दुबई स्थित आईसीसी कैंप में टीम इंडिया का प्रैक्टिस सेशन (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

Asia Cup 2025: मेहनत से खिला ड्रेसिंग रूम का माहौल, सूर्यकुमार यादव बोले- चेहरे पर मुस्कान आ गई

Indian Cricket Team Practice Session: एशिया कप 2025 से पहले दुबई पहुंचकर भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी कैंप में जमकर पसीना बहा रही है। खिलाड़ियों की इस मेहनत से कप्तान सूर्यकुमार यादव बेहद खुश हैं।

संजय सिंह बिष्ट

Indian Cricket Team: टीम इंडिया एशिया कप 2025 से पहले दुबई पहुंचकर अपनी तैयारियों को अंजाम दे रही है। टी20 में बतौर कप्तान ये टूर्नामेंट सूर्यकुमार यादव के लिए बड़ा इवेंट है। इसको लेकर वो काफी उत्साहित दिख रहे हैं। दुबई पहुंचकर टीम इंडिया आईसीसी एकेडमी में अभ्यास कर रही है। इस दौरान टीम के सभी खिलाड़ी फील्ड पर काफी मेहनत करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

सूर्यकुमार यादव ने कहा कि भारतीय टीम के शानदार खिलाड़ियों को अपने पहले अभ्यास सत्र में कड़ी मेहनत करते देखकर उनके चेहरे पर मुस्कान आ गई।

खिलाड़ियों की मेहनत से चेहरे पर मुस्कान आती है- सूर्यकुमार यादव

बीसीसीआई टीवी पर शनिवार को पोस्ट किए गए एक वीडियो में सूर्यकुमार यादव ने कहा, "अविश्वसनीय कौशल वाले इतने शानदार खिलाड़ियों को मैदान पर देखकर मेरे चेहरे पर हमेशा मुस्कान आ जाती है, वे अपना पूरा दमखम लगाते हैं और मुझे लगता है कि मैं उनसे यही चाहता हूं।"

मैं उत्साहित हूं- शुभमन गिल

उप कप्तान शुभमन गिल ने कहा, "मैं बहुत उत्साहित हूं। मुझे लगता है कि यह एक बेहतरीन ग्रुप है, और जिस तरह से हम टी20 में खेल रहे हैं, वो मनोरंजक और शानदार है।" टी20 विश्व कप 2024 में भारतीय टीम को चैंपियन बनाने के बाद पहली बार इस फॉर्मेट में वापसी कर रहे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने कहा कि वह इस टूर्नामेंट में खेलने को लेकर उत्सुक हैं। उन्होंने कहा, "मैं लंबे समय के बाद टी20 ग्रुप में शामिल हुआ हूं। टीम में युवा और ऊर्जावान खिलाड़ी हैं। टूर्नामेंट रोमांचक होने वाला है।"

भारतीय टीम एशिया कप में ग्रुप ए में पाकिस्तान, यूएई और ओमान के साथ शामिल है। भारत अपने ग्रुप ए मैचों की शुरुआत 10 सितंबर को दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ करेगा, जिसके बाद 14 सितंबर को उसी मैदान पर पाकिस्तान से भिड़ेगा। इसके बाद 19 सितंबर को अबू धाबी के शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम में ओमान से मुकाबला होगा।

ग्रुप की दो शीर्ष टीमें सुपर 4 में जाएंगी। ग्रुप ए की दोनों शीर्ष टीमों के बीच 21 सितंबर को मैच खेला जाना है। संभवत: यह मैच भारत और पाकिस्तान के बीच होगा। इसके बाद दोनों टीमों का सामना फाइनल में हो सकता है। 9 सितंबर से शुरू हो रहे टूर्नामेंट का फाइनल 28 सितंबर को खेला जाएगा। टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला जाना है।

एजेंसी इनपुट के साथ

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें