिंह का बड़ा बयान, बोले- जमानत मिल जाएगी