श्रेया घोषाल (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

महिला वर्ल्ड कप 2025 के उद्घाटन समारोह श्रेया घोषाल बिखेरेंगी जलवा, गुवाहटी में सजेगा मंच

Shreya Ghoshal: महिला वर्ल्ड कप 2025 का उद्घाटन 30 सितंबर को गुवाहाटी में होगा, जहां श्रेया घोषाल परफॉर्म करेंगी। गूगल पे पर टिकट बिक्री 4 सितंबर से शुरू हो चुकी है।

उज्जवल सिन्हा

Shreya Ghosal Set To Perform At Women's Cricket World Cup 2025: महिला वर्ल्ड कप की शुरुआत 30 सितंबर से हो रही है। महिला वर्ल्ड कप 2025 के उद्घाटन समारोह में भारत की प्रसिद्ध गायक श्रेया घोषाल अपने सुरों से महफिल को रोशन कर देगी। वो गुवाहटी में उद्घाटन समारोह में परफॉर्म करेगी।

श्रेया घोषाल ने इस टूर्नामेंट का आधिकारिक गाना 'ब्रिंग इट होम' गाया है और वह भारत और श्रीलंका के बीच पहले मैच से पहले लाइव परफॉर्मेंस भी देंगी। उनका यह प्रदर्शन महिला क्रिकेट की ऊर्जा, भावना और एकता का जश्न मनाएगा। आईसीसी ने महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने टिकटों और उद्घाटन समारोह से जुड़ी जानकारी साझा की है। इस बार का टूर्नामेंट भारत के चार शहरों और श्रीलंका के कोलंबो में खेला जाएगा।

100 रुपये में बुक कर सकेंगे महिला वर्ल्ड कप का टिकट

इस टूर्नामेंट की एक खास बात यह है कि टिकटों की कीमत बहुत कम रखी गई है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग मैच देखने आ सकें। भारत में लीग मैचों के टिकट की कीमत सिर्फ 100 रुपये रखी गई है, जो लगभग 1.14 अमेरिकी डॉलर के बराबर है। इससे स्टेडियम में ज्यादा भीड़ और उत्साह देखने को मिलेगा और महिला क्रिकेट को और बढ़ावा मिलेगा।

गूगल पे पर शुरू हो गई टिकट की बिक्री

गूगल पे इस बार क्रिकेट फैंस को एक खास मौका देने जा रहा है। इसके जरिए दर्शकों को मैच देखने के और करीब लाने के लिए टिकट खरीदने का पहला मौका दिया जाएगा। टिकट बिक्री की शुरुआत गुरुवार 4 सितंबर को शाम 7 बजे (IST) से होगी।

सबसे पहले गूगल पे उपयोगकर्ताओं के लिए चार दिन की एक्सक्लूसिव प्री-सेल विंडो खुलेगी। जो सोमवार, 8 सितंबर शाम 7 बजे (IST) तक चलेगी। इस दौरान गूगल पे यूजर्स वेबसाइट Tickets.cricketworldcup.com पर जाकर टिकट खरीद सकेंगे और स्टेडियम महिला खिलाड़ियों को हौसला बढ़ाने में हिस्सा बनेंगे।

इसके बाद दूसरे चरण की सार्वजनिक टिकट बिक्री मंगलवार 9 सितंबर को रात 8 बजे (IST) से शुरू होगी। इस फेज में सभी लोग टिकट खरीद सकेंगे। पहले चरण में सिर्फ राउंड-रॉबिन लीग मैचों के टिकट ही उपलब्ध होंगे और केवल गूगल पे यूजर्स इन्हें खरीद पाएंगे। वहीं, जो लोग दूसरा चरण का इंतजार कर रहे हैं, वे अभी से अपनी रुचि दर्ज कर सकते हैं, ताकि टिकट मिलते ही उन्हें जानकारी मिल सके।

गुवाहाटी में होगा उद्घाटन समारोह

गुवाहाटी में होने वाला उद्घाटन समारोह क्रिकेट, सशक्तिकरण और संगीत का एक रंगारंग और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध उत्सव होगा। मशहूर गायिका श्रेया घोषाल की प्रस्तुति, थीम पर आधारित विजुअल्स और ग्राउंड एक्टिवेशन के साथ, महिला क्रिकेट के इस महीने भर चलने वाले जश्न की शानदार शुरुआत करेगी।

आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 एक खास मौका है, क्योंकि यह टूर्नामेंट 12 साल बाद फिर से भारत में लौट रहा है। यह आयोजन ऐसे समय पर हो रहा है जब महिला क्रिकेट को पहले से कहीं ज़्यादा लोकप्रियता और समर्थन मिल रहा है। हाल के समय में महिला क्रिकेट ने रिकॉर्ड तोड़ दर्शक संख्या और वैश्विक निवेश में भारी बढ़ोतरी देखी है, जिससे यह टूर्नामेंट और भी खास बन गया है।

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस