ICC विमेंस अंडर-19 T20 वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल जारी, जानें टीम इंडिया का पहला मुकाबला कब होगा

Womens Under 19T20 World Cup: विमेंस अंडर-19 T20 वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल जारी हो गया है।बांग्लादेश-नेपाल की मेजबानी में शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट में16 टीमें41 मैचों के जरिए खिताब के लिए भिड़ेंगी।
ICC Womens Under 19 T20 World
आईसीसी ने विमेंस अंडर-19 T20 वर्ल्ड कप 2027सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • विमेंस अंडर-19 T20 वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल जारी।

  • विश्व कप की मेजबानी संयुक्त रूप से बांग्लादेश और नेपाल को सौंपी गई है।

  • भारतीय विमेंस अंडर-19 टीम इस टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे सफल टीम।

ICC Womens Under 19 T20 World Cup 2027 Schedule: आईसीसी ने विमेंस अंडर-19 T20 वर्ल्ड कप 2027 के शेड्यूल का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। टूर्नामेंट का आगाज 21 जनवरी 2027 से होगा। इस बार विश्व कप की मेजबानी संयुक्त रूप से बांग्लादेश और नेपाल को सौंपी गई है।

16 टीमों वाले इस टूर्नामेंट में कुल 41 मुकाबले खेले जाएंगे, जो दोनों देशों के चार चुनिंदा स्टेडियमों में आयोजित होंगे। पहले दिन आठ टीमें चार मैचों में दम दिखाएंगी, जिसमें सह-मेजबान बांग्लादेश का सामना यूएई (UAE) से होगा।

डिफेंडिंग चैंपियन भारत का शेड्यूल

बता दें कि भारतीय विमेंस अंडर-19 टीम इस टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे सफल टीम रही है। लगातार दो बार की चैंपियन टीम इंडिया 22 जनवरी को वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेलकर अभियान की शुरुआत करेगी। वहीं, सह-मेजबान नेपाल भी इसी दिन (22 जनवरी) आयरलैंड के खिलाफ मैदान पर उतरेगा।

भारतीय टीम ने 2023 के पहले एडिशन में शेफाली वर्मा की कप्तानी में इंग्लैंड को और 2025 के दूसरे एडिशन में निकी प्रसाद की कप्तानी में साउथ अफ्रीका को हराकर खिताब जीता था। अब भारत की नजरें खिताबी हैट्रिक पर टिकी हैं।

ICC Womens Under 19 T20 World
IPL 2027: अमित मिश्रा बने दिल्ली कैपिटल्स के स्पिन बॉलिंग कोच, गांगुली-युवराज के साथ संभालेंगे टीम की कमान

इन चार स्टेडियमों में होंगे मुकाबले

  • बीर श्रेष्ठ शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट मतिउर रहमान क्रिकेट स्टेडियम (चट्टग्राम, बांग्लादेश)

  • सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (सिलहट, बांग्लादेश)

  • टीयू (TU) इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (काठमांडू, नेपाल)

  • अपर मुलपानी इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड (नेपाल)

टूर्नामेंट का फॉर्मेट और नॉकआउट राउंड

ग्रुप स्टेज के मुकाबले 21 से 26 जनवरी तक खेले जाएंगे। इसके बाद क्वालीफाई करने वाली टीमें 'सुपर सिक्स' स्टेज में प्रवेश करेंगी, जहां टीमों को दो ग्रुप में विभाजित किया जाएगा। दोनों ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी।

4 फरवरी को चट्टग्राम में दोनों सेमीफाइनल खेले जाएंगे, जिसके लिए 5 फरवरी रिजर्व डे होगा। वहीं, खिताबी जंग यानी फाइनल मैच 6 फरवरी को स्थानीय समयानुसार दोपहर 13:30 बजे से खेला जाएगा, जिसके लिए 7 फरवरी को रिजर्व डे रखा गया है। भारतीय टीम की नजर इस बार भी खिताब जीतने की रहेगी।

ICC Womens Under 19 T20 World
Under-19 Asia Cup 2026: 5 नवंबर से अंडर-19 एशिया कप का आगाज, जानें कब होगा भारत-पाकिस्तान का महा-मुकाबला

भारतीय टीम खिताब बचाने उतरेगी

भारत ने अब तक खेले गए दोनों एडिशन में जीत हासिल की है। 2025 संस्करण को निकी प्रसाद की कप्तानी में भारतीय महिला अंडर-19 टीम ने अपने नाम किया था। अब उनके पास खिताब बचाने का मौका होने के साथ-साथ ट्रॉफी की हैट्रिक लगाने पर भी होगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com