- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Sikandar Raza Achieved A Big Achievement Against Srilanka Zim Vs Sl
SL vs ZIM: श्रीलंका के खिलाफ सिकंदर रजा का जलवा, नाम किया बड़ा माइलस्टोन
Sikandar Raza achieved big achievement against Srilanka: जिम्बाब्वे ने मैच में श्रीलंका को 5 विकेट से करारी शिकस्त दी। जिम्बाब्वे की जीत के हीरो कप्तान सिकंदर रजा रहे।
- Written By: संजय बिष्ट

सिकंदर रजा (फोटो- IANS)
SL vs ZIM: एशिया कप 2025 श्रीलंकाई टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मुकाबलों की टी20 सीरीज खेल रही है। इन दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा मुकाबला बीते शनिवार 6 अगस्त को खेला गया। इस मुकाबले में जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को 5 विकेट से करारी शिकस्त दी। मेजबान टीम जिम्बाब्वे की इस जीत के हीरो उसके कप्तान सिकंदर रजा रहे। उन्होंने अपनी बेहतरीन किस्म की गेंदबाजी से श्रीलंकाई बल्लेबाजों की कमर तोड़ कर रख दी। इसके साथ ही उन्होंने जिम्बाब्वे की टीम की तरफ से एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली।
सिकंदर रजा ने रचा इतिहास
सिकंदर रजा ने बेहतरीन गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में मात्र 11 रन देकर 3 विकेट लिए। रजा ने कामिंदु मेंडिस, श्रीलंकाई कप्तान चारिथ असलंका और दुष्मंथा चमीरा को आउट किया। श्रीलंका के खिलाफ टी20 में जिम्बाब्वे के किसी भी गेंदबाज का यह सर्वश्रेष्ठ स्पेल है। बेहतरीन गेंदबाजी के लिए रजा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
मैच पर नजर डालें तो जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका 17.4 ओवर में 80 रन पर सिमट गई। कामिल मिशारा 20, कप्तान चरिथ असालंका 18 और दाशुन सनाका 15 के अलावा कोई भी बल्लेबाज दो अंकों में प्रवेश नहीं कर सका। टी20 फॉर्मेट में श्रीलंका का यह दूसरा न्यूनतम स्कोर है। इसके पहले जून 2024 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रीलंका 77 पर सिमटी थी।
सम्बंधित ख़बरें
विदर्भ के खिलाड़ियों को बड़ा मंच, नागपुर की लीग से आईपीएल तक, VPL बना नया प्लेटफॉर्म
श्रीलंका क्रिकेट में बड़ी हलचल, अध्यक्ष सिल्वा समेत भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच पूरे बोर्ड का सामूहिक इस्तीफा
वनडे वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान की बड़ी प्लानिंग, ट्राई सीरीज के जरिए खंगालेगा अपनी ताकत
जहां कोई नहीं जाता, वहां पहुंचे सचिन तेंदुलकर….आदिवासी बच्चों के साथ नक्सल मुक्त गांव में मनाया बर्थडे
कप्तान रजा के अलावा दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ब्रैड इवांस ने भी घातक गेंदबाजी की और 2.4 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट लिए। ब्लेसिंग मुजरबानी ने 2 और सीन विलियम्स ने 1 विकेट लिए।
महज 81 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। टीम ने अपने शुरुआती 3 विकेट महज 27 के स्कोर पर खो दिए थे। यहां पर मैच फंसता हुआ दिख रहा था। लेकिन ब्रायन बेनेट 19, रेयान बर्ल नाबाद 20 और ताशिंगा के नाबाद 21 रन की मदद से जिम्बाब्वे ने 14.2 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 84 रन बनाकर मैच 5 विकेट से जीत लिया। बर्ल और ताशिंगा के बीच 23 रन की अहम साझेदारी हुई।
ये भी पढ़ें: T20I में श्रीलंका का अनचाहा रिकॉर्ड, जिम्बाब्वे के खिलाफ महज इतने रन पर हो गई ढेर
जिम्बाब्वे की जीत के साथ इस टी20 सीरीज का रोमांच बढ़ गया। सीरीज 1-1 से बराबर है। आखिरी मैच रविवार को खेला जाएगा। खिताब जीतने के लिए दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिल सकता है।
एजेंसी इनपुट के साथ
Sikandar raza achieved a big achievement against srilanka zim vs sl
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
रिचार्ज के बाद भी लाइट बंद? प्रीपेड स्मार्ट मीटर में बैलेंस नहीं दिखा तो ऐसे करें तुरंत शिकायत
May 02, 2026 | 03:56 AMAaj Ka Rashifal 2 May 2026: 2 मई 2026 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल
May 02, 2026 | 12:05 AMपाकिस्तान के बन्नू में पुलिस वैन पर रॉकेट हमला, 1 कांस्टेबल की मौत, 2 घायल; सीमावर्ती इलाकों में बढ़ा खौफ
May 01, 2026 | 11:05 PMExplainer: यूरोप में कहां और कितनी तैनात है अमेरिकी सेना? ट्रंप की धमकी से किन देशों पर पड़ेगा ज्यादा असर
May 01, 2026 | 10:45 PMवाडी में तथागत गौतम बुद्ध जयंती के मौके पर “वॉक फॉर पीस एंड नेशन” वॉक थाम को उत्तम प्रतिसाद
May 01, 2026 | 10:45 PM4 मई से पहले बड़ा धमाका! TMC की इंटरनल रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, किसे मिल रहीं 200 से ज्यादा सीटें?
May 01, 2026 | 10:25 PMनागपुर में गरजे वडेट्टीवार, बंगाल में भाजपा ने की लोकतंत्र की हत्या, अब जनता पर महंगाई का प्रहार
May 01, 2026 | 10:21 PMवीडियो गैलरी

‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM
नागपुर में RSS मुख्यालय को रेडिएशन की धमकी, किसके निशाने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ? VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:50 PM
‘मेट्रो, एसी और 3 कड़क चाय…’, AMU में अफ्रीकी छात्र अय्यूबा के अनोखे चुनावी वादों ने लूटी महफिल, VIDEO वायरल
Apr 30, 2026 | 08:35 PM
‘मिनी पाकिस्तान’ बनाने की साजिश भड़के नितेश राणे; कहा- अब नया नगर में भी होगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 08:00 PM














