IPL 2027: मुंबई इंडियंस के कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव, रॉबिन उथप्पा समेत इन दिग्गजों की हुई एंट्री

Robin Uthappa MI Batting Coach: IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने रॉबिन उथप्पा को नया बैटिंग कोच और मिशेल मैक्लेनाघन को बॉलिंग कोच बनाया गया है, जबकि कीरोन पोलार्ड मुख्य कोच की भूमिका निभाएंगे।
MI Coaching Staff
मुंबई इंडियंस के कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलावसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • मुंबई इंडियंस ने रॉबिन उथप्पा को नया बैटिंग कोच बनाया है।

  • इसके अलावा मुंबई इंडियंस ने मिशेल मैक्लेनाघन को बॉलिंग कोच बनाया है।

  • वहीं कीरोन पोलार्ड मुख्य कोच की भूमिका निभाएंगे।

IPL 2027 Mumbai Indians Coaching Staff: मुंबई इंडियंस (MI) आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 के 20 वें सीजन के लिए बिल्कुल नए अवतार में नजर आने वाली है। महेला जयवर्धने के पद छोड़ने के बाद मुंबई इंडियंस ने अपने पूर्व दिग्गज खिलाड़ी कीरोन पोलार्ड को हेड कोच नियुक्त किया था।

पोलार्ड की कप्तानी (कोचिंग कमान) में अब टीम के कोचिंग स्टाफ का पुनर्गठन पूरी तरह से संपन्न हो गया है, जिसमें टीम के कई पूर्व चैंपियन खिलाड़ियों की नए किरदारों में वापसी हुई है।

रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग कोच की जिम्मेदारी

आपको बता दें कि कीरोन पोलार्ड के मुख्य कोच बनने के बाद खाली हुए बैटिंग कोच के पद पर भारत के पूर्व बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा को नियुक्त किया गया है। IPL में उथप्पा का यह पहला कोचिंग असाइनमेंट होगा।

दिलचस्प बात यह है कि रोबिन उथप्पा ने IPL के पहले ही सीजन (2008) में मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व किया था, जहां उन्होंने 14 मैचों में 320 रन बनाए थे। उथप्पा 2007 में T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य भी रहे हैं और उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) व कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के साथ खिलाड़ी के तौर पर IPL खिताब जीते हैं।

इन दिग्गजों की बॉलिंग विभाग में वापसी

इसके अलावा न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज मिशेल मैक्लेनाघन को मुंबई इंडियंस का नया बॉलिंग कोच नियुक्त किया गया है। मैक्लेनाघन 2015 से 2020 के बीच मुंबई इंडियंस के मुख्य स्तंभ रहे हैं और वे 2015, 2017, 2019 और 2020 की खिताबी जीतों में फ्रेंचाइजी का हिस्सा थे।

वहीं, घरेलू क्रिकेट के दिग्गज धवल कुलकर्णी को 'डेवलपमेंट बॉलिंग कोच' की अनोखी भूमिका दी गई है। कुलकर्णी ने भी मुंबई इंडियंस के साथ 2013 और 2020 में बतौर खिलाड़ी ट्रॉफी उठाई है।

MI Coaching Staff
न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया तैयार, शुभमन गिल-श्रेयस अय्यर संभालेंगे कप्तानी, जानें कहां देखें मैच?

युवा भारतीय प्रतिभाओं को निखारने पर रहेगा जोर

टीम के फील्डिंग विभाग की जिम्मेदारी टी. दिलीप के हाथों में होगी। धवल कुलकर्णी की भूमिका को लेकर फ्रेंचाइजी ने आधिकारिक बयान में कहा कि वे टीम की गेंदबाजी प्रतिभा, खासकर युवा भारतीय गेंदबाजों को निखारने में अहम भूमिका निभाएंगे।

साल भर चलने वाली उनकी यह भूमिका मुंबई इंडियंस के प्रदर्शन कार्यक्रम में निरंतरता बनाए रखेगी, जिससे खिलाड़ियों के विकास और प्रतिभा पूल को मजबूत करने में लगातार मदद मिलेगी।

MI Coaching Staff
MS Dhoni IPL 2027: क्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? संन्यास की चर्चाओं के बीच किया बड़ा खुलासा

खिताबी सूखे को खत्म करने की चुनौती

मुंबई इंडियंस पिछले छह सालों से IPL ट्रॉफी नहीं जीत सकी है। 2024 के सीजन में टीम सबसे निचले पायदान पर रही थी, जिसके बाद 2025 में उन्होंने क्वालीफायर 2 तक का सफर तय किया।

हालांकि, 2026 के सीजन में खराब प्रदर्शन के बाद टीम एक बार फिर पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर खिसक गई। अब इस नए और अनुभवी कोचिंग स्टाफ के कन्धों पर मुंबई इंडियंस को उसकी पुरानी लय में वापस लाने और छठा खिताब जिताने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।