Shreya Ghoshal: एक्स अकाउंट पर वापस लौटीं श्रेया घोषाल, पोस्ट शेयर कर सिंगर ने कहा- 'अब सब ठीक है'

सिंगर श्रेया घोषाल का पिछले कुछ दिनों पहले एक्स अकाउंट हैक हो गया था। जिसके बाद से वह लगातार उसे वापस पाने की कोशिश कर रही थीं। हालांकि, अब उनका एक्स अकाउंट उन्हें वापस मिल गया है। जिसकी जानकारी पोस्ट शेयर कर दी है।
Shreya Ghoshal: एक्स अकाउंट पर वापस लौटीं श्रेया घोषाल, पोस्ट शेयर कर सिंगर ने कहा- 'अब सब ठीक है'
श्रेया घोषाल (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

मुंबई: बॉलीवुड की जानी-मानी पार्श्व गायिका श्रेया घोषाल को आज हर कोई जानता है। सिंगर अपने गानों को लेकर अक्सर छाई रहती हैं। उन्होंने 'बैरी पिया', 'ये इश्क हाय', 'तेरी ओर' और 'दीवानी मस्तानी' जैसे गीतों को गाकर एक अलग पहचान बनाई है। साथ ही गायिका ने लगभग दो महीने में माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर अपने करीब 7 मिलियन फॉलोअर्स कर लिए हैं।

इसी बीच हाल ही में उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया। जिसमें सिंगर ने बताया कि उनका एक्स अकाउंट उन्हें वापस मिल गया है। दरअसल, फरवरी में सिंगर का एक्स अकाउंट हैक कर लिया गया था। जिसके बाद से वह लगातार उसे वापस पाने की कोशिश कर रही थीं।

उन्होंने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि "मैं वापस आ गई हूं!! मैं यहां अक्सर बात करती रहूंगी और लिखती रहूंगी... हां, मेरा एक्स अकाउंट मुश्किल में था क्योंकि फरवरी में इसे हैक कर लिया गया था। अब मुझे उचित संचार स्थापित करने में बहुत संघर्ष करने के बाद अंततः @X टीम से मदद मिली है। सब ठीक है!! अब मैं यहां हूं।"

उन्होंने आगे कहा, कि "ये क्लिक बैट हैं, जो स्पैम/धोखाधड़ी वाले लिंक की ओर ले जाते हैं। कृपया इन विज्ञापनों की रिपोर्ट करते रहें। इन्हें बंद करने का मुझमें कोई अधिकार नहीं है। मैंने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की है।" 41 वर्षीय गायक ने एक्स अधिकारियों से ऐसे विज्ञापनों के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील की।

"ये एक्स विज्ञापन विनियम हैं, जो ऐसे विज्ञापनों को चलाने की अनुमति देते हैं। आशा है कि वे जल्द ही इन मामलों को सुलझा लेंगे।" पिछले महीने घोषाल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में कहा था कि उनका एक्स अकाउंट 13 फरवरी को हैक हो गया था और तब से वह इसे बहाल करने का प्रयास कर रही हैं।

"मैंने एक्स टीम तक पहुंचने के लिए अपनी क्षमता के अनुसार हरसंभव प्रयास किया है। लेकिन कुछ स्वचालित प्रतिक्रियाओं के अलावा कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है..." उन्होंने लिखा था, "कृपया किसी भी लिंक पर क्लिक न करें या उस अकाउंट से लिखे गए किसी भी संदेश पर विश्वास न करें। वे सभी स्पैम और फिशिंग लिंक हैं। अगर अकाउंट रिकवर हो जाता है और सुरक्षित है तो मैं व्यक्तिगत रूप से एक वीडियो के माध्यम से अपडेट करूंगी।"

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com